'अजीब लग रहा रे इधर', अपनी जगह डगआउट में सूर्यकुमार यादव को देख इमोशनल हो गए रोहित शर्मा, Video

Rohit Sharma reaction viral: आईसीसी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा इमोशनल नजर आ रह हैं, हिट मैन का यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rohit Sharma reaction viral, IND vs USA:

Rohit Sharma video viral : 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. अब इस बार टी-20 वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है और भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. ऐसे में यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे. आईसीसी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा इमोशनल नजर आ रह हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि डगआउट में अपनी जगह सूर्यकुमार यादव को देखकर रोहित कहते हैं, 'वहां से इधर खुद को देखकर अजीब लग रहा.' रोहित के इतना कहने पर सूर्या मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, रोेहित शर्मा के इस इमोशनल वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

वीडियो में रोहित कहते हैं, वानखेड़े में आकर हमेशा अच्छा लगता है. यहां के लोग क्रिकेट को खूब पसंद करते हैं. मुंबई में लोगों का जोश कभी भी निराश नहीं करता है. बता दें कि रोहित शर्मा मैच के बाद ईशान किशन से भी मिलते हैं और उन्हें उनकी बल्लेबाजी और जीत के लिए बधाई देते हैं.  

'यह सबसे इमोशनल एहसास है क्योंकि मुझे अभी भी इसकी आदत नहीं है, मैदान के इस तरफ होना, वहां खड़े होकर राष्ट्रगान गाना एक अद्भुत अनुभव था, यह बहुत अलग था."- रोहित शर्मा

वीडियो में रोहित कहते हैं, "वानखेड़े में आकर हमेशा अच्छा लगता है. यहां के लोग क्रिकेट को खूब पसंद करते हैं. मुंबई में लोगों का जोश कभी भी निराश नहीं करता है. इन सब के बीच आप कुछ चीज़ें महसूस नहीं करते, आपको हर एक पल का आनंद भी लेना चाहिए, हर गेम का आनंद लें, यह पल कभी वापस नहीं आएगा, भारत में खेलना कभी आसान नहीं होगा, बल्लेबाजों और गेंदबाजों को देखने का इंतजार है, वानखेड़े में गेंदबाजों के लिए कुछ होगा."

बता दें कि 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल में साउथ अफीका को 7 रन से हराकर खिताब जीता था. टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था. 

Featured Video Of The Day
Salman Khan RSS कार्यक्रम में पहुंचे! मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान 'मुसलमान जा सकते हैं RSS..'