'इस बार राजस्थान रॉयल्स कप जरूर जीतेगी', RR की टीम में ऐसा क्या हुआ है, जिससे कप्तान का हौसला बुलंद है?

रियान पराग का कहना है पिछली बार हमने आखिरी पांच मैचों में काफी गलतियां की थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. हम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे. यकीन मानिए इस बार राजस्थान रॉयल्स कप जरूर जीतेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Riyan Parag

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुरुवार (19 मार्च 2026) को कहा कि जिस तरह से रोहित शर्मा या विराट कोहली की जगह नहीं भरी जा सकती है उसी तरह से उनकी टीम में संजू सैमसन की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है. सैमसन ने 2021 से 2025 तक रॉयल्स की कप्तानी की. रॉयल्स ने सत्र से पहले उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ‘ट्रेड' कर दिया था और उनकी जगह रविंद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल किया.

पराग ने यहां सत्र पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अगर आप संजू भैया की बात कर रहे हैं तो उनके जैसे खिलाड़ी के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को रखने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता. हम उनके जैसे कौशल वाले किसी खिलाड़ी की तलाश कर सकते हैं या उनकी जगह किसी अन्य को बल्लेबाजी करने के लिए कह सकते हैं.'

उन्होंने कहा, 'जिस तरह से विराट कोहली या रोहित शर्मा का कोई विकल्प नहीं है. ठीक उसी तरह से संजू भैया का भी कोई विकल्प नहीं हो सकता है क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं.'

संजू राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने हाल में टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करके टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया था. पराग ने कहा कि पिछले सत्र के आखिर में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार वह ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'पिछली बार हमने आखिरी पांच मैच में काफी गलतियां की लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. हम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे. यकीन मानिए इस बार राजस्थान रॉयल्स कप जरूर जीतेगी.'

पराग ने कहा, 'किसी एक खिलाड़ी के दम पर हम मैच नहीं जीत सकते. यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ही टीम को जीत दिलवा दें तो यह कहना गलत होगा. पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और टीम इसके लिए तैयार है.'

Advertisement

रॉयल्स के कप्तान ने कहा कि उन्होंने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, 'मैंने वैभव को अपना नैसर्गिक खेल खेलने को कहा है. मैंने उससे कहा है कि वह केवल गेंद को हिट करने पर ध्यान दें और अगर किसी तरह का दबाव होता है तो उसे यशस्वी संभाल लेंगे.'

पराग ने कहा, 'राजस्थान रॉयल्स मेरे लिए आईपीएल में पहले दिन से घर जैसा रहा है. अब इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए बेहद खास है और यह जिम्मेदारी मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं. मैं हमारे कोच और नेतृत्व समूह के साथ मिलकर समझदारी भरा क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं.'

रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा को पूरा भरोसा है की टीम रियान पराग की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा, 'रियान ने दबाव में संयम दिखाया है. क्रिकेट की अपनी अच्छी समझ का शानदार नमूना पेश किया है. पहले से ही नेतृत्व समूह का हिस्सा होने के नाते, उन्हें ड्रेसिंग रूम का सम्मान प्राप्त है. हमें विश्वास है कि वह कप्तान की भूमिका में शानदार प्रदर्शन करेंगे.'

यह भी पढ़ें- IPL 2026: छठी बार कैसे चैंपियन बनेगी CSK? 'गेम चेंजर' गेंदबाज ही पूरे टूर्नामेंट से हो गया बाहर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan की कंगाली का सबूत! बीच डिबेट बत्ती हो गई गुल! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article