RCB vs MI LIVE Score, IPL 2026: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई से जीत के लिए मिले 167 रनो ं का पीछा कर रही है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ताजा स्कोर देख सकते हैं
पहली पाली में तिलक वर्मा और नमन धीर के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 82 रनों की साझेदारी के दम पर मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाने में सफल हुई. एक ऐसी पिच, जिस पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी, भुवनेश्वर ने शुरुआती ओवर में विकेट लिया. इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने रोहित और सूर्यकुमार यादव का शिकार कर मुंबई के टॉप-ऑर्डर को झंकझोर दिया. मुंबई ने 28 पर 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद नमन धीर और तिलक ने मोर्चा संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन बटोरे. रखिस सलाम ने इस साझेदारी को तोड़ा. नमन 47 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद छोटी-छोटी साझेदारी से टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिखी. लेकिन भुवनेश्वर ने तिलक को आउट कर मुंबई को 170 के अंदर रोक दिया. तिलक ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए. बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 23 रन देते हुए 4 विकेट निकाले.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
Here are the LIVE Score and Updates of RCB vs MI Match, IPL 2026, Straight from Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur
RCB vs MI LIVE Score: बेंगलुरु जीता, मुंबई बाहर
रसिख ने दौड़कर दो रन लिए. सामने की ओर मार दिया. गेंद राज बावा के घुटने से लगकर फाइन लेग की ओर गई. फील्डर ने विकेटकीपर की तरफ थ्रो किया. रसिख का रिएक्शन बता रहा है कि वो क्रीज के अंदर थे. रिकेल्टन के चेहरे की मायूसी बता रही है कि मुंबई मैच हार चुकी है. फैसला रेफर किया गया है और यह नॉट आउट है. पहले बल्ला हाथ से निकल गया था. इसीलिए अंपायर इसे करने के लिए तीन-चार बार देखा. बल्ला हाथ से छूटा था या नहीं, कोई मतलब नहीं, रिकेल्टन के गेंद हिट करने से पहले ही हाथ ही क्रीज के अंदर था. बेंगलुरु जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है और मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.
RCB vs MI LIVE Score: सिंगल लिया
सिंगल लिया है. अब आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए जीत के लिए. सुपर ओवर होगा, बेंगलुरु की जीत या मुंबई जीतेगा, तीनों नतीजे आ सकते हैं. बावा के साथ काफी बातचीत कर रहे हैं मुंबई के कप्तान. मुंबई के प्लेऑफ का फैसला होगा, अगली गेंद पर. स्ट्राइक है रसिख के पास.
RCB vs MI LIVE Score: भुवनेश्वर का छक्का
RCB vs MI LIVE Score: वाइड
एक और वाइड . अब 3 में चाहिए 9. क्या भुवनेश्वर छक्का मार सकते हैं. स्ट्राइक हैं उनके पास. भुवनेश्वर जीत दिलाना चाहेंगे.
RCB vs MI LIVE Score: शेफर्ड आउट
शेफर्ड आउट हुए. क्या अहम समय पर विकेट निकाला है. रोमारियो शेफर्ड आउट के विकेट के साथ ही शायद मैच अब मुंबई ने अपने हाथ में कर लिया है. स्टंप की लाइन में यॉर्कर लेंथ की गेंद, सामने की तरफ मारना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर प्वाइंट में गई और एक आसान सा कैच. अब 3 में चाहिए 10.
RCB vs MI LIVE Score: डॉट बॉल
डॉट बॉल है यह. शेफर्ड अंपायर की तरफ देख रहे हैं वाइड के लिए. लेकिन यह वाइड नहीं है. 4 में चाहिए 10.
RCB vs MI LIVE Score: एक और वाइड
अभी तक इस ओवर में सिर्फ एक लीगल डिलवरी हुई है. यह भी वाइड फेंकी. इस ओवर की दूसरी वाइड है. रसिख सिंगल के लिए दौड़ गए. 5 में अब 10 चाहिए.
RCB vs MI LIVE Score: 5 में चाहिए 12
बेंगलुरु को अब 5 गेंद में 12 रन चाहिए. पहली गेंद वाइड थी, उसके बाद नो बॉल. अब एक रन. बेंगलुरु के फैंस खुश होंगे काफी. मुंबई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए.
RCB vs MI LIVE Score: आखिरी ओवर राज बावा फेकेंगे
आखिरी ओवर बाकी है. राज बावा यह ओवर फेकेंगे. क्या मुंबई ने उन्हें गेंद थमाकर गलती की है. थोड़ी देर में पता चल जाएगा. 15 रन चाहिए जीत के लिए.
RCB vs MI LIVE Score: बुमराह का जबरदस्त ओवर
जसप्रीत बुमराह का जबरदस्त ओवर. सिर्फ 3 रन दिए हैं. मुंबई को इसी ओवर की जरूरत थी. बुमराह ने अपना काम कर दिया है. मुंबई को अह जीत के लिए 6 गेंदों में 15 रन चाहिए. स्ट्राइक शेफर्ड के पास है. 3 रन. ऐसे समय में जब मैच काफी टेंस है, बुमराह ने कमाल कर दिया. अगला ओवर कौन फेंकेगा?
19.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 152/7
RCB vs MI LIVE Score: क्रुणाल पांड्या आउट
क्रुणाल पांड्या आउट हुए. तिलक वर्मा ने कैच किया. तिलक वर्मा ने मैच का सबसे अच्छा कैच पकड़ा. क्रुणाल पांड्या ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ़ स्लॉग किया, जहां तिलक अपनी बाईं ओर दौड़े और उसे पकड़ लिया. जैसे ही वह बाउंड्री वॉल के ऊपर से गुज़रने वाले थे, उन्होंने बॉल को लॉब किया और दूसरी कोशिश में उसे लेने के लिए वापस आए. क्रुणाल पांड्या की एक ज़बरदस्त पारी का अंत हुआ. RCB को 12 गेंदों में 18 रन चाहिए. यह मैच रोमांचक होते जा रहा है. अगला ओवर फेंकने बुमराह आएंगे. क्रुणाल 4 चौके और 5 छक्कों के दम पर 46 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए.
18.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 149/7
RCB vs MI LIVE Score: 13 में चाहिए 18
क्रुणाल पांड्या ने दो छक्के लगाए हैं. गनजफर गलती कर रहे हैं. स्लॉट में गेंद दिए जा रहे हैं. ओवर की तीसरी गेंद पर सामने की ओर छक्का जड़ा. 2023 मैक्सवेल की पारी अफगानिस्तान के खिलाफ, उसकी याद दिला रहे हैं. क्रैप्म से जूझे रहे हैं. हर शॉर्ट के बाद परेशानी. लेकिन छक्के लगाए जा रहे हैं.
17.5 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 149/6
RCB vs MI LIVE Score: 18 में 30 चाहिए
बहुत अहम पल मैच का. गजनफर के साथ गए हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव. 18 गेंद में जीत के लिए 30 रन चाहिए. अगर गजनफर यह ओवर में 7-8 रन देते हैं तो भी मुंबई मैच में रहेगी. क्रुणाल काफी संघर्ष कर रहे हैं. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. क्रुणाल जब तक क्रीज पर हैं, तब तक मुंबई का यह मैच नहीं है.
17.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 131/6
RCB vs MI LIVE Score: कॉर्बिन बॉश आउट
कॉर्बिन बॉश के स्पैल का आखिरी ओवर निर्णायक होगा अगर मुंबई यह मैच जीतती है तो. लगातार गेंदों पर जितेश और टिम डेविड का शिकार किया. मैच किस ओर जाएगा, अभी भी कहना मुश्किल है. कॉर्बिन बॉश के नाम आज 4 विकेट. शॉर्ट साइड पर क्रॉस सीम डिलीवरी थी. टिम पुल के लिए गए. लेकिन गेंद घूमी और बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई. मैच रोमांचक होता जा रहा है. बेंगलुरु को अब 24 गेंद में जीत के लिए 36 रन चाहिए.
16.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 131/6
RCB vs MI LIVE Score: बेंगलुरु को पांचवां झटका
चलिए जितेश शर्मा को जाना होगा. कॉर्बिन बॉश की गेंद पर जितेश शर्मा आउट. नमन धीर ने कैच किया. मैच में अभी ड्रामा बचा हुआ है. ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट साइड पर. जितेश शर्मा विकेट की तरफ बढ़े और पॉइंट के ऊपर से स्लैश किया. नमन धीर डीप से आए, गेंद पर नज़र रखी और सुरक्षित कैच लिया. जितेश शर्मा ने धीमी शुरुआत की, लेकिन एक अहम कैमियो खेलने के बाद आउट हो गए.
15.5 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 131/5
RCB vs MI LIVE Score: क्रुणाल का पचासा
क्रुणाल का पचासा हुऐ. 32 गेंदों में फिफ्टी आई है. चार चौके और दो छक्के लगाए हैं अभी तक. जब आपकी टीम पावरप्ले के अंदर 3 विकेट गंवा देती है और पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं होती है, तब आप अर्द्धशतक लगाएं, तो यह काफी खास होता है. गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा है कि उन्हें वह क्रेडिट नहीं मिलता है, जिसके वह हकदार हैं.
14.5 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 117/4
RCB vs MI LIVE Score: 36 में चाहिए 57
बेंगलुरु को अब 36 गेंदों में जीत के लिए 57 रन चाहिए. यह मुश्किल नहीं है , लेकिन जैसी पिच है और बुमराह के दो ओवर बाकी है, इसको देखते हुए, यह आसान भी नहीं है.राज बावा का यह ओवर टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है. इस ओवर से 16 रन आए. जितेश ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा. जबकि पांचवीं गेंद पर क्रुणाल ने चौका लगाया.दो वाइड भी रहीं. जरूरी रन रेट एक बार फिर 10 के नीचे आ चुका है. बेंगलुरु के लिए टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे बल्लेबाज अभी बचे हुए हैं. बेंगलुरु ने 100 का स्कोर पार कर लिया है.
14.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 110/4
RCB vs MI LIVE Score: जैकब बेथेल आउट
मुंबई को अब जीत के लिए 42 गेंद में 73 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 10 से अधिक का हुआ. जितेश आए हैं. वह गेम फिनिश कर सकते हैं. राज बावा का ओवर अहम हो सकता है. क्रुणाल अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. बेंगलुरु ने अभी तक 100 का स्कोर पार नहीं किया है. पिछला ओवर मेडन रहा और विकेट भी आया.
13.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 94/4
RCB vs MI LIVE Score: जैकब बेथेल आउट
कॉर्बिन बॉश ने साझेदारी तोड़ी. जैकब बेथेल आउट. तिलक वर्मा ने कैच किया. पैरों पर फुलर गेंद. जैकब बेथेल ने डीप स्क्वायर लेग पर तिलक वर्मा को सीधे फ्लिक किया. तिलक ने बेहतरीन कैच लिया. एक समय लाइट के चलते उनकी नजरें हट गईं थी. कैच के बाद वह यही बता रहे थे शायद. जैसे ही एक पार्टनरशिप बनी, बॉश वापस आए और इसे तोड़ दिया. रायपुर में गेम रोमांचक होता जा रहा है. बुमराह के पास दो और ओवर बचे हैं, जिससे यह सब और भी दिलचस्प हो जाता है. जैकब बेथेल 27 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट.
12.1 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 94/4
RCB vs MI LIVE Score: 48 में चाहिए 73
बेंगलुरु को आखिरी के 8 ओवरों में 73 रन बनाने हैं जीत के लिए. क्रुणाल और जैकब के बीच साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है. पिछले ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल ने छक्का जड़ा. बेंगलुरु के लिए यह अच्छा ओवर रहा और 12 रन आए. जरूरी रन रेट अब भी 9 का ही है.
12.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 94/3
RCB vs MI LIVE Score: 100 के करीब बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 100 के करीब है. क्रुणाल और जैकब के बीच साझेदारी 50 के करीब है. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. जरूरी रन रेट बढ़कर अब 9.44 का है. मौजूदा रन रेट 7.45 का. 54 में अब 85 चाहिए.
11.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 82/3
RCB vs MI LIVE Score: 60 में चाहिए 93
क्रुणाल पंड्या और जैकब बेथेल के बीच 30 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हुई है. बेंगलुरु को अब 60 गेंद में जीत के लिए 93 रन चाहिए. इस पिच पर यह मुश्किल हैं. क्रुणाल और जैकब को अपना गियर बदलना होगा. ध्यान रखिए अगर मुंबई आज हारी तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर क्रुणाल ने चौका लगाया था.
10.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 74/3
RCB vs MI LIVE Score: 66 में 102 चाहिए
हर ओवर के साथ जरूरी रन रेट बढ़ता जा रहा है. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. जैकब बेथेल और क्रुणास पंड्या को अब अपना गियर बदलना होगा. बेंगलुरु को 11 ओवर में जीच के लिए 102 रन चाहिए.
9.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 65/3
RCB vs MI LIVE Score: 9 के करीब जरूरी रन रेट
बेंगलुरु के लिए जीत का जरूरी रन रेट 9 के करीब पहुंच चुका है. जबकि मौजूदा रन रेट 7.28 का है. बेंगलुरु को 78 गेंद में 116 रन चाहिए. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. अगर ऐसे ही ओवर बीतते रहे तो बेंगलुरु पर दवाब बढ़ता जाएगा.
7.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 51/3
RCB vs MI LIVE Score: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. बेंगलुरु ने 48 रन बटोरे हैं. क्रीज पर इस समय क्रुणाल पांड्या और जैकब बेथेल हैं और इन पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है. हालांकि, इन्हें रन रेट तेज करना होगा क्योंकि जरूरी रन रेट हर ओवर के साथ बढ़ता जाएगा. बेंगलुरु को अब 84 गेंद में जीत के लिए 120 रन चाहिए.
6.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 47/3
RCB vs MI LIVE Score: पाटीदार गए
रजत पाटीदार सिर्फ 8 रन बनाकर आउट, आरसीबी को तीसरा झटका..पावर-प्ले का आखिरी ओवर सूर्य ने कॉर्बिन बॉश को थमाया...पहली ही गेंद पर कंधा ...रजत पाटीदार पुल खेलने गए...एकदम गलत शॉट सेलेक्शन...पूरी तरह गेंद की लाइन के अंदर नहीं थे...उछाल भी था...नतीजा बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद हवा में ...विकेटकीपर रियान को बमुश्किल ही हिलना पड़ा....8 रन...8 गेंद..1 चौका..
RCB vs MI LIVE Score: फिर से बुमराह का अच्छा ओवर
बुमराह का लगातार दूसरा ओवर...इसमें सिर्फ 8 ही रन दिए जस्सी ने...पहले में 4 दिए थे...
3 6 ओवर: आरसीबी 32/2
RCB vs MI LIVE Score: पडिक्कल गए!
चाहर ने पडिक्कल को भी चलता किया, आरसीबी का दूसरा ओपनर भी आउट. यही पडिक्कल की सबसे बड़ी खामी है..न आगे..न पीछे..खड़े-ख़ड़े शॉट खेलने की कोशिश..और गेंद बाहरी किनारा चूमती हुई स्लिप में रिकल्टन के हाथों में जा समाई....
RCB vs MI LIVE Score: बुमराह का बढ़िया ओवर
1.6: पिछले मैचों की तुलना में बुमराह तरोताजा दिखाई पड़े. और कुछ ऐसा ही उनका पहला ओवर रहा. इसमें सिर्फ रन दिए 4
1. 6 ओवर: आरसीबी 18/1
RCB vs MI LIVE Score: विराट आउट
आरसीबी को लगा बड़ा झटका, विराट बिना खाता खोले लौटे. बेथल के लगाता दो चौकों से प्रेरित कोहली ने भी चाहर के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल कर सर्किल के ऊपर से गेंद को उड़ाने की कोशिश की. राज बावा ने मिडऑफ पर शानदार कैच लपका...गोल्डन डक...आरसीबी को बड़ा झटका
RCB vs MI LIVE Score: बेंगलुरु की बैटिंग शुरू
आरसीबी ने शुरू किया 167 रनों का पीछा, बेथल और विराट क्रीज पर
RCB vs MI LIVE Score: बेंगलुरु को 167 का लक्ष्य
पावरप्ले में 28 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस को नमन धीर और तिलक वर्मा ने अच्छी वापसी करवाई. हालांकि, डेथ ओवरों में टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. इस पिच पर यह स्कोर डिफेंड किया जा सकता है. क्या मुंबई ऐसा कर पाएगी, अब वह ऐसा नहीं कर पाई तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. तिलक वर्मा ने टीम के लिए आज अर्द्धशतक लगाया. उन्होंने नमन के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की.
20.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 166/7
RCB vs MI LIVE Score: मुंबई को सातवां झटका
मुंबई को सातवां झटका लगा. जोश हेजलवुड ने राज बावा का शिकार किया. रजत पाटीदार ने कैच किया. हेज़लवुड ने एक और यॉर्कर की कोशिश की और लो फुल टॉस हो गई. राज बावा इसे मिडऑफ के ऊपर से खेलने गए, लेकिन गेंद सीधे पाटीदार के हाथों में गई. राज 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए.
18.6 ओवर: मुंबई इंडियंस 161/7
RCB vs MI LIVE Score: भुवनेश्वर को चौथी सफलता
भुवनेश्वर कुमार को चौथी सफलता मिली. तिलक वर्मा बोल्ड हुए. अहम मौके पर बड़ा विकेट. तिलक वर्मा ने चालाकी से गेंद को स्कूप करने की कोशिश की. गेंद अंदरूनी हिस्से से लगकर लेग-स्टंप से टकराई. तिलक वर्मा की बहुत अच्छी पारी का अंत. मुश्किल पिच पर 42 गेंदों पर 57 रन बनाए. पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए.
17.6 ओवर: मुंबई इंडियंस 155/6
RCB vs MI LIVE Score: मुंबई 150 के करीब
मुंबई का स्कोर 150 के करीब है. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. ओवर से सिर्फ एक बाउंड्री आई, बाकी रन दौड़कर लिए. अभी भुवनेश्वर का एक ओवर बाकी है. क्या मुंबई 180 पार पहुंच पाएगी?
17.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 149/5
RCB vs MI LIVE Score: 4 ओवर बाकी
तिलक वर्मा ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. इस सीजन का दूसरा. आज जब मुंबई संघर्ष कर रही थी, तिलक ने अच्छी पारी खेली है. चौके के साथ पचासा पूरा किया है.
16.2 ओवर: मुंबई इंडियंस 142/5
RCB vs MI LIVE Score: 4 ओवर बाकी
अब 4 ओवर का खेल बाकी है. तिलक वर्मा और राज बावा क्रीज पर हैं. दोनों की कोशिश टीम को 200 पार लेकर जाने की होगी. हालांकि, यह पिच इतनी आसान नहीं है. पिछले ओवर से 5 रन आए और एक विकेट भी.
16.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 136/5
RCB vs MI LIVE Score: विल जैक्स आउट
चलिए विल जैक्स आउट हुए. जैकब बेथेल ने कैच लपका. स्लॉट में थी गेंद, लेकिन यह ऐसी पिच नहीं है जिस पर लाइन से हिट किया जाए. मिडिल और लेग पर गुड लेंथ गेंद. जैक्स ने जल्दी ही बल्ला घुमाया. टो एंड से बॉल को हिट किया और डीप मिड-विकेट की तरफ गई. जैकब बेथेल दौड़कर आए और बॉल के नीचे आकर क्लीन कैच लिया.
15.2 ओवर: मुंबई इंडियंस 132/5
RCB vs MI LIVE Score: अब 6 ओवर बाकी
RCB vs MI LIVE Score: तिलक वर्मा अर्द्धशतक के करीब हैं. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. पिच पर अगर अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की जाए तो रन बनाने मुश्किल हैं. जोश हेजलवुड के 3 ओवर पूरे हो चुके हैं. दूसरे छोर पर विल जैक्स हैं और वह मारकर खेलना चाहेंगे.
15.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 131/4
RCB vs MI LIVE Score: अब 6 ओवर बाकी
अब आखिरी के 6 ओवर बाकी है. मुंबई ने 125 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. सुयश के पिछले ओवर से 11 रन आए. ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का.
14.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 125/4
RCB vs MI LIVE Score: मुंबई को चौथा झटका
मुंबई को चौथा झटका लगा है. रसिख सलाम डार ने साझेदारी तोड़ी. नमन धीर को जाना होगा. अर्द्धशतक से चूक गए. बैक ऑफ़ अ लेंथ गेंद . विकेट पर लगी. बॉल पिच होने के बाद स्कीड हुई. नमन धीर को उम्मीद के मुताबिक बाउंस नहीं हुई और लेग स्टंप आउट हो गया. एक शानदार पारी का अंत, अपनी टीम को एक बड़ी मुश्किल से बचाया. नमन धीर 32 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों के दम पर 47 रन बनाकर आउट हुए.
12.3 ओवर: मुंबई इंडियंस 110/4
RCB vs MI LIVE Score: मुंबई 100 पार
क्रुणाल के पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. तिलक वर्मा ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. मुंबई का स्कोर 100 पार हो चुका है. मुंबई अगर ऐसे ही खेलती रही तो वह 190 के आस-पास पहुंच सकती है. यह स्कोर काफी होगा इस पिच पर डिफेंड करने के लिए. हाई स्कोरिंग पिच नहीं है यह.
12.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 102/3
RCB vs MI LIVE Score: शेफर्ड को मार पड़ी
नमन धीर अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. रोमारियो शेफर्ड का स्वागत नमन ने छ्क्के के साथ किया. पिछले ओवर से 9 रन आए. मुंबई का स्कोर 100 के करीब है. टीम की अच्छी वापसी है यह. कमबैक तो कर लिया, अब फिनिश करना होगा.
11.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 91/3
RCB vs MI LIVE Score: सुयश का महंगा ओवर
10 ओवरों का खेल पूरा हुआ. मुंबई ने 82 रन बटोरे हैं. नमन और तिलक के बीच साझेदारी 54 रनों की हो चुकी है. दोनों ऐसे ही खेलते रहना चाहेंगे. अगर वह ऐसे ही खेलते रहे तो मुंबई इस पिच पर 200 भी स्कोर कर लेगी. पिछले 5 ओवरों से 41 रन आए हैं. मुंबई का रन रेट 8 का है. पिछले ओवर से 7 रन आए. 28 पर 3 विकेट गंवाने के बाद टीम की अच्छी वापसी.
10.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 75/3
RCB vs MI LIVE Score: सुयश का महंगा ओवर
सुयश का महंगा ओवर रहा यह.. इस ओवर से 10 रन आए हैं. नमन और तिलक के बीच साझेदारी 50 के करीब है. मुंबई ने फाइटबैक किया है. नमन और तिलक की कोशिश अगले कुछ ओवरों के बाद गियर बदलने की होगी.
9.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 75/3
RCB vs MI LIVE Score: बेंगलुरु का कंट्रोल
मैच में अभी तक बेंगलुरु का कंट्रोल है. पिछला ओवर क्रुणाल पांड्या ने फेंका था, जिसमें उन्होंने 8 रन दिए. जबकि शेफर्ड पावरप्ले के ठीक बाद गेंदबाजी करने आए और सिर्फ 4 रन दिए. यह बैटर फ्रेंडिल पिच नहीं है. 170-180 का स्कोर डिफेंड किया जा सकता है. मुंबई यह स्कोर आसानी से कर सकती है. तिलक और नमन के बीच साझेदारी पनप रही है.
8.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 65/3
RCB vs MI LIVE Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. यह बेंगलुरु के नाम रहा. अगर पिछले ओवर में सुयश शर्मा ने तिलक का कैच लपका होता तो मुंबई शुरुआती 6 ओवरों में ही 4 विकेट खो देती. रसिख डार के इस ओवर में पहले तिलक ने और फिर नमन ने चौका लगाया. इस ओवर से 12 रन आए हैं. मुंबई ने पावरप्ले में 53 रन बटोरे.
6.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 53/3
RCB vs MI LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. भुवनेश्वर पावरप्ले के अंदर अपना तीसरा ओवर लेकर आए. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 7 रन दिए. ओवर की पांचवीं गेंद पर नमन ने उन्हें चौका लगााया. नमन और तिलक के पास आज बेहतरीन मौका है. सभी सवालों के जवाब देने का.
5.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 41/3
जोश हेजलवुड का अच्छा ओवर रहा. सिर्फ 6 रन दिए हैं. मुंबई को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. क्रीज पर नमन धीर और तिलक वर्मा हैं और दोनों की कोशिश टीम को मुश्किल से निकालने की होगी. 4.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 34/3
जोश हेजलवुड का अच्छा ओवर रहा. सिर्फ 6 रन दिए हैं. मुंबई को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. क्रीज पर नमन धीर और तिलक वर्मा हैं और दोनों की कोशिश टीम को मुश्किल से निकालने की होगी.
4.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 34/3
RCB vs MI LIVE Score: हैट्रिक पर भुवनेश्वर
भुवनेश्वर कुमार कहर बरपा रहे हैं. वो हैट्रिक पर हैं. गोल्डन डक हुए सूर्यकुमार यादव. विराट कोहली ने कैच आउट लपका. फुल लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप के ठीक बाहर. बैट्समैन को कंट्रोल में रखने के लिए काफ़ी सीम मूवमेंट थी. स्काई डिफेंड करने गए. गेंद ने बल्ले का किनारा लिया. और गेंद पहले स्लिप में गई. मुंबई मुश्किल में.
2.6 ओवर: मुंबई इंडियंस 28/3
RCB vs MI LIVE Score: मुंबई को दूसरा झटका
मुंबई को दूसरा झटका लगा. भुवनेश्वर के खाते में सफलता आई और विकेट भी किसका रोहित शर्मा का.जितेश शर्मा ने कैच किया. किनारा लेकर बॉल चली गई. स्लोअर गेंद से चकमा दिया. रोहित ने ओवर में चौका लगाया था, लेकिन भुवी की शानदार वापसी. नकल बॉल से जाल में फंसाया. ड्राइव के लेंथ की गेंद से रोहित को ललचाया. रोहित ने खड़े-खड़े ड्राइव की कोशिश की. लेकिन गेंद की लेंथ को पूरी तरह से मिस कर गए. रोहित 10 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए.
2.5 ओवर: मुंबई इंडियंस 28/2
RCB vs MI LIVE Score: हेजलवुड का महंगा ओवर
जोश हेजलवुड का महंगा च्छा ओवर रहा यह. 18 रन दिए हैं. रोहित शर्मा ने ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया. रोहित ने पिछले मैच में जहां पारी छोड़ा था, वहीं से आज शुरुआत कर रहे हैं.
2.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 22/1
RCB vs MI LIVE Score: रेयान रिकेल्टन आउट
रेयान रिकेल्टन आउट हुए. स्विंग किंग भुवनेश्नर कुमार और पहले ओवर में विकेट, किसी लव स्टोरी की तरह है यह कहानी. गेंद बहुत सिंपल, लेकिन पिच पर इतनी दरारें हैं कि बैटर के मन में शंका पैदा हुई. रिकेल्टन इसे मिड ऑफ के ऊपर से मारने के लिए गए. लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी. रजत पाटीदार के लिए आसान का कैच. रिकेल्टन 2 रन बनाकर जाते हुए.
0.6 ओवर: मुंबई इंडियंस 4/1
RCB vs MI LIVE Score: शुरु हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं. मुंबई की कोशिश पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरने की होगी. जबकि बेंगलुरु विकेट लेना चाहेगी.
CSK vs LSG IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र
इम्पैक्ट सब्स: ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
इम्पैक्ट सब्स: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर
RCB vs MI LIVE Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. हार्दिक आज भी नहीं खेल रहे हैं, जबकि सूर्या कप्तानी करने आए हैं. दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के उतरी हैं.
RCB vs MI LIVE Score: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में MI का RCB पर 19-16 का एडवांटेज है. हालांकि, हाल के सालों में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, 2023 से MI के खिलाफ उसने तीन मैच जीते हैं और दो हारे हैं.
RCB vs MI LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, हार्दिक पांड्या, कृष भगत.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेज़लवुड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
RCB vs MI LIVE Score: क्या हार्दिक खेलेंगे आज?
क्या हार्दिक पांड्या आज खेलेंगे? बड़ा सवाल यही है. पिछले मैच में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी. सूर्या हाल ही में पिता बने हैं. क्या वो आज खेल रहे हैं? यह भी सवाल है.
RCB vs MI LIVE Score: आज रोहित-कोहली एक्शन में
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में होंगे. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आज यह मुकाबला होना है. जीत बेंगलुरु को प्लेऑफ के करीब पहुंचा देगी, जबकि मुंबई का प्लेऑफ का रास्ता बंद हो जाएगा. ऐसे में दोनों टीमें अपना पूरा जोर लगाना चाहेंगी.














