रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) 1 रन|

9.5 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

9.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को रियान पराग डिफेंड करने गए| गेंद टर्न हुई और पैड्स पर जा लगी| रन नहीं आया|

रियान पराग बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

9.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! पांचवीं बार संजू का हसरंगा ने किया शिकार!! वानिंदु हसरंगा ने संजू को चारो खाने चित कर दिया| एक बड़ी विकेट बैंगलोर को मिल्री हुई| 27 रन बनाकर संजू लौटे पवेलियन| पिछली ही गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट का प्रयास किया था और पूरी तरह से बीट हुए थे| इस गेंद पर भी वही कोशिश की लेकिन इस बार लाइन थोड़ा अंदर की तरफ थी| ऑफ़ स्टम्प से पड़कर अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ को बीट करते हुए ऑफ़ स्टम्प उड़ा गए| ऐसा लगा कि अपना विकेट तोहफे में देकर चले गए| 68/4 राजस्थान|

9.2 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप का प्रयास और पूरी तरह से बीट हुए संजू| कोई रन नहीं हुआ|

9.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए आगे आये और मिड ऑन पर खेलकर सिंगल हासिल किया|

बोलिंग चेंज!! वानिंदु हसरंगा गेंदबाजी के लिए आये हैं..

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवर के बाद 67/3 राजस्थान| फ़िलहाल क्रीज़ पर डैरेल मिचेल के साथ कप्तान संजू सैमसन ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| बैंगलोर के कप्तान फाफ ऐसे में चाहेंगे कि इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए...

8.6 ओवर (0 रन) बढ़िया गेंदबाजी सिराज द्वारा| जिस काम के लिए कप्तान ने उन्हें यहाँ लाया था वो करके दिया| तेज़ गति से डाला बॉल और बल्लेबाज़ को लीव करने पर मजबूर कर दिया| कोई रन नहीं| 9 के बाद 67/3 राजस्थान|

8.5 ओवर (0 रन) बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट पर हसरंगा द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर बॉल को रोक दिया| चौका बचाया| एक भी रन नहीं हुआ|

8.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद| उठाकर मारना चाहा लेकिन मिस टाइम हुए| मिड ऑन पर जाकर गिरी गेंद| एक ही रन मिला|

8.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

8.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

8.1 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

7.6 ओवर (1 रन) कट किया ऑफ़ साइड पर बाहर की गेंद को और सिंगल से काम चलाया| 8 के बाद 65/3 राजस्थान|

7.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की दिशा में खेला| रन भाग लिया|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर संजू के बल्ले से आती हुई!! लेग स्टंप पर जाकर जगह बनाया और ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑफ फील्डर के ऊपर से खेला| हवा में गई गेंद सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

7.2 ओवर (6 रन) छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! हाई बैट लिफ्ट के साथ इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के ऊपर से मार दिया| ऐसा लगा एक समय कि कैच लपक लिए जायेंगे लेकिन फील्डर फाफ के ऊपर से निकल गई गेंद छह रनों के लिए|

7.1 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप किया लेकिन सीधा पॉइंट फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को पुश करते हुए रन बटोर लिया|

6.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

6.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! एक और फ्लिक शॉट!! हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ते हुए रन बटोरा|

6.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|

6.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर संजू ने गेंद को खेला| गैप में गई बॉल, एक रन आ गया|

6.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल निकाला|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 43/3 राजस्थान| इस दौरान बैंगलोर ने जोस बटलर का एक सबसे बड़ा विकेट हासिल कर लिया| अब यहाँ से बैंगलोर चाहेगी कि कम से कम स्कोर पर राजस्थान को रोका जाए|

5.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

5.5 ओवर (0 रन) कवर्स की तरफ गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

5.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

5.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! बेहतरीन कवर ड्राइव बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला!!! शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए संजू| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का वहां पर| बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|

5.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ सा संजू ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने खेला| गैप में गई गेंद सीधे चार रनों के लिए|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Top Headlines: India vs England | PM Modi BRICS Summit | Weather Update | Bihar Voter List | NDTVadlines_Merge_45