Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने लगाया छक्कों का शतक, 94 साल के टेस्ट इतिहास में कारनामा करने वाले पहले भारतीय

Rishabh Pant Hundred Sixes in Test Cricket: ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 69 गेंदों में 66 रन की पारी खेली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rishabh Pant Hundred Sixes in Test Cricket:

Rishabh Pant Hundred Sixes in Test Cricket: ऋषभ पंत ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. पंत ने मंगलवार को गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की. मैच में आने से पहले, पंत के नाम 97 छक्के थे. उन्होंने पहली पारी में बनाए 39 रन के दौरान 1 छक्का लगाया था. वहीं, दूसरी पारी में 66 रन बनाने के दौरान दो छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की. 

पंत ने लाहिरू कुमारा की गेंद पर डीप फाइन लेग पर छक्का मारकर अपना 100वां छक्का पूरा किया. इस शॉट से उन्होंने 53 गेंदों पर अपना पचासवां रन भी पूरा किया. पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं. वहीं, ओवर ऑल टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स (138) पहले नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (107) दूसरे नंबर पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भी टेस्ट में 100 छक्के लगाए हैं. टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले गिलक्रिस्ट पहले क्रिकेटर थे. स्टोक्स, मैकुलम और गिलक्रिस्ट तीनों संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का अवसर है.  

भारतीयों में पंते के बाद टेस्ट में छक्का लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग दूसरे (91 छक्के) और रोहित शर्मा (88 छक्के) तीसरे स्थान पर हैं. 

Advertisement

ऋषभ पंत मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं. 51 मैचों की 89 पारियों में 8 शतक और 20 अर्धशतक की मदद से 3,662 रन बना चुके हैं. पंत फिलहाल 28 साल के हैं, और उनके पास अपने टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों को बेहतर बनाने का पर्याप्त अवसर है. 
 

Featured Video Of The Day
NEET प्रोटेस्ट में NDTV के स्टैंड पर राहुल कंवल के बेबाक जवाब!

Topics mentioned in this article
Cricket
India
Rishabh Rajendra Pant