RCB vs GT Final: इस साल टीवी, डिजिटल व्यूअरशिप का रिकॉर्ड पहले ही टूट चुका, फाइनल के साथ ही 2026 संस्करण बनाएगा नया मानक

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final: जिस तरह इस साल वैभव सूर्यवंशी ने सुनामी रिकॉर्ड बनाए, कुछ ऐसी ही सुनामी इस साल टीवी और डिजिटल व्यूअरशिप में भी देखने को मिली है. पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
RCB vs GT Final:
source: social media

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण अपनी समाप्ति की कगार पर खड़ा है. और अभी तक के सफर में बहुत ही सुनामी क्रिकेट देखने को मिली है. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की अगुवाई में कई तूफानी रिकॉर्ड बने हैं, बड़े स्कोर बने हैं, तो वहीं रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेले जाने वाला फाइनल मुकाबला टीवी और डिजिटल व्यूअरशिप के मामले में भी रिकॉर्डों के लिहाज से नया मानक स्थापित करने जा रहा है. इसने पिछला रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिया है. और अब फाइनल मुकाबला होगा, तो यह व्यूअरशिप ब्रॉडकास्टरों के चेहरों पर भी मुस्कान के साथ-साथ उनकी तिजोरी को भी और भारी करेगी. चलिए आप इस बारे में डिटेल से जानिए.

आईपीएल 2025: पिछले संस्करण ने रचा दिया था इतिहास

साल 2025 में जब विराट कोहली की कप्तानी में RCB ने अपना पहला खिताब जीता था, तो व्यूअरशिप ने इतिहास रच दिया था. निश्चित तौर पर इसकी बहुत बड़ी वजह भारत के सबसे बड़े स्टार विराट कोहली और आरसीबी की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग होना भी था. पिछले साल फाइनल को टीवी और डिजिटल दोनों को मिलाकर करीब 426 मिलियन यानी 42.6 करोड़ लोगों ने देखा. इसमें से 23.7 करोड़ फैंस डिजिटल पर और 18.9 करोड़ टीवी पर थे. 

डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक समय में एक साथ सबसे ज्यादा 5.52 करोड़ (55.2 मिलियन) दर्शक लाइव मैच देख रहे थे.वहीं, केवल फाइनल मैच का कुल वॉच टाइम दोनों प्लेटफॉर्म मिलाकर 31.7 अरब मिनट दर्ज किया गया था, जो आईपीएल इतिहास में किसी एक मैच के लिए सबसे ज्यादा है.


भारत V/S न्यूजीलैंड  टी20 विश्व कप फाइनल ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

पिछले आईपीएल की इस साल मार्च में खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल से तुलना करें, भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल ने दुनिया के सारे डिजिटल रिकॉर्ड्स को मटियामेट कर दिया. फाइनल मुकाबले ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया और JioHotstar पर इस फाइनल मैच के दौरान 82.1 करोड़ (821 मिलियन) फैंस ने उपस्थिति दर्ज कराई. 

Advertisement

खास बात यह है कि जब मैच के आखिरी ओवरों में न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा, तब लाइव देखने वालों की संख्या 7.45 करोड़ थी, जो पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी (पुरस्कार वितरण समारोह) तक पहुंचते-पहुंचते 7.25 करोड़ से 8.2 करोड़ तक चली गई. यह दुनिया में किसी भी लाइव स्ट्रीम हुई इवेंट को देखने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इसने साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे फाइनल के 5.9 करोड़ के लाइव पीक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था. 


आईपीएल 2026: आरसीबी vs गुजरात फाइनल बनाएगा नया मानक

आईपीएल के 19वें संस्करण में  आरसीबी (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के फाइनल मुकाबले को लेकर आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स (जियोस्टार-स्टार स्पोर्ट्स) को बहुत ही ज्यादा उम्मीदें हैं.  ब्रॉडकास्टर की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन (IPL 2026) के प्लेऑफ शुरू होने से पहले ही टीवी और डिजिटल मिलाकर टूर्नामेंट की कुल पहुंच 110 करोड़ (1.1 बिलियन) दर्शकों को पार कर चुकी है. डिजिटल रीच में पिछले साल के मुकाबले 15% की बढ़ोतरी देखी गई. और फाइनल के साथ ही यह और ऊपर जाएगी. वजह साफ है कि विराट कोहली फैक्टर और वर्तमान चैंपियन आरसीबी का जलवा अभी भी बरकरार है. पिछले साल खिताब जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग चरम पर है. जब भी आरसीबी फाइनल में होती है, व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड खतरे में पड़ जाते हैं.

Advertisement

इसी यूएसपी की वजह से इस बार डिजिटल स्ट्रीमिंग का नेटवर्क (कनेक्टेड टीवी और मोबाइल) पिछले साल से 25% ज्यादा बढ़ा है. पंडितों का मानना है कि आज लाइव मैच के दौरान एक साथ देखने वालों की संख्या 6.5 करोड़ से 7 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है, जो आईपीएल इतिहास का नया कीर्तिमान होगा. मतलब वैभव सूर्यवंशी के सुनामी रिकॉर्ड की तरह व्यूअरशिप भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रही है. 


 

Featured Video Of The Day
M3M Foundation: HPV जागरूकता को सरल, स्थानीय और रोचक बनाते हुए Awareness फैलाने की पहल