SA vs BAN, 2nd Test Day 3: बांग्लादेश पर मंडराया हार का खतरा, दूसरी पारी में तीन प्रमुख बल्लेबाज लौटे पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां बांग्लादेश को जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य देने के बाद 27 रन तीन विकेट झटक कर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अफ्रीका ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त
  • बांग्लादेश ने गंवाए शुरूआती तीन विकेट
  • केशव महाराज ने दो और सिमोन हार्पर ने एक विकेट लिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गक्बेरहा:

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां बांग्लादेश को जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य देने के बाद 27 रन तीन विकेट झटक कर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 236 रन की बड़ी बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी छह विकेट पर 176 रन पर घोषित की. इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में  9.1 ओवर में 27 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिये. दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो और सिमोन हार्पर ने एक विकेट लिया.

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

बांग्लादेश ने इससे पहले, दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 139 रन से की लेकिन उसकी पूरी पारी 217 रन पर सिमट गयी. पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (51) और यासिर अली (46) की छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी टूटने के बाद पारी लड़खड़ा  गयी. दक्षिण अफ्रीका के लिए हार्मर और वियान मुल्डर ने तीन-तीन जबकि महाराज और डुआने ओलीवियर ने दो-दो विकेट लिये.

RR vs LSG: राजस्थान ने लिया यह फैसला, तो रविचंद्रन अश्विन बन गए "इतिहास पुरुष"

पहली पारी में 236 रन की बढ़त लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में तेजी से रन बनाये. टीम के लिए सारेल एरवी ने 41 जबकि विकेटकीपर कायल वेरेने ने 30 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाये.

पहली पारी में छह विकेट लेने वाले ताइजुल इस्लाम ने दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए तीन विकेट लिये. अभी दो दिन का खेल बाकी है और बांग्लादेश को श्रृंखला में 2-0 की हार से बचने के लिए और 386 रन बनाने होगे.
 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Adani Green Energy का दुनिया में बजा डंका, 1 साल में जोड़ा 5GW रिन्यूएबल कैपेसिटी, शेयरों में उछाल
Topics mentioned in this article