ENG vs PAK, T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, पूर्व PAK कप्तान रमीज राजा बर्दाश्त नहीं कर पाए, Video

Ramiz Raja on England Beat Pakistan in T20 World Cup 2026: नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया. ब्रूक ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
England Beat Pakistan in T20 World Cup 2o26

England Beat Pakistan in T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को इंग्लैंड ने दो विकेट से हराकर धमाका कर दिया. पाकिस्तान की हार में हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी खेली और इंग्लैंड को शानदार जीत दिला दी. पाकिस्तान को अकेले दम पर हैरी ब्रूक ने अपनी पारी से बेहाल कर दिया. ब्रूक ने 51 गेंद पर 100 रन की पीरी खेली, ब्रूक की पारी को देखकर पाकिस्तानी पूर्व कप्ताम रमीज राजा का हाल बेहाल था. दरअसल, कमेंट्री बॉक्स के दौरान रमीज राजा ने जिस तरह से रिएक्ट किया वह देखने लायक था. पाकिस्तान के हार पर रमीज राजा काफी निराश थे और अपना सिर हिला कर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे थे. दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन हैरी ब्रूक के शतक पर दमदार भरी कमेंट्री कर रहे थे. इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं. 

हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. इंग्लिश टीम की जीत के नायक कप्तान हैरी ब्रूक रहे. ब्रूक टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान शतक लगाने और सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया. ब्रूक ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली. हैरी ब्रूक टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं. ब्रूक ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा है. साल 2010 में बतौर कप्तान गेल ने भारत के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी.

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान की 63 रनों की दमदार पारी के बूते 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए.  फरहान ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए.  हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. 

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?

बाबर आजम 24 गेंदों का सामना करने के बाद महज 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फखर जमान 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने.अंतिम ओवरों में शादाब खान ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए.

Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में लियाम डॉसन ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च करते हुए 3 विकेट निकाले. वहीं, जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट चटकाए. इसके बाद इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 19.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. ब्रूक को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

 (IANS के इनपुट के साथ

Featured Video Of The Day
Lucknow Blue Drum Case: अक्षत ने पिता को क्यों मार डाला? शव के टुकड़े-टुकड़े कैसे कर दिये?
Topics mentioned in this article