Yashasvi Jaiswal's havoc: इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा में आई बारिश ने उन करोड़ों फैंस को निराश कर दिया, जो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बल्ले से कोहराम की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन इस गुस्से को बाद 11-11 ओवर के तय हुए मुकाबले के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शांत करते हुए उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी. मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर लेकर आए भारत के लिए खेल चुके दीपक चाहर ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन पर ऐसा कलंक लगेगा, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी. पहले ही ओवर में जायसवाल का पहला पहली ही गेंद पर घूमा, तो छठी गेंद पर भी चौके के साथ ही खत्म हुआ. और इसी के साथ ही जायसवाल ने इस ओवर में चार चौके और एक छ्क्के से 22 रन बटोरकर इतिहास रच दिया. यह आईपीएल के 18 साल के इतिहास में सिर्फ चौथा मौका रहा, जब किसी मैच के पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए
यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा
जब आईपीएल में पहले ही ओवर में सबसे ज्याता रन की बात आती है, जो यह कारनामा साल 2023 में हुआ था, जब ईडेन गॉर्डन्स में नितीश राणा ने पहले ही ओवर में 26 रन लुटा दिए थे. और यह रिकॉर्ड अभीभी बरकरार है. बाकी तीन मौकों पर संयुक्त रूप से 22-22 रन ही बनए हैं. चलिए डिटेल से जानिए किए कि आईपीएल के इतिहास में पहले ही मैच में कब-कब और किसके ओवर में रन बन बने.
रन बनाम गेंदबाज साल
26 केकेआर नितीश राणा 2023
22 केकेआर ब्रैड हॉज 2009
22 पंजाब अर्शदीप 2025
22 राजस्थान चाहर 2026
...इस वजह से बन गए जायसवाल इतिहास का हिस्सा
पिछले 18 साल के इतिहास में पहले ही ओवर में बने सबसे ज्यादा रनों के चार बड़े मौकों में सबसे खास बात रही रही कि इसमें जायसवाल चार में से तीन मौकों पर शामिल रहे. इसमें उनकी वह पारी भी शामिल, जो मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज अर्द्धशतक के रूप में शामिल है. तब जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ डाला था. यशस्वी ने यह कारनामा 11 मई 2023 को केकेआर के खिलाफ किया था और उनका शिकार बने थे नितीश राणा. निश्चित तौर पर यह एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है, जो जायसवाल के स्तर को बताने के लिए काफी है, लेकिन विडंबना देखिए कि इस लेफ्टी बल्लेबाज के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं है.














