चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंद को मोईन ने खुद ही फील्ड किया| रन नहीं मिल सका|

9.5 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक बार फिर से मोईन ने विराट का शिकार कर लिया है| पॉवर प्ले के बाद पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही है बैंगलोर की टीम| प्रॉपर ऑफ़ स्पिन डिसमिसल| बल्लेबाज़ गेंद की टर्न से चारो खाने चित हो गए|

9.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

9.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

9.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

9.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी...

8.6 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! खराब ताल मेल ने ले लिया बल्लेबाज़ मैक्सवेल का दम| ना ही विराट इस कॉल से खुश होंगे और ना ही मैक्सवेल| वहीँ विकेट के पीछे धोनी का बिजली की रफ़्तार से स्टम्प्स उड़ाना, बाप रे बाप कहाँ कोई बल्लेबाज़ उनके हाथों से इस परिस्थिति में बच सकता है| बिग स्क्रीन पर जब इसे देखा गया तो ग्लेन क्रीज़ से काफी बाहर पाए गए| इस गेंद पर विराट ने हलके हाथों से कवर्स की दिशा में बॉल को पुश करते हुए रन की मांग कर दी थी| उथप्पा ने बॉल को पिक करते हुए कीपर की तरफ दिया और माही ने बाकी का काम तमाम कर दिया| 76/2 बैंगलोर|

8.5 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा कट शॉट खेला और चौका हासिल किया! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर लेट कट किया और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री हासिल की|

8.4 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|

8.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर ग्लेन ने खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.2 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|

8.1 ओवर (4 रन) चौका!! लेग बाई के रूप में मिला रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ फ्लिक करने का प्रयास किया| बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ गेंद पैड्स को लगकर को कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर| मिला बाई के रूप में चार रन|

7.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

7.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की तरफ बल्लेबाज़ ने खेलकर सिंगल लिया|

7.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

7.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ मैक्सवेल ने अपना खाता खोला| आगे डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया | एक रन मिल गया|

ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रवींद्र जडेजा बोल्ड मोईन अली| 38 रनों की पारी का हुआ अंत| मोईन ने आते ही विकेट दिलाई| विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन बॉल| लेंथ में भी छोटी| बल्लेबाज़ इसे जहाँ चाहते वहां मार सकते थे लेकिन फाफ द्वारा पुल तो लगाया गया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| डीप मिड विकेट पर जडेजा खुद तैनात थे जिसकी वजह से एक आसान सा कैच हो गया| ऐसा लगा कि पिच से थोड़ा रुककर बल्ले पर आई थी ये गेंद| 62/0 बैंगलोर|

7.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन!! कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से गई का मौका नहीं बन सका|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

6.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से विराट ने इस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया|

6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

6.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर फाफ हासिल करते हुए| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| एक रन आया|

6.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को कोहली ने खेलकर सिंगल ले लिया|

6.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 56 बिना किसी नुकसान के बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान फाफ के साथ किंग कोहली ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को होगी पहले विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) छह सिंगल्स इस ओवर से आये| इस बार अपने लिए रूम बनाकर छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| डीप में जडेजा तैनात, एक ही रन मिल सका|

5.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन हासिल किया|

5.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! हलके हाथों से गेंद को बैकफुट से फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन मिल पाया|

5.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से कोहली ने गेंद को मिड विकेट की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

5.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

5.1 ओवर (1 रन) बढ़िया फील्डिंग कवर्स फील्डर द्वारा| कांवे ने डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| एक ही रन मिला| बैकफुट से गेंद को पंच कर दिया था यहाँ पर|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Kanwar Yatra Dhaba Controversy: तजम्मुल की पैंट उतरवाने वाला Swami Yashvir NDTV के सवालों पर बौखलाया