IPL 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत की LSG से होने वाली थी छुट्टी? संजीव गोयनका ने तोड़ी चुप्पी

एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने अपने कप्तान ऋषभ पंत के पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद उनका बचाव किया है. उनका कहना है कि हमारा पंत को पहले से ही बाहर करने का कोई इरादा नहीं था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

ऋषभ पंत के नजरिए से इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन कुछ खास नहीं रहा. एलएसजी की टीम ने आईपीएल 2025 की मेगा निलामी में उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि में खरीदा था. मगर मैदान में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा. उनकी अगुवाई में पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कुल 14 मुकाबलों में शिरकत किया. इस बीच टीम को केवल छह मुकाबलों में ही जीत मिली. इसके अलावा आठ मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा. परिणाम यह रहा कि अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहते हुए पिछले साल टीम को अपना सफर समाप्त करना पड़ा.

पंत की बल्लेबाजी टीम के लिए बनी समस्या 

पिछले साल टीम को पंत से काफी उम्मीदें थी. मगर वह ना तो कप्तानी में और ना ही बल्लेबाजी के दौरान उम्मीदों पर खरे उतर पाए. पिछले साल उन्होंने एलएसजी की तरफ से कुल 14 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 24.45 की औसत से 269 रन ही बना पाए, जो उनकी मौजूदा छवि के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता है. मैच के दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सोचनीय रहा. उन्होंने पिछले साल 133.17 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.

खराब प्रदर्शन के बाद रिलीज किए जाने को होने लगी थी बात 

पिछले साल पंत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऐसी खबरें सामने आने लगी थी कि अगले सीजन से पहले एलएसजी की टीम उन्हें रिलीज कर सकती है. मगर ऐसा नहीं हुआ. टीम ने पिछले साल दिसंबर में हुई मिनी-नीलामी से पहले उन्हें टीम में बरकरार रखा. फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2026 में सराहनीय प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत दिलाएंगे. 

संजीव गोयनका ने पंत का किया बचाव 

एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने अपने कप्तान के खराब प्रदर्शन के बावजूद उनका बचाव किया है. उनका कहना है कि हमारा पंत को पहले से ही बाहर करने का कोई इरादा नहीं था. 

Advertisement

स्पोर्ट्स ट्रैक के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'अगर किसी कप्तान के चार अहम गेंदबाज न हों, तो उससे क्या ही उम्मीद की जा सकती है? इसलिए हमें उनके पास मौजूद संसाधनों का सही आकलन करना होगा. मुझे उनपर पूरा भरोसा है. कभी-कभी जब लोग इस बातों पर अटकलें लगाते हैं कि ऋषभ को टीम में रखा जाएगा या नहीं, तो मैं बस मुस्कुरा देता हूं. शायद कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सिर्फ व्यूज बटोरने के लिए ऐसा कर रहे हैं.'

संजीव गोयनका ने कहा, 'वह बेहतरीन हैं. उनकी बातचीत सीधी और स्पष्ट होती है. वह फ्रेंचाइजी के लिए अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करते हैं. इसलिए, जब कोई खिलाड़ी, चाहे वह कप्तान हो या न हो, अपना पूरा 100 प्रतिशत देता है, तो आप उससे इससे अधिक की अपेक्षा नहीं कर सकते हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- VIDEO: चेपॉक में धोनी को देख बेकाबू हुई भीड़, फफक फफक कर रोने लगी महिला फैन

Featured Video Of The Day
Iran War: Trump पर ईरान का तंज, Greenland को US Annexation से बचाने के लिए Europe को दिया ऑफर
Topics mentioned in this article