Rishabh Pant Record Most Runs By Indian in WTC History: ऋषभ पंत ने महारिकॉर्ड बना दिया है और WTC इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पंत की बल्लेबाजी की बात करें तो दूसरे दिन मैदान पर आने के साथ ही उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और गेंद को गगनचुम्बी छक्के के साथ ही स्टेडियम के बाहर भेज दिया. पंत इससे पहले भी चोटिल होने के बावजूद टीम के साथ खड़े रहे हैं और मैदान पर उतरकर बाजी पलटने का काम किया है.
WTC इतिहास में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनने वाले बल्लेबाज
ऋषभ पंत 74 2948
शुभमन गिल 76 2917
रोहित शर्मा 69 2716
रविंद्र जडेजा 76 2675
विराट कोहली 79 2617
इससे पहले रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाएं हाथ पर चोट लगने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. दिन के तीसरे सेशन के दौरान श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा ने पंत को एक शॉर्ट बॉल फेंकी, जिसे भारतीय बल्लेबाज़ ने 'स्क्वायर' के पीछे 'पुल' करने की कोशिश की.
हालांकि, पंत गेंद को सही से नहीं खेल पाए और गेंद उनके बाएं हाथ पर जा लगी. चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते हुए दिखे. भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने उनकी मदद की. पंत के हाथ पर टेप लगाने से पहले आइस पैक लगाया गया, लेकिन जल्द ही उसे हटा दिया गया क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ साफ़ तौर पर दर्द में थे. आखिरकार, 15 गेंदों में 3 रन बनाने वाले पंत, पारी के 58वें ओवर में फिजियोथेरेपिस्ट के साथ मैदान से बाहर चले गए थे.
टेस्ट इतिहास में छक्कों का रिकॉर्ड
इस उपलब्धि के साथ पंत टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. पंत के लिए भारतीय विकेटकीपर के तौर पर यह रिकॉर्ड और भी खास बन जाता है, क्योंकि उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट के अंदाज को बदलने में अहम भूमिका निभाई है.
आधुनिक दौर के सबसे महान टेस्ट खिलाड़ी - पंत
सिर्फ आंकड़े ही नहीं, बल्कि मैच पर अपना प्रभाव डालने की उनकी क्षमता भी उन्हें आधुनिक दौर के सबसे महान टेस्ट खिलाड़ियों में शामिल करती है. विदेशी सरजमीं पर शतक, मुश्किल परिस्थितियों में मैच जिताऊ पारियां और लगातार आक्रामक रुख ने पंत को अलग पहचान दिलाई है. टेस्ट में 102 छक्कों का आंकड़ा छूना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ना इस बात का सबूत है कि ऋषभ पंत आधुनिक युग के टेस्ट क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली और रोमांचक बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं.