क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Rinku Singh Father Death News: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rinku Singh Father Death News: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

Rinku Singh Father Death News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच परिवार ने बताया कि खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में होगा और रिंकू सिंह भी अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आ रहे हैं.

रिंकू सिंह के पिता का पार्थिक शरीर क्वारसी स्थित ओजोन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा गया है. इस बीच शुभचिंतकों व रिश्तेदार भी उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं. वर्तमान में रिंकू सिंह भारत की अंतरराष्ट्रीय T20 वर्ल्ड कप टीम के हैं सदस्य है और दोपहर तक रिंकू के धर पहुंचने की संभावना है.

इससे पहले भी पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौटना पड़ा था. टी-20 विश्वकप के दौरान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित एक अभ्यास सत्र में रिंकू हिस्सा नहीं ले पाए थे, जबकि अन्य खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे. इसके बाद स्पष्ट हुआ कि उनके पिता की हालत नाजुक है और इसी वजह से उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था.

हाल ही में टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि रिंकू अपने पिता की अस्वस्थता के कारण घर गए हैं और उनके जल्द टीम से जुड़ने की उम्मीद है. हालांकि अब पिता के निधन के बाद वह विश्वकप के आगामी मैचों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan अब 'भस्मासुर' बन गया है! America को पाक से परमाणु खतरा? |Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article