PBKS vs SRH LIVE Score: कोलोनली हुए 11 रन बनाकर आउट, पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

PBKS vs SRH Live Score, IPL 2026 LIVE Cricket Score: पंजाब किंग्स ने हैदराबाद से मिले 220 के लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Score, PBKS vs SRH LIVE Cricket IPL 2026

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आज के पहले मुकाबले में पंजाब सुपर किंग्स जीत के लिए हैदराबाद से मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है.  

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. ताजा स्कोर जानने के लिए आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.  

(LIVE SCORECARD)

इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े. अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया. शशांक ने इस दोनों को एक ही ओवर में आउट किया. इसके बाद हैदराबाद की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. आखिरी में  क्लासेन ने 39 रनों की पारी खेल टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया.

ऐसी है दोनों की प्लेइंग इलेवन

हैदराबाद प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा

Advertisement

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल



Featured Video Of The Day
Israel-Lebanon War | इजरायली हमलों से Beirut में तबाही, कैसे हैं Ground पर हालात? | World News | Top