वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच ? लेकिन फिर भी हुई पैसों की बारिश, मिले 3 अवार्ड

IPL 2026, CSK vs RR: आईपीएल 2026 के चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ केवल 17 गेंद पर 52 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL 2026, Why Vaibhav Suryavanshi Not Receive the 'Player of the Match' Award

Vaibhav Suryavanshi vs Nandre Burger: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट निकाले. वहीं, दूसरी ओर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन की तूफानी पारी खेली थी. वैभव की पारी ऐसी थी जिसने राजस्थान को आसानी के साथ मैच जीतने का मौका दिया. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12.1 ओवर में 128 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया. तूफानी पारी खेलने के बाद भी वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब नहीं मिला जिसके कारण फैन्स के मन में कंफ्यूजन बना हुआ है. दरअसल, गुवाहटी में खेले गए मैच में सीएसकी की टीम केवल 127 पर ढेर हो गई, इसके पीछे तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंदबाजी का ही असर था. 

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

इस कारण मिला नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच
नांद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट  और शुरुआत में ही दो विकेट निकालकर RR के तेज गेंदबाज ने सीएसके पर दबाव बना दिया था, जिससे सीएसके बाहर नहीं निकल सका.  नांद्रे बर्गर ने पारी के दूसरे और अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन (6) को बोल्ड आउट कर CSK को तगड़ा झटका दिया था. इसके बाद चौथे ओवर में बर्गर ने  पहली गेंद पर आयुष म्हात्रे को 0 पर पवेलियन भेजा जिससे सीएसके की टीम पूरी तरह से बिखर गई. सीएसके को छोटे स्कोर पर आउट करना ही मैच का टर्निंग प्वाइंट था और साथ ही टी20 को हमेशा से बल्लेबाजों का गेम समझा जाता है. ऐसे में गेंदबाज का इस तरह का पऱफॉर्मेंस करना मैच का सबसे बड़ा हाइलाइट होता है. यही कारण है कि वैभव की तूफानी पारी के बाद भी नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

Advertisement

बता दें कि बर्गर ने साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था. अबतक इस गेंदबाज ने 7 आईपीएल मैच में  19 की औसत और 8.14 की इकॉनमी से 9 विकेट अपने नाम किए हैं. यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

वैभव सूर्यवंशी पर हुई पैसों की बारिश

भले ही वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नहीं नवाजा गया लेकिन इस युवा खिलाड़ी को  सुपर 4s ऑफ द मैच, सुपर 6 ऑफ द मैच और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी-सुपर 4s ऑफ द मैच - 1 लाख रुपये
वैभव सूर्यवंशी- सुपर 6 ऑफ द मैच - 1 लाख रुपये
वैभव सूर्यवंशी-सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच - 1 लाख रुपये

यानी वैभव को तीनों अवार्ड मिलाकर कुल 3 लाख रुपये मिले, तो वहीं, मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल करने वाले नांद्रे बर्गर  को मैन ऑफ द मैच के तौर पर 1 लाख रुपये मिले. इसका मतलब ये हुआ मैन ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं मिलने के बाद भी वैभव पर हुई पैसों की बारिश.
 

Featured Video Of The Day
US Iran War | Trump की ईरान को फिर धमकी, अब क्या करेंगे Mojtaba Khamenei? | Iran Israel War