IPL इतिहास का पांच अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड, जो रोहित, मैक्सवेल, आर्चर और राशिद खान के नाम है दर्ज

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सिंगल डिजिट पर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. 38 वर्षीय रोहित आईपीएल में 83 बार सिंगल डिजिट पर आउट हो चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rohit Sharma

आईपीएल 2026 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. पिछले साल आरसीबी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देते हुए पहली बार खिताब को अपने हाथ में उठाया था. पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल की सभी टीमों की तरफ से कुछ खिलाड़ियों ने अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. बात करें उन पांच अनचाहे बड़े रिकॉर्ड के बारे में जो स्टार खिलाड़ियों के नाम जुड़े हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 'डक' होने का रिकॉर्ड दर्ज है. 37 वर्षीय मैक्सवेल ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 141 मैच खेले हैं. इस बीच वह 135 पारियों में 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं. मैक्सवेल 2024 और 2023 में आरसीबी की तरफ से क्रमशः चार और दो बार एवं 2014, 2016 और 2017 में पीबीकेएस की तरफ से तीन-तीन और दो बार शून्य पर आउट हुए हैं.

मैक्सवेल के बाद दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा का नाम आता है. ये दोनों भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में 18-18 बार शून्य पर आउट हुए हैं. 

जोफ्रा आर्चर 

आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम दर्ज है. आर्चर ने आईपीएल 2025 में एसआरएच के खिलाफ एक मुकाबले में 76 रन लुटा डाले थे. उनके पहले ओवर में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने 23, दूसरे ओवर में 12, तीसरे ओवर में 22 और आखिरी ओवर में 23 रन बटोरे थे. 

Advertisement

हर्षल पटेल

आईपीएल के दौरान एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के नाम दर्ज है. आईपीएल 2021 में आरसीबी की तरफ से शिरकत करते हुए उन्होंने सीएसके के खिलाफ एक ओवर में 37 रन लुटा डाले थे. उस दौरान पटेल के इस ओवर में रवींद्र जडेजा ने पांच छक्के और एक चौका जड़ा था. तीसरी गेंद नो-बॉल रही थी. जहां इस गेंद पर भी छक्का लगा था.

राशिद खान

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का अवांछित रिकॉर्ड दर्ज है. जीटी की तरफ से शिरकत करते हुए आईपीएल 2025 में उनकी खूब धुनाई हुई थी. उस साल उन्होंने 15 पारियों में 33 छक्के लुटा डाले थे.

Advertisement

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक बार सिंगल डिजिट पर आउट पर होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. 38 वर्षीय रोहित ने खबर लिखे जाने तक यहां कुल 272 मैच खेले हैं. इस बीच वह 267 पारियों में 83 बार सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं.

इसके अलावा वह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पर डक होने वाले दूसरे खिलाड़ी भी हैं. वह आईपीएल में 18 बार बिना रन बनाए आउट हुए हैं.

यह भी पढ़ें- 'मुझे यकीन नहीं हो रहा', अभी भी सैमसन को नहीं हो रहा भरोसा कि वह जीत चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप

Featured Video Of The Day
Delhi Building Fire BREAKING: Palam की एक इमारत में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Topics mentioned in this article