Prabhsimran Singh record, PBKS vs RR, IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 59 रन की पारी खेलकर प्रभसिमरन सिंह आउट हुए, लेकिन अपनी इस पारी में प्रभसिमरन सिंह ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड दिया. प्रभसिमरन सिंह आईपीएल इतिहास में पंजाब फ्रेंचाइजी की ओक से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर प्रभसिमरन सिंह ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. गेल ने आईपीएल में पंजाब की ओर से 11 बार 50 + का स्कोर करने में सफलता हासिल की थी. वहीं, अब प्रभसिमरन ने 12 बार 50+ पंजाब किंग्स की ओर से बनाने में सफल हो गए हैं. पंजाब की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले केएल राहुल हैं जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी के सिए 25 बार ऐसा कमाल किया है.
टूटा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
- 25 - केएल राहुल
- 21 - शॉन मार्श
- 12 - प्रभसिमरन सिंह
- 11 - क्रिस गेल
मैच में प्रभसिमरन सिंह ने अपनी 59 रन की पारी में 44 गेंद का सामना किया जिसमें 6 चौके और एक छक्का लगाने में सफल रहे. प्रभसिमरन सिंह को यश राज पुंजा ने रयान पराग की ओर से कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई. बता दें कि प्रभसिमरन की पिछली 5 पारियों में यह चौथा अर्धशतक है.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन :- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन :- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल
ये भी पढ़ें- Video: प्रियांश आर्य के शॉट की सुनामी ने उड़ाए होश,कमेंटेटर्स भी रह गए हैरान, प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल













