Ravindra Jadeja Record: सर रविंद्र जडेजा ने आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में शानदार गेंदबाजी की और सीएसके के खिलाफ मैच में 3 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए. बता दें कि इस मैच में राजस्थान को 8 विकेट से जीत मिली, राजस्थान की जीत में जहां वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार 52 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर सर रविंद्र जडेजा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सर जडेजा के लिए राजस्थान की टीम की ओर से खेलना घर वापसी जैसा था, उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में रॉयल्स के साथ की थी. वह शेन वॉर्न की कप्तानी वाली उस टीम का अहम हिस्सा थे, जिसने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीती थी. इस भारतीय क्रिकेट दिग्गज ने 2009 में RR के लिए भी खेला था, लेकिन BCCI से बैन के चलते 2010 का सीजन नहीं खेल पाए थे.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
सर रविंद्र जडेजा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
आज से पहले, आईपीएल मैच में RR के लिए जडेजा का आखिरी मुकाबला 20 मई 2009 (6158 दिन पहले) को डरबन में केकेआर के खिलाफ हुआ था. 17 साल का यह लंबा गैप किसी भी खिलाड़ी के लिए एक ही फ्रेंचाइजी के लिए दो मैचों के बीच का सबसे लंबा अंतराल है. यह रिकॉर्ड इससे पहले कर्ण शर्मा के नाम था, जिन्होंने RCB के लिए खेलने के लिए 14 साल इंतजार किया था. दिलचस्प बात यह है कि चार बार आईपीएल जीतने वाले यह खिलाड़ी 2018 से 2021 तक सीएसके में जडेजा का टीममेट भी था.
IPL के इतिहास में एक ही टीम के लिए दो मैचों में शामिल होने के बीच सबसे लंबा अंतराल
| खिलाड़ी | अंतराल (दिन) | टीम | शुरुआत | समाप्ति |
| रवींद्र जडेजा | 6158 | RR | 20 मई, 2009 | 30 मार्च, 2026 |
| कर्ण शर्मा | 5093 | RCB | 22 अप्रैल, 2009 | 3 अप्रैल, 2023 |
| मनदीप सिंह | 4751 | KKR | 29 मार्च, 2010 | 1 अप्रैल, 2023 |
| मयंक अग्रवाल | 4423 | RCB | 13 अप्रैल, 2023 | 23 मई, 2025 |
वहीं, सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच में जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की. सीएसके की पारी की समाप्ति के बाद आरआर में लौटने और अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने बातचीत की. आरआर में अपनी वापसी पर इस दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझ पर गुलाबी रंग अच्छा लगता है. जडेजा ने सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके दिए. उन्होंने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर सीएसके की कमर तोड़ दी। उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए.
अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने कहा, "मैं शिवम दुबे को काफी समय से जानता हूं, उसके खिलाफ नेट्स में काफी गेंदबाजी की है, इसलिए पता है कि वह स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं, मैं इसके लिए तैयार था और मैंने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश की, मुझे पता था कि वह मेरे खिलाफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। मुझे लगा कि विकेट थोड़ा चिपचिपा है और गेंद टर्न हो रही है, इसलिए मुझे गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया, मेरा काम बस सही जगहों पर गेंद डालना था और बाकी काम पिच पर छोड़ देना था,"














