RSA vs NZ 1st Semi-Final: सेमीफाइनल, फाइनल में सुपर ओवर भी धुला, तो कौन आगे बढ़ेगा, कौन होगा चैंपियन? जानें क्या कहता है नियम

RSA vs NZ 1st Semi-Final, T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप के आखिरी 3 नॉकाउट मैच यानी सेमीफाइनल और फाइनल में कुछ नियम कुछ अलग तरह से काम करेंगे

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social Media

T20 World Cup 2026: खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को इडेन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड (RSA vs NZ) के मुकाबले के साथ ही मेगा इवेंट के आखिरी तीन मेगा मुकाबलों का आगाज हो गया. दूसरा बड़ा मुकाबला भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच गुरुवार को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जाहिर है कि ये आखिरी मैच नियमों के लिहाज से पिछले तमाम मैचों से अलग होंगे. मतलब कुछ नियम अलग होंगे, लेकिन ये रुल्स बहुत ही अहम होने जा रहे हैं. वैसे टूर्नामेंट की शुरुआत से ही जारी रहने वाला सुपर (Super Over) का नियम जारी रहेगा, लेकिन अगर सुपर ओवर सेमीफाइनल या फाइनल दोनों ही मौकों पर बारिश के कारण धुल जाता है, तो इसके रिजल्ट भी अलग होंगे.  आप उदाहरणों से समझें

मानो सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड में नहीं हुआ सुपर ओवर

यह सेमीफाइनल की काल्पनिक स्थिति या उदाहरण भर है. मानो कि अगर दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड का मुकाबला टाई हो जाता है. इसके बाद सुपर ओवर होता है. और अगर सुपर ओवर में बारिश आ जाती है और यह नहीं ही हो पाता है, तो इस सूरत में यह देखा जाता है कि सुपर-8 राउंड में किस टीम की स्थिति कैसी रहती है. सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका तीन मैच जीतकर 6 अंक के साथ टॉप पर रही थी. वहीं, न्यूजीलैंड 3 प्वाइंट और बेहतर NRR के कारण अंतिम चार में पहुंची. अब जबकि सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका ग्रुप में शीर्ष पर थी और न्यूजीलैंड नंबर-2 पर, तो इस सूरत में सेमीफाइनल में सुपर ओवर बारिश या किसी और वजह से न होने पर दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में पहुंचा देगा

अगर फाइनल में धुलता है सुपर ओवर

वहीं, अगर आप उस तस्वीर की कल्पना करें कि अगर फाइनल में मैच टाई हो जाता है. और बारिश या किसी और वजह से सुपर ओवर रद्द हो जाता है, तो फिर ऐसे में दोनों ही टीमों का दिल टूटेगा. कुछ ऐसा ही फैंस के नजरिए के साथ भी होगा.  इस नियम को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर फाइनल मैच टाई होता है, फिर सुपर ओवर भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है, और रिजर्व डे पर भी खेल संभव नहीं होता, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. इस स्थिति को लेकर साल 2002 का एक बहुत बड़ा उदाहरण है. तब ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-श्रीलंका का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था.

 

IND vs ENG Semi Final: अभिषेक शर्मा सेमी फाइनल में खेलेंगे या नहीं? मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब

Featured Video Of The Day
Ayatollah Khamenei को मशहद में दफनाया जाएगा, श्रद्धांजलि सभा के बाद होंगे सुपुर्द-ए-खाक | BREAKING