वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाकर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वे विश्वकप इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
नई दिल्ली:

Most Sixes In World Cup: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वे विश्वकप इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है. रोहित शर्मा ने अब विश्व कप हिस्ट्री में सबसे ज़्यादा 51 छक्के लगा दिए हैं. क्रिस गेल के नाम विश्व कप इतिहास में इससे पहले 49 छक्के दर्ज थे लेकिन जब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई और 4 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया.

विश्व कप में सर्वाधिक छक्के
51 - रोहित शर्मा
49 - क्रिस गेल
43 - ग्लेन मैक्सवेल
37- एबी डिविलियर्स
37 - डेविड वार्नर

इसके अलावा रोहित शर्मा विश्व कप के एक एडिशन में भी सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. 

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के
27 - रोहित शर्मा (2023)
26 - क्रिस गेल (2015)
22 - इयोन मोर्गन (2019)
22 - ग्लेन मैक्सवेल (2023)
21 - एबी डिविलियर्स (2015)
21 - क्विंटन डी कॉक (2023)

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Semifinal: Rohit Sharma एक साथ छोड़ सकते हैं चार कप्तानों को पीछे, क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड भी निशाने पर

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon