21 days ago

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, IPL 2026: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार (30 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 17 गेंदों में 305.88 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से चार चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले. वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद में नाबाद 38 और ध्रुव जुरेल ने नौ गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया. कैप्टन रियान पराग 11 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे. (Scorecard)

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अंशुल कम्बोज ही चटका पाए विकेट 

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आज के मुकाबले में कुल छह गेंदबाजों ने गेंदबाजी की. इस बीच केवल अंशुल कम्बोज ही विकेट चटका पाए. टीम के लिए उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 27 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनका शिकार वैभव सूर्यवंशी (52) और ध्रुव जुरेल (18) बने. 

127 रन बनाने में कामयाब हुई थी चेन्नई सुपर किंग्स 

इससे पहले गुवाहाटी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में 127/10 रनों पर ढेर हो गई थी. पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई चेन्नई के लिए आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जेमी ओवर्टन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 36 गेंद में 119.44 की स्ट्राइक रेट से 43 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक शर्मा 15 गेंद में 18 और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान 12 गेंद में 17 रनों का योगदान देने में कामयाब रहे. बाकी के अन्य बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने रनों के लिए हमेशा जूझते हुए ही नजर आए.

आर्चर, बर्गर और जडेजा को मिले दो-दो विकेट

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आज के मुकाबले में जोफ़्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे. इन गेंदबाजों ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इनके अलावा बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई के खाते में एक-एक विकेट आए. जेमी ओवर्टन रन आउट हुए. 

आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: 1. वैभव सूर्यवंशी 2. यशस्वी जायसवाल 3. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) 4. रियान पराग (कप्तान) 5. शिमरॉन हेटमायर 6. रविंद्र जाडेजा 7. जोफ्रा आर्चर 8. नांद्रे बर्गर 9. संदीप शर्मा 10. रवि बिश्नोई 11. बृजेश शर्मा

RR इम्पैक्ट: डोनोवन फरेरा, लुहान-द्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुषांत मिश्रा, तुषार देशपांडे. 

चेन्नई सुपर किंग्स: 1. संजू सैमसन (विकेटकीपर) 2. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) 3. आयुष म्हात्रे 4. मैट शॉर्ट 5. शिवम दुबे 6. कार्तिक शर्मा 7. जेमी ओवर्टन 8. नूर अहमद 9. मैट हेनरी 10. अंशुल कम्बोज 11. खलील अहमद

CSK इम्पैक्ट: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष.

यह भी पढ़ें- 'बेहतरीन नहीं बल्कि जबरदस्त है', जीत के बाद रोहित शर्मा के बारे में क्या बोले कैप्टन हार्दिक पंड्या?


 

Mar 30, 2026 22:43 (IST)

RR Vs CSK LIVE: वैभव सूर्यवंशी के विस्फोट में उड़ी CSK की टीम, राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार (30 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 17 गेंदों में 305.88 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से चार चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले. वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद में नाबाद 38 और ध्रुव जुरेल ने नौ गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया. कैप्टन रियान पराग भी 11 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे. 

Mar 30, 2026 22:33 (IST)

RR Vs CSK LIVE: जीत के करीब पहुंची राजस्थान रॉयल्स की टीम, कैप्टन पराग के छक्के ने जीता दिल

राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत के काफी करीब है. आखिरी के 53 गेंदों में उसे केवल सात रनों की जरूरत है. इस बीच नूर अहमद की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाते हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने सबका दिल जीत लिया है. 

Mar 30, 2026 22:28 (IST)

RR Vs CSK LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवरों में ठोके 106/2 रन

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों की समाप्ति के बाद 106/2 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल 28 गेंद में 25 और रियान पराग छह गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Mar 30, 2026 22:23 (IST)

RR Vs CSK LIVE: राजस्थान रॉयल्स के 100 रन हुए पूरे

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती 100 रन पूरे कर लिए हैं. टीम को इस आंकड़े तक पहुंचने में नौ ओवर लगे हैं. टीम का स्कोर नौ ओवरों की समाप्ति के बाद 100/2 रन है. 

Advertisement
Mar 30, 2026 22:19 (IST)

RR Vs CSK LIVE: अंशुल कम्बोज ने ध्रुव जुरेल को किया बोल्ड, राजस्थान का लगा दूसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा है. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जुरेल नौ गेंद में 18 रन बनाकर अंशुल कम्बोज की गेंद पर बोल्ड हुए हैं. टीम का स्कोर 8.3 ओवरों में 2-99 रन है. 

Mar 30, 2026 22:15 (IST)

RR Vs CSK LIVE: जीत के करीब पहुंची राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी का आठ ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 91 रन है. यशस्वी जायसवाल 25 गेंद में 24 और ध्रुव जुरेल छह गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Advertisement
Mar 30, 2026 22:09 (IST)

RR Vs CSK LIVE: वैभव सूर्यवंशी बने अंशुल कम्बोज के शिकार, राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. वह पारी का आगाज करते हुए 17 गेंद में 305.88 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाकर अंशुल कम्बोज का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच सरफराज खान ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 6.2 ओवरों में 1-75 रन है. 

Mar 30, 2026 22:06 (IST)

RR Vs CSK LIVE: वैभव ने 15 गेंदों में जड़ा 50 रन, गुवाहाटी में खूब लग रहे हैं छक्के-चौके

वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में अर्धशशतक पूरा कर लिया है. इस बीच उनके बल्ले से चार चौके और पांच छक्के देखने को मिले हैं. टीम का स्कोर छह औवरों की समाप्ति के बाद 74/0 रन है. 

Mar 30, 2026 22:00 (IST)

RR Vs CSK LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने 13 गेंदों में ठोके 38 रन, जानें पांच ओवर के बाद क्या है राजस्थान रॉयल्स का स्कोर

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती पांच ओवरों में 55 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के 15 ओवरों में जीत के लिए 73 रनों की जरूरत है. वैभव सूर्यवंशी 13 गेंद में 38 और यशस्वी जायसवाल 17 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.  

Mar 30, 2026 21:55 (IST)

RR Vs CSK LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने चार ओवरों में ठोके 40 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के शुरुआती चार ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने चार ओवरों की समाप्ति के बाद 40/0 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी नौ गेंद में 24 और यशस्वी जायसवाल 15 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Advertisement
Mar 30, 2026 21:51 (IST)

RR Vs CSK LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती तीन ओवरों में बनाए 34 रन

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती तीन ओवरों में बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी आठ गेंद में 23 और यशस्वी जायसवाल 10 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Mar 30, 2026 21:48 (IST)

RR Vs CSK LIVE: गुवाहाटी में गरज रहा है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. उनके उम्दा खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पांच गेंदों में वह 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला है. टीम का स्कोर 2.2 ओ ओवरो में 25/0 रन है. 

Advertisement
Mar 30, 2026 21:41 (IST)

RR Vs CSK LIVE: वैभव का विस्फोट शुरू, राजस्थान रॉयल्स ने पहले ओवर में ही ठोके 18 रन

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ओवर में ही 18 रन बटोर लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी तीन गेंद में 11 और यशस्वी जायसवाल तीन गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Mar 30, 2026 21:37 (IST)

RR Vs CSK LIVE: RR ने लक्ष्य का पीछा करना किया शुरू, वैभव-यशस्वी कर रहे हैं पारी का आगाज

राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. पारी का आगाज करने यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी मैदान में आए हैं. जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य मिला है. 

Mar 30, 2026 21:29 (IST)

RR Vs CSK LIVE: 127 रनों पर ढेर हो गई CSK, राजस्थान को जीत के लिए मिला 128 रन का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में 127/10 रनों पर ढेर हो गई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई चेन्नई के लिए आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जेमी ओवर्टन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 36 गेंद में 119.44 की स्ट्राइक रेट से 43 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक शर्मा 15 गेंद में 18 और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान ने 12 गेंद में 17 रन का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने रनों के लिए हमेशा जूझते हुए ही नजर आए. आरआर की तरफ से आजा के मुकाबले में जोफ़्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा का खाते में क्रमशः दो-दो विकेट आए.  वहीं बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. जेमी ओवर्टन को रन आउट हुए. आरआर की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित ओवरों में 128 रन बनाने होंगे. 

Mar 30, 2026 21:19 (IST)

RR Vs CSK LIVE: CSK ने 19 ओवर में बनाए 118/9 रन

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पारी के 19 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 19 ओवरों में 118/9 रन बनाए हैं. 

Mar 30, 2026 21:08 (IST)

RR Vs CSK LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स के 100 रन हुए पूरे

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं. टीम को इस आंकड़े तक पहुंचने में 17.1 ओवरों का सामना करना पड़ा है. टीम का स्कोर 17.1 ओवरों में 103 रन है. 

Mar 30, 2026 21:02 (IST)

RR Vs CSK LIVE: रवि बिश्नोई के शिकार बने मैट हेनरी

मैट हेनरी आउट हो चुके हैं. रवि बिश्नोई ने उन्हें अपने जाल में फंसाया है. आउट होने से पूर्व हेनरी ने 10वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सात गेंद में पांच रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 15.3 ओवरों में 9-94 रन है. 

Mar 30, 2026 20:57 (IST)

RR Vs CSK LIVE: 100 के करीब पहुंची CSK, 15 ओवर समाप्त

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 93/8 रन बनाए हैं. जेमी ओवर्टन 19 गेंद में 20, जबकि मैट हेनरी पांच गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Mar 30, 2026 20:50 (IST)

RR Vs CSK LIVE: नांद्रे बर्गर की गेंद पर चोटिल हुए जेमी ओवर्टन

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पारी का 14वां ओवर नांद्रे बर्गर डाल रहे हैं. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर जेमी ओवर्टन चोटिल हो गए हैं. जिसकी वजह से खेल रुका हुआ है. 

Mar 30, 2026 20:45 (IST)

RR Vs CSK LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा आठवां झटका, नूर अहमद आउट

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आठवां झटका नूर अहमद (01) के रूप में लगा है. अहमद नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आर्चर का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच ध्रुव जुरेल ने पकड़ा. टीम का स्कोर 12.5 ओवरों में 8-82 रन है. 

Mar 30, 2026 20:36 (IST)

RR Vs CSK LIVE: CSK के सात महारथी पवेलियन लौटे, बृजेश के शिकार बने युवा कार्तिक शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सातवें बल्लेबाज के रुप में कार्तिक शर्मा आउट हुए हैं. युवा कार्तिक को बृजेश शर्मा ने एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व कार्तिक ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 15 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 18 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 10.3 ओवरों में 7-74 रन है. 

Mar 30, 2026 20:30 (IST)

RR Vs CSK LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में बनाए 70 रन

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पारी के शुरुआती 10 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए हैं. कार्तिक शर्मा 13 गेंद में 16, जबकि जेमी ओवर्टन पांच गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी संजू सैमसन (06), कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ (06), आयुष म्हात्रे (00), मैथ्‍यू शॉर्ट (02), सरफराज खान (17) और शिवम दुबे (06) हैं.  राजस्थान रॉयल्स की तरफ से नांद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने क्रमशः दो-दो, जबकि जोफ़्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने एक-एक सफलता प्राप्त की है. 

Mar 30, 2026 20:23 (IST)

RR Vs CSK LIVE: छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री लाइन पर लपके गए शिवम, CSK को लगा 6वां झटका

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को छठवां झटका शिवम दुबे के रूप में लगा है. वह सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए चार गेंद में छह रन बनाकर रविंद्र जडेजा के दूसरे शिकार बने हैं. दुबे का शानदार कैच सीमा रेखा के पास बिश्नोई ने पकड़ा. टीम का स्कोर आठ ओवरों में 6-57 रन है.  

Mar 30, 2026 20:18 (IST)

RR Vs CSK LIVE: रविंद्र जडेजा के जाल में फंसे सरफराज खान, CSK की आधी टीम लौटी पवेलियन

चेन्नई सुपर किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में सरफराज खान आउट हुए हैं. खान को रविंद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 7.2 ओवरों में 5-51 रन है. 

Mar 30, 2026 20:11 (IST)

RR Vs CSK LIVE: मैथ्‍यू शॉर्ट ने भी छोड़ा साथ, CSK के चार बड़े धुरंधर ड्रेसिंग रूम में लौटे

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चौथा झटका मैथ्‍यू शॉर्ट के रुप में लगा है. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह सात गेंद में दो रन बनाकर संदीप का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच जायसवाल ने पकड़ा. टीम का स्कोर 5.3 ओवरो में 4-38 रन है. 

Mar 30, 2026 20:04 (IST)

RR Vs CSK LIVE: चेन्नई ने 5 ओवरों में बनाए 36 रन

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पारी के शुरुआती पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए हैं. मैथ्‍यू शॉर्ट पांच गेंद में एक, जबकि सरफराज खान छह गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Mar 30, 2026 19:54 (IST)

RR Vs CSK LIVE: सैमसन, कैप्टन गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे सस्ते में हुए आउट, संकट में CSK की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को तीसरा झटका आयुष म्हात्रे के रूप में लगा है. युवा म्हात्रे तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर नांद्रे बर्गर का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच ध्रुव जुरेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 3.1 ओवरों में 3-19 रन है. 

Mar 30, 2026 19:51 (IST)

RR Vs CSK LIVE: सैमसन के बाद कैप्टन गायकवाड़ ने भी छोड़ा साथ, आर्चर ने किया बोल्ड, CSK को लगा दूसरा झटका

कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ भी आउट हो चुके हैं. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व उन्होंने कुल 11 गेंदों का सामना किया. इस बीच छह रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर तीन ओवरों में 2-19 रन है.

Mar 30, 2026 19:44 (IST)

RR Vs CSK LIVE: नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को किया क्लीन बोल्ड, चेन्नई को लगा बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सात गेंद में महज छह रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं. टीम का स्कोर दो ओवरों में 1-14 रन है. 

Mar 30, 2026 19:36 (IST)

RR Vs CSK LIVE: सैमसन ने पहले ओवर में ही जड़ा चौका

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला. जहां चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज सात रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर एक ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के सात रन है. संजू सैमसन पांच गेंद में पांच और ऋतुराज गायकवाड़ एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Mar 30, 2026 19:32 (IST)

RR Vs CSK LIVE: सैमसन और गायकवाड़ कर रहे हैं पारी का आगाज, अच्छी शुरूआत की है उम्मीद

टॉस हारकर CSK की तरफ से पारी का आगाज करने मैदान में संजू सैमसन के साथ कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ़्रा आर्चर डाल रहे हैं. 

Mar 30, 2026 19:19 (IST)

RR Vs CSK LIVE: टॉस जीतने के बाद रियान पराग का बयान

वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'बारिश हो रही है और आगे भी बारिश की संभावना है. कप्तानी करना अच्छा लग रहा है. मेरा लक्ष्य चैंपियन बनना है. हमने ऑक्शन और ट्रेड के दौरान समझदारी पूर्वक खिलाड़ियों का चुनाव किया है. बर्गर, आर्चर, फरेरा और हेटमायर हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं.'

Mar 30, 2026 19:14 (IST)

RR Vs CSK LIVE: टॉस हारते ही ऋतुराज गायकवाड़ का छलका दर्द

टॉस गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना ही चाहते थे. आज के मुकाबले के लिए मैट हेनरी, मैट शॉर्ट, नूर अहमद और जेमी ओवर्टन हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं.'

Mar 30, 2026 19:09 (IST)

RR Vs CSK LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, CSK को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

गुवाहाटी में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. 

Mar 30, 2026 19:06 (IST)

RR Vs CSK LIVE: ग्राउंड्समैन ने मैदान सुखाने में की कड़ी मेहनत

 ग्राउंड्समैन और सुपर सोपर की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है. उन्होंने मैदान को सुखाने में कड़ी मेहनत की है. 

Mar 30, 2026 19:04 (IST)

RR Vs CSK LIVE: 7.00 बजे के बजाय 7.00 बजकर पांच मिनट पर होगा टॉस

मैदान से सभी कवर हटा दिए गए हैं और टॉस पांच मिनट की देरी यानी कि सात बजकर पांच मिनट पर होगा. 

Mar 30, 2026 18:41 (IST)

RR Vs CSK LIVE: चोटों से परेशान है सीएसके

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सीएसके की टीम अपने खिलाड़ियों के चोटों से परेशान है. टूर्नामेंट की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस बाहर हुए हैं. उनकी जगह पर टीम में स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है. स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट से परेशान हैं और आरआर के खिलाफ मैदान में नहीं उतर पाएंगे. नतीजतन, सीएसके की टीम को अपने बैकअप खिलाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

Mar 30, 2026 18:37 (IST)

RR Vs CSK LIVE: थमने का नाम नहीं ले रहा बारिश

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अभी भी बारिश जारी है. टॉस के समय में अब 30 मिनट से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में मौसम खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. 

Mar 30, 2026 16:58 (IST)

RR Vs CSK LIVE: आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, सरफराज खान, रामकृष्ण घोष, अमन खान, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजापनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल और राहुल चाहर.

Mar 30, 2026 16:57 (IST)

RR Vs CSK LIVE: आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, तुषार देशपांडे, केना मफाका, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, रवि सिंह, अमन राव पेराला, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, यश राज पुनिया, विग्नेश पुथुर और ब्रिजेश शर्मा.

Mar 30, 2026 16:56 (IST)

RR Vs CSK LIVE: हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स को 15, जबकि चेन्नई को 16 मुकाबलो में कामयाबी हाथ लगी है. वहीं आरआर की टीम को सीएसके के खिलाफ 16 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि सीएसके की टीम को आरआर के खिलाफ 15 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

Mar 30, 2026 16:54 (IST)

नमस्कार!

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Featured Video Of The Day
होर्मुज में ईरान ने भारतीय जहाजों पर क्यों की फायरिंग? भारत ने बताया पूरा सच
Topics mentioned in this article