RCB के प्लेऑफ से बाहर होते ही मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने मनाया जमकर जश्न, Video

RCB out of IPL Play Offs गुजरात के खिलाफ आरसीबी को मिली हार ने मुंबई के लिए प्लेऑफ में जाने का रास्ता खोल दिया. गुजरात के जीत मिलने के बाद मुंबई के खिलाड़ियों ने भी इसका जमकर जश्न मनाया.

विज्ञापन
Read Time: 20 mins
मुंबई के खिलाड़ियों ने मनाया जमकर जश्न

IPL 2023: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम वो आखिरी टीम बनी जिसने आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली. दरअसल, मुंबई की टीम आरसीबी और गुजरात के बीच मैच के परिणाम का इंतजार कर रही थी. ऐसे में शुभमन गिल ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया. यही नहीं गिल के छक्के को देखकर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में मुंबई के खिलाड़ी गुजरात की जीत के बाद इस तरह से जश्न मना रहे थे मानों उनकी टीम ही मैच जीती है. गुजरात की जीत के बाद सूर्यकुमार यादव अपनीव वाइफ को गले से लगाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं रोहित भी अपनी कुर्सी से उठकर प्लेऑफ में पहुंचने की खुशी मनाते हुए नजर आ रहे थे. 

IPL 2023 Final Points Table: आखिरी लीग मैच के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, बैंगलोर और राजस्थान की रूठी किस्मत

Advertisement

कोहली का शतक गया बेकार, गिल बने हीरो
विराट कोहली के लगातार दूसरे शतक पर शुभमन गिल की आकर्षक शतकीय पारी भारी पड़ गई, जिससे गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को यहां छह विकेट से हराकर उसकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. आरसीबी की इस हार से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी, उसने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर अपने अंको की संख्या 16 पर पहुंचाई थी. आरसीबी ने 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया.

Advertisement

गुजरात टाइटंस का लीग चरण में शीर्ष पर रहना पहले ही तय हो गया था. उसने 20 अंकों के साथ लीग चरण के अपने अभियान का अंत किया। वह मंगलवार को पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगा जबकि मुंबई इंडियंस का सामना बुधवार को एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजाइंट्स से होगा.

(भाषा के इनपुट के साथ)

--- ये भी पढ़ें ---

* IPL Playoffs: ये चार टीमें प्लेऑफ में, मुंबई इंडियंस ने किया क्वालिफाई, RCB टूर्नामेंट से बाहर
* Virat Kohli ने IPL 2023 में जड़ा लगातार दूसरा शतक,रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump का खतरनाक सीक्रेट प्लान, क्या Iran के Supreme Leader Khamenei की होगी हत्या?