T20 World Cup: भारत के खिलाफ ना खेलने पर कंगाल हो जाएगा PCB, ICC से लग सकता है 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपये का झटका

PCB could face massive financial losses: आईसीसी अगर भारत के खिलाफ ना खेलने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दंडित करने का फैसला करता है तो उसे भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PCB could face massive financial losses

Pakistan Boycott T20 World Cup Match vs India: संचालन बोर्ड अगर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को दंडित करने का फैसला करता है तो उसे भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. पीटीआई द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार आईसीसी के वित्तीय चक्र 2024-27 में पाकिस्तान का हिस्सा लगभग 144 मिलियन डॉलर (14.4 करोड़ डॉलर) है जिसमें पीसीबी को सालाना 38 मिलियन डॉलर (3.8 करोड़ डॉलर) की उच्चतम भुगतान दर वितरित की जाती है.

एक अंदरूनी सूत्र ने कहा,"असल में अगर आईसीसी भारत के साथ मैच नहीं खेलने के लिए पाकिस्तान को दंडित करने का फैसला करता है तो पीसीबी को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि मौजूदा वित्तीय चक्र में आईसीसी का हिस्सा लगभग 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपया है." सूत्र ने कहा कि इन 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपये की वजह से पीसीबी आर्थिक रूप से मजबूत बना हुआ है लेकिन अगर उसे झटका लगता है तो इसका मतलब पाकिस्तान क्रिकेट के लिए वित्तीय चुनौतियां होंगी.

उन्होंने पुष्टि की कि पाकिस्तान को 2024 टी20 विश्व कप और पिछले साल की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी से पहले ही काफी हिस्सा मिल चुका है जिसकी मेजबानी भी उसने की थी और टूर्नामेंट के लिए कुल 70 मिलियन डॉलर के बजट में से अतिरिक्त छह मिलियन डॉलर मिले थे. सूत्र ने कहा,"पीसीबी को इस साल के टी20 विश्व कप और अगले साल के 50 ओवर के विश्व कप से अभी हिस्सा मिलना बाकी है और यहीं पर आईसीसी वित्तीय दंड लगा सकता है."

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री को लेकर MS Dhoni ने तोड़ी चुप्पी, पूर्व कप्तान ने बताया क्या है प्लान

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली टीम

Featured Video Of The Day
UP News: 'सुपारी किलर' बनारसी यादव मारा गया, एनकाउंटर पर CM Yogi की दो टूक
Topics mentioned in this article