Rishabh Pant on Reason for the Defeat vs Rajastahn Royals: राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से शिकस्त दी. राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 159 रन बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी को 18 ओवर में 119 रन पर समेट दिया. सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में सबसे ज्यादा 55 रन का योगदान दिया. उन्हें हालांकि दूसरे छोर से किसी और का साथ नहीं मिला. रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन, जबकि नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए.
आईपीएल में मिली एक ओर हार से ऋषभ पंत निराश नजर आए और कहा कि हमारी बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही जिसके कारण हमें एक और हार के सामना करना पड़ा. पंत टीम की बल्लेबाजी यूनिट को लेकर काफी गुस्से में थे.
पंत ने हार के बाद कहा, "मुझे लगता है कि इसे समझाना मुश्किल है. जैसे, यह पक्का है कि हमारी बैटिंग हमें निराश कर रही है, लेकिन साथ ही, एक टीम के तौर पर, एक ग्रुप के तौर पर हम निराश हैं, पर उसी समय, हमें रास्ते ढूंढते रहना होगा. हमें जवाब बाहर नहीं, बल्कि अपने अंदर ही ढूंढने होंगे, लेकिन अभी हालात ऐसे ही हैं. देखिए, पक्का हम बैटिंग करते समय थोड़ा और समय ले सकते थे और साथ ही, आप जानते हैं, मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं".
ऋषभ पंत ने आगे कहा, "इसमें मैं खुद को भी शामिल कर रहा हूं कि हम पारी को थोड़ा और आगे तक ले जा सकते थे, क्योंकि मुझे लगता है कि बॉलर्स ने शानदार काम किया, खासकर पिछले मैच के बाद. एक बैटिंग ग्रुप के तौर पर, हमें ज़िम्मेदारी लेनी होगी और बॉलर्स के लिए भी वह काम पूरा करने की कोशिश करनी होगी. अभी भी बहुत कुछ है जिसे हम पॉज़िटिव नजरिए से देखना चाहते हैं".
लखनऊ के कप्तान को उम्मीद, हम वापसी करने में सक्षम
पंत ने आगे कहा, "हम सब जानते हैं कि एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना होगा और जवाब अपने अंदर ही ढूंढने होंगे. और हमें पूरा यकीन है कि हमारी बॉलिंग और बैटिंग में इतनी ताक़त है कि हम अभी भी हालात बदल सकते हैं. मेरा यही मानना है."
ये भी पढ़ें- Mayank Yadav: मयंक यादव ने राजस्थान के खिलाफ मैच में इतनी स्पीड से गेंद फेंककर मचाई सनसनी














