मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) ये भी अच्छी गेंद थम्पी द्वारा| विराट जैसे बल्लेबाज़ को अपनी गति और छोटी गेंद से शांत रखा है ये बहुत बड़ी बात है| इस बार भी मिड ऑन की तरफ हवा में गेंद को पुल किया, नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद, एक रन का मौका बन पाया| 15 के बाद 111/1 बैंगलोर, अब 30 गेंदों पर 41 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! पटकी हुई गेंद को पुल लगाने गए, गेंदबाज़ के ऊपर से निकल गई बॉल, एक ही रन का मौका बन पाया|

14.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

14.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! पुल मारने गए विराट लेकिन गति से पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं|

14.2 ओवर (2 रन) दुग्गी, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए दो रन हासिल किये|

14.1 ओवर (4 रन) चौका! मिड विकेट बाउंड्री पर ब्रेविस से हुई एक बड़ी चूक!! साथ में चौका भी हो गया, ये काफी महंगा साबित हो सकता है मुंबई के लिए| आपने विराट का कैच टपकाया है| पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया था जो सीधा फील्डर की गोद में जा रहा था| लेकिन बॉल डिप हुई इस वजह से मौका गंवा बैठे फील्डर|

13.6 ओवर (3 रन) बेहतरीन फील्डिंग मुरुगन द्वारा फाइन लेग बाउंड्री पर!! स्क्वायर लेग से वहां तक भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाया और टीम के लिए एक चौका बचाया, तीन रन मिल गए यानी एक महत्वपूर्ण रन बचाया| इस गेंद को विराट ने पैड्स पर से फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया था| तीन रन मिले|

13.5 ओवर (0 रन) बेहतरीन कम बैक जस्सी द्वारा| तेज़ तर्रार बाउंसर, विराट को भी छका दिया| अपर कट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए विराट| कोई रन नहीं|

13.4 ओवर (4 रन) चौका! पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए विराट ने यहाँ पर टीम के लिए एक महत्वपूर्ण बाउंड्री हासिल की| प्लान के अनुसार विराट के खिलाफ गेंदबाजी होती हुई|

13.3 ओवर (1 रन) एक और कसी हुई गेंद जस्सी द्वारा| बड़ा शॉट नहीं लगा पा रहे बल्लेबाज़ उनके खिलाफ, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

13.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ अनुज का पहला अर्धशतक पूरा हुआ| एक युवा के लिए इससे अच्छा मंच नहीं हो सकता| कमाल की पारी अपनी टीम के लिए खेलते हुए| टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी| इस गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और रन बटोर लिया|

12.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! हलके हाथों से पॉइंट फील्डर की तरफ खेला, रन भागे, पॉइंट फील्डर ने भागते हुए बॉल को उठाया और थ्रो किया लेकिन विकटों से नहीं टकराया| एक रन मिल गया|

12.5 ओवर (0 रन) छोटी गेंद!! अपर कट का प्रयास लेकिन बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं होगा, चतुराई भरी गेंदबाजी|

12.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

12.3 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

12.1 ओवर (2 रन) दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ पंच किया दो रनों के लिए|

11.6 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन प्रयास था पॉइंट फील्डर द्वारा, हवा में छलांग लगाकर बॉल को रोका भी था लेकिन शॉट इतना तेज़ था कि गेंद सीमा रेखा की ओर चली गई| ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| 86/1 बैंगलोर, 48 गेंदों पर 66 रनों की दरकार|

11.5 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! कमाल का पिक अप शॉट!! युवराज सिंह की याद दिला दी| पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट के ऊपर से उठाकर दे मारा और सिक्स हासिल किया| बैंगलोर के बल्लेबाज़ अब हाथ खोलते हुए|

11.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश किया और रन हासिल किया|

11.3 ओवर (0 रन) स्टेप आउट करते हुए बड़ा शॉट लगाने गए| गेंदबाज़ ने बॉल को पटका और चालाकी से कोहली को बीट करा दिया| कोई रन नहीं|

11.2 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा| कोई रन नहीं|

11.1 ओवर (4 रन) चौका! रन मशीन कोहली स्पेशल!! काफी लम्बे समय देखने को मिला ये शॉट| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और मिड विकेट बाउंड्री की तरफ से चार रन हासिल किये|

10.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 71/1 बैंगलोर| 54 गेंदों पर 81 रनों की दरकार| मुकाबला बेशक ही टाईट होने वाला है यहाँ पर| जमे रहिये हमारे साथ|

10.5 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

10.4 ओवर (4 रन) चौका! विराट कोहली स्पेशल!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर दिया| कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फील्डर को बीट किया और चौका बटोरा|

10.3 ओवर (0 रन) गुगली डाली गई गेंद जिसे विराट पढ़ नहीं पाए| कोई रन नहीं|

10.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

10.1 ओवर (4 रन) चौका! गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Shahnawaz Hussain Exclusive: Bihar में सुशासन या जंगलराज? शाहनवाज हुसैन ने दिया जवाब |Bihar Election