IND vs SA 1st ODI: रोहित शर्मा हैं शानदार लीडर, ROKO की जोड़ी आसान कर रही है राहुल के लिए कप्तानी

IND vs SA,1st ODI: मैच से ठीक पहले टीम हडल में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम से कप्तान की तरह बात करते दिखे. टीम इंडिया और उनके फ़ैन्स के लिए ये बड़े ही राहत की बात है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rohit Sharma, IND vs SA: रोहित शर्मा और केएल राहुल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केएल राहुल को शुभमन गिल के चोटिल होने पर अचानक वनडे टीम की कप्तानी मिली
  • टीम ने रांची में पहला वनडे खेला
  • कप्तान राहुल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव से टीम को फायदा मिलने की उम्मीद जताई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Rohit Sharma and KL Rahul:  शुभमन गिल के चोटिल होने पर केएल राहुल को अचानक ही कप्तानी मिली. टेस्ट में हार के बाद वनडे सीरीज़ में तैयार होने का वक्त भी कम मिला. लेकिन टीम इंडिया रांची में सीरीज़ के पहले वनडे के लिए उतरी तो उनका बॉडी लैंग्वेज बहुत दृढ़ नज़र आया. मैच से ठीक पहले टीम हडल में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम से कप्तान की तरह बात करते दिखे. टीम इंडिया और उनके फ़ैन्स के लिए ये बड़े ही राहत की बात है. मैच से एक दिन पहले कप्तान राहुल ने कहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के टीम में आने से उनके अनुभव का फ़ायदा उन्हें ज़रूर मिलेगा. कप्तान केएल राहुल ने रविंद्र जडेजा की वापसी को लेकर भी बेहद खुशी जताई थी.

विपक्षी टीम को भी है अहसास वनडे सीरीज़ से पहले दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने STAR Sports को दिये गये एक इंटरव्यू में कहा था, “केएल राहुल को कप्तानी के लिए तैयार होने के लिए थोड़ा वक्त मिल गया है.... मुझे पूरी उम्मीद है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम में अपना रोल भी निभाएंगे और केएल राहुल की कप्तानी का थोड़ा बोझ भी कम करेंगे.”

विराट-राहुल का याराना केएल राहुल और विराट कोहली का याराना टीम इंडिया के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत है. टीम के गेंदबाज़ी कोच मॉर्नी मॉर्केल भी इस बारे में बयान दे चुके हैं. टीम के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्केल के मुताबिक इन दोनों दिग्गजों के आने से टीम में नई ऊर्जा आ जाती है. इसमें कोई शतक नहीं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के टीम के साथ जुड़ने से टीम का माहौल बदला हुआ नज़र आ रहा है.

विराट कोहली और केएल राहुल की दोस्ती अब किसी से छिपी नहीं है आईपीएल के एक मैच में विराट एक वीडियो क्लीप में खुद ही कहते नज़र आते हैं, “इनको नहीं पता है ना..ऑफ़ द फ़ील्ड हम कैसे हैं..” राहुल को मिला दिग्गजों का साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गोजं के साथ केएल राहुल खुद को एक लकी कप्तान मान सकते हैं. मौजूदा वनडे सारीज़ में कप्तान केएल राहुल को ज़्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए. ज़्यादातर एक्सपर्ट्स वनडे सीरीज़ में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ भारत का पलड़ा ही भारी मानते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Mojtaba Khamenei Vs Donald Trump, ईरान-अमेरिका जंग के 14वें दिन क्या-क्या हुआ?