IND vs ENG: सचिन और डिविलियर्स सब पीछे! 8वें शतक के साथ दुनिया में नंबर-1 बने रोहित शर्मा

इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के मैदान पर 84 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाकर शतक पूरा किया. यह उनके करियर का 34वां इंटरनेशनल शतक है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रोहित शर्मा
IANS

इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के मैदान पर 'हिटमैन' के अंदाज में शतक पूरा किया. लॉर्ड्स में यह किसी भारतीय द्वारा पहला वनडे शतक है. रोहित ने 84 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाकर शतक पूरा किया. यह उनके करियर का 34वां इंटरनेशनल शतक है. उन्होंने मैच के 31वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की.

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की धरती पर अपना 8वां वनडे शतक जड़कर एक खास विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह अब किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, एबी डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम किसी एक विदेशी देश में 7-7 वनडे शतक दर्ज हैं.

रोहित शर्मा से आगे सिर्फ एक मेजबान बल्लेबाज

खास बात यह है कि इंग्लैंड में अब रोहित से आगे केवल मेजबान बल्लेबाज जो रूट (10 शतक) हैं, जबकि पूर्व अंग्रेज ओपनर मार्कस ट्रेस्कोथिक ने भी यहां 8 शतक लगाए थे.

रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड भी तोड़ा

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के मैदान पर हाईएस्ट स्कोर के मामले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. गांगुली ने इस मैदान पर साल 2004 में सबसे ज्यादा 90 रन बनाए थे. हिटमैन ने अपनी शतकीय पारी के साथ ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

Advertisement

Featured Video Of The Day
CJP ने सरकार के सामने रखी ये 3 मांगें!

Topics mentioned in this article
India
England
Cricket
Rohit Gurunath Sharma