3 minutes ago

Punjab Kings vs Rajasthan Royals LIVE Score, IPL 2026: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स से मिले 223 के लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स को रियान पराग के रूप में चौथा झटका लगा है, जो चहल का शिकार बने. इससे पहले, यशस्वी जायसवाल के अर्द्धशतक और वैभव सूर्यवंशी की 16 गेंदों में 43 रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने 16 ओवर में 80 रन जोड़े. वैभव ने पारी के दौरान  5 छक्के जड़े. वैभव एक छक्के से टी20 में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 100 छक्के लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए हैं.  (Live Scorecard)

मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह के अर्द्धशतकों के दम पर पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए. पंजाब को प्रियांश और प्रभसिमरन ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन जोफ्रा ने इस साझेदारी को तोड़ा और प्रियांश को अपना शिकार बनाया. प्रियांश 29 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद क्रीज पर आए कूपर कोनोली और प्रभसिमरन ने दूसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में सिर्फ 59 रनों की साझेदारी की. कूपर 14 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद प्रभसिमरन ने कप्तान के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया. प्रभसिमरन 59 रन बनाकर लौटे. कप्तान अय्यर 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए. आखिरी में लग रहा था कि पंजाब 200 का स्कोर पार नहीं कर पाएगी, लेकिन फिर मार्कस स्टोइनिस का तूफान आया. स्टोइनिस ने अंत में 22 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों के दम पर नाबाद 62 रनों की पारी खेली. 

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डानोवन फ़रेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जाडेजा, जोफ़्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश पुंजा.

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वाढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

Apr 28, 2026 22:51 (IST)

PBKS vs RR Live Score: 12 में चाहिए 18

राजस्थान को जीत के लिए अब 12 गेंद में 18 रन चाहिए. फरेरा और दुबे जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, लगता नहीं कि मैच अगले ओवर में जाएगा. आज पंजाब का विजयी रथ रूकना तय लग रहा है. छक्के के साथ ओवर को खत्म किया. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं.
18 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 205/4

Apr 28, 2026 22:48 (IST)

PBKS vs RR Live Score: 6,4...फरेरा ने कम दिया प्रेशर

फरेरा ने छक्के के साथ अर्शदीप का स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने चौका लगाया. इन दो शॉर्ट से राजस्थान से प्रेशर खत्म हुआ और अब दवाब में पंजाब किंग्स है. राजस्थान पंजाब का विजयी रथ रोकने की तरफ बढ़ रही है.
17.2 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 198/4

Apr 28, 2026 22:45 (IST)

PBKS vs RR Live Score: 18 में चाहिए 35

फर्ग्युसन का शानदार ओवर रहा यह. इस बात को ध्यान में रखते हुए कि मैच कि रोमांचक मोड़ पर है. जरूरी रन रेट 11.66 का है. राजस्थान को अब 18 गेंदों में 35 रन चाहिए. अगर अच्छी गेंदबाजी हुई तो पंजाब इसका बचाव कर सकती है, लेकिन फरेरा की कोशिश होगी कि वह मैच को अगले दो ओवरों में ही खत्म कर दें.
17.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 188/4

Apr 28, 2026 22:43 (IST)

PBKS vs RR Live Score: 24 में चाहिए 43

मैच रोमांचक होता जा रहा है. राजस्थान को रन चेज में 15वें ओवर तक काफी आगे थी, वो अब पिछड़ती नजर आ रही है. जरूरी रन रेट10.75 का है. टीम को 24गेंद में 43 रन चाहिए. फरेरा और दुबे की जोड़ी क्रीज पर है और उन पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है. पिछले ओवर से 15 रन आए हैं.
16.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 180/4

Advertisement
Apr 28, 2026 22:24 (IST)

PBKS vs RR Live Score: रियान पराग आउट

29 रन की पारी खेलने के बाद रियान पराग आउट हो गए हैं. राजस्थान को चौथा झटका लगा है. 

RR- 151/4 (14 ओवर)

Apr 28, 2026 22:12 (IST)

PBKS vs RR Live Score:51 रन बनाकर जायसवाल आउट

यशस्वी जायलवाल 51 रन की पारी खेलने के बाद आउट हो गए. जायसवाल को चयन ने आउट किया. जायसवाल के रूप में राजस्थान को तीसरा झटका लगा है. 

RR- 123/3 (11.2 ओवर)

Advertisement
Apr 28, 2026 22:11 (IST)

PBKS vs RR Live Score: जायसवाल ने जमाया अर्धशतक

जायसवाल ने अपना अर्धशतक 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. क्रीज पर रियान पराग उनका साथ दे रहे हैं. 


राजस्थान 123/2 (11.1 ओवर)

Apr 28, 2026 22:07 (IST)

PBKS vs RR Live Score: ध्रुव जुरेल आउट

ध्रुव जुरेल 16 रन बनाकर आउट हुए, राजस्थान को दूसरा झटका लगा है. अब क्रीज पर पराग और जायसवाल मौजूद हैं. यशस्वी जायसवाल अर्धशतक के करीब  हैं. 

राजस्थान 109/2 (10 ओवर)

Apr 28, 2026 21:54 (IST)

PBKS vs RR Live Score: पावरप्ले पूरा

राजस्थान ने पावरप्ले में 84 रन कूटे हैं. राजस्थान अब रन चेज में काफी आगे दिख रही है. उसे 84 गेंदों में जीत के लिए 139 रन चाहिए. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. जायसवाल ने ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा था. जबकि जुरेल ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा. जायसवाल ने ओवर की समाप्ति भी चौके के साथ की.
6.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 84/1 

Apr 28, 2026 21:51 (IST)

PBKS vs RR Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर

अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. क्रीज पर ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल हैं. जुरेल इस सीजन शानदार फॉर्न में चल रहे हैं. राजस्थान उम्मीद करेंगे कि पावरप्ले का आखिरी ओवर बड़ा बनाए. राजस्थान के लिए जरूरी रन रेट अभी भी 10.33 से अधिक नहीं हुआ है. जबकि मौजूदा रन रेट 13.60 का है. राजस्थान को 90 गेंद में जीत के लिए 155 रन चाहिए. हरप्रीत बरार का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 2 रन आए.

5.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 68/1

Advertisement
Apr 28, 2026 21:43 (IST)

PBKS vs RR Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

वैभव सूर्यवंशी आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 16 गेंदों का सामना किया और 268.75 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 5 छक्के और 3 चौके लगाए. फुल टॉस गेंद थी अर्शदीप की. जिस पर बड़ा शॉर्ट लगाने गए थे.लेकिन बल्ला हाथ में घूम गया. मिड ऑफ पर खड़े अय्यर के हाथ में गेंद गई. राजस्थान को पहला और बड़ा झटका लगता हुआ. 

3.2 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 51/1

Apr 28, 2026 21:39 (IST)

PBKS vs RR Live Score: अब जानसेन की पिटाई हुई

कप्तान अय्यर ने मार्को यानसेन को गेंद थमाई थी और अब उनकी पिटाई हुई है. पिछले ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल ने चौका जड़ा, जबकि ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का लगाया. 3 ओवर हुए हैं और राजस्थान का स्कोर 50 के करीब है. राजस्थान का मौजूदा रन रेट 14.66 का है. जबकि जरूरी रन रेट 10.52 का है. ओवर से 12 रन आए हैं. 

3.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 44/0

Advertisement
Apr 28, 2026 21:35 (IST)

PBKS vs RR Live Score: 4,6,6...वैभव का तूफान जारी

लॉकी फर्ग्युसन आए थे और उन्हें भी पार पड़ी है. ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने चौका जड़ा. जबकि आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़े. वैभव अगर अब तीन और छक्के लगा लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. दो ओवर हुए हैं और राजस्थान ने 32 रन बटोर लिए हैं. 
2.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 32/0

Apr 28, 2026 21:33 (IST)

PBKS vs RR Live Score: वैभव का तूफान शुरू

चलिए वैभव सूर्यवंशी का तूफान शुरू हुआ. पहले अर्शदीप को उन्होंने जबरदस्त छक्का लगाया. फिर ओवर की आखिरी दो गेदों पर चौके लगाए. राजस्थान ने पहले ओवर से 15 रन बटोरे हैं. 
1.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 15/0

Apr 28, 2026 21:31 (IST)

PBKS vs RR Live Score: राजस्थान ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

राजस्थान ने रन चेज शुरू कर दिया है. क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी मौजूद है. पंजाब के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह करेंगे. 

Apr 28, 2026 21:14 (IST)

PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को 223 का लक्ष्य

मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई. 22 गेंदों में उन्होंने नाबाद 62 रन बनाए हैं. उनकी तूफानी पारी से राजस्थान को जीत के लिए 223 का लक्ष्य मिला है. पारी के आखिरी ओवर से 24 रन आए हैं. बृजेश शर्मा ने 3 अच्छे ओवर फेंके थे, लेकिन आखिरी ओवर में स्टोइनिस ने कमाल कर दिया. 281 के रन रेट से रन कूटे हैं. उन्होंने. देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या स्कोर काफी होता है. अभी वैभव सूर्यवंशी आएंगे. पंजाब ने आखिरी के 3 ओवर में 55 रन कूटे हैं.

20.0 ओवर: पंजाब किंग्स 222/4

Apr 28, 2026 20:59 (IST)

PBKS vs RR Live Score: श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर को जाना होगा. नांद्रे बर्गर ने शिकार किया. मैच में उन्हें पहला विकेट मिला. इस बार बल्ला बदलने का तरीका काम नहीं आया. शुरुआत में गेंद सही थी लेकिन इस बार अय्यर ने गेंद को सीधा ऊपर की ओर मोड़ दिया. बर्गर की धीमी गेंद. अय्यर गति से धोखा खा गए. शॉट लगाने की जल्दी में थे. गेंद शॉर्ट फाइन की तरफ चली गई. जुरेल दौड़कर आए और अच्छा कैच लिया. अय्यर 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया. 

17.6 ओवर: पंजाब किंग्स 181/4

Apr 28, 2026 20:56 (IST)

PBKS vs RR Live Score: 3 ओवर बाकी

अब 3 ओवर बाकी हैं. पंजाब की नजरें 220 के आस-पास के स्कोर पर पहुंचने की होगी. बृजेश के इस ओवर से सिर्फ 7 रन आए. या तो राजस्थान के गेंदबाज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं या फिर पिच धीरे-धीरे स्लो हो रही है. जिस हिसाब से गेम चल रहा है, पंजाब का 200 पार जाने के लिए एक बड़ा ओवर चाहिए होगा. नहीं तो यह भी मुश्किल होगा.

17.0 ओवर: पंजाब किंग्स 167/3

Apr 28, 2026 20:46 (IST)

PBKS vs RR Live Score: 4 ओवर बाकी

अब 4 ओवरों का खेल बाकी है. श्रेयस अय्यर ने अभी तक अपना आक्रमक अंदाज नहीं दिखाया है. अय्यर के साथ दूसरे छोर पर स्टोइनिस है. दोनों बड़े शॉर्ट आसानी से खेल सकते हैं और दोनों की कोशिश पंजाब को 230 के आस-पास लेकर जाने की होगी. पिछले ओवर से 10 रन आए. यशराज को आज बिश्नोई की जगह लाया गया था और वह इस भरोसे पर खते उतरे हैं. 4 ओवर में उन्होंने 41 रन दिए हैं लेकिन दो अहम विकेट निकाले हैं.

16.0 ओवर: पंजाब किंग्स 160/3

Apr 28, 2026 20:42 (IST)

PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन आउट

पंजाब किंग्स के 150 रन पूरे हुए. पिछले ओवर से सिर्फ 6 रन आए. इसके साथ ही रवींद्र जडेजा के 4 ओवर पूरे हुए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 32 रन दिए हैं. कप्तान अय्यर के साथ अब क्रीज पर स्टोइनिस हैं. दोनों की कोशिश पंजाब को 200 पार लेकर जाने की होगी.

15.0 ओवर: पंजाब किंग्स 150/3

Apr 28, 2026 20:39 (IST)

PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन आउट

चलिए प्रभसिमरन की पारी समाप्त हुई. बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास था. लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. यपुंजा का दूसरा विकेट. प्रभसिमरन ने कदमों का इस्तेमाल किया. पुंजा ने उन्हें आते देखा, ऑफ के काफी बाहर लेग-ब्रेक फेंकी और प्रभसिमरन को गेंद पर पिच पर जाने के लिए मजबूर किया. बल्ले का निचला हिस्सा लगा और गेंग सीधी खड़ी हो गई.  एक्स्ट्रा कवर पर कप्तान पराग ने कोई गलती नहीं की. प्रभसिमरन 44 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के के दम पर 59 रन बनाकर आउट हुए. 

14.0 ओवर: पंजाब किंग्स 144-3

Apr 28, 2026 20:36 (IST)

PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

प्रभसिमरन सिंह अब आईपीएल में पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक 50+ स्कोर करने के मामले में क्रिस गेल से आगे निकल चुके हैं. उन्होंने 12वीं बार यह किया है जबकि गेल ने 11 बार ऐसा किया था.
पंजाब फ्रैंचाइज़ के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
25 - केएल राहुल
21 - शॉन मार्श
12 - प्रभसिमरन सिंह*
11 - क्रिस गेल

Apr 28, 2026 20:35 (IST)

PBKS vs RR Live Score: बृजेश का अच्छा ओवर

बृजेश  का एक और अच्छा ओवर. इस ओवर समें उन्होंने सिर्फ 7 रन दिए हैं. पंजाब का रन रेट 10.30 का है. अभी एक छोर से अय्यर एंकर रोल में हैं जबकि प्रभसिमरन अटैक कर रहे हैं. अय्यर अगले दो ओवरों में गियर बदलने को देखेंगे. पंजाब कम से कम 200 का स्कोर करना चाहेगी यहां पर.
13.0 ओवर: पंजाब किंग्स 134/2

Apr 28, 2026 20:31 (IST)

PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन ने 35 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

प्रभसिमकन सिंह ने 33 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है. ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर अर्धशतक पूरा किया. प्रभसिमरन अपना काम बखूबी कर रहे हैं. दूसरे छोर पर खड़े श्रेयस अय्यर भी हाथ खोलना चाहेंगे. पंजाब का स्कोर 150 के करीब है. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं.

12.0 ओवर: पंजाब किंग्स 127/2

Apr 28, 2026 20:28 (IST)

PBKS vs RR Live Score: अर्द्धशतक के करीब प्रभसिमन

प्रभसिमरन सिंह अपनी फिफ्टी के करीब हैं. रियान पराग ने विकेट की तलाश में जोफ्रा आर्चर को अटैक पर लगाया था, लेकिन सफलता नहीं मिली. प्रभसिमरन ने उनके इस ओवर में लगातार दो चौके जड़े. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. 
11.0 ओवर: पंजाब किंग्स 118/2

Apr 28, 2026 20:26 (IST)

PBKS vs RR Live Score: जडेजा का अच्छा ओवर

रविंद्र जडेजा का अच्छा ओवर रहा यह. उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए इस ओवर में. 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 107 है. अगर प्रभसिमरन और सरपंच साबह की नजरें साझेदारी पर होंगी यहां पर जबकि राजस्थान के कप्तान विकेट की तलाश में होंगे. 
10.0 ओवर: पंजाब किंग्स 107/2

Apr 28, 2026 20:21 (IST)

PBKS vs RR Live Score: पंजाब 100 पार

पंजाब किंग्स का स्कोर 100 पार हुआ. प्रभसिमरन सिंह रूक नहीं रहे हैं. मौका मिलते ही बाउंड्री बटोरी. ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. यशराज से इस ओवर से 6 रन आए. पंजाब का रन रेट 11 से अधिक का बना हुआ है. अगर वह ऐसे ही खेलते रही तो आज फिर 200 से अधिक का स्कोर आसानी से कर देगी. अब सरपंच साहब है मैदान पर.

9.0 ओवर: पंजाब किंग्स 101/2

Apr 28, 2026 20:16 (IST)

PBKS vs RR Live Score: कूपर कोनोली आउट

यशराज पुंजा के नाम विकेट आया. बड़ी मछली को अपने जाल में फंसाया. डोनोवन फरेरा ने कैच किया. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे. ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गुगली फेंकी थी. कूपर कोनोली इसे लॉन्ग ऑफ की तरफ खेल गए. उनका कैमिय खत्म हुआ. 14 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के लगाए. 30 रन बनाकर आउट हुए. 
8.2 ओवर: पंजाब किंग्स 96/2

Apr 28, 2026 20:13 (IST)

PBKS vs RR Live Score: कूपर कोनोली का तहलका

कूपर कोनोल का बल्ला आग उगल रहा है. पिछला ओवर फेंकने जडेजा आए थे. कूपर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया तो आखिरी गेंद पर बैकवर्ड प्वॉइंट की दिशा में खेलकर 4 रन बटोरे. जडेजा के इस ओवर से 15 रन आए. अभी 8 ओवर हुए हं और राजस्थान का स्कोर 100 के करीब है.

8.0 ओवर: पंजाब किंग्स 95/1

Apr 28, 2026 20:08 (IST)

PBKS vs RR Live Score: यश को पड़े लगातार छक्के

यश को लगातार छक्के खाने पड़े हैं. कूपर कोनोली के स्लॉट में गेंद थी और उन्होंनें दोनों हाथों से तोहफा कबूल किया. हालांकि, यश ने इसके बाद अच्छी वापसी की. इस ओवर से 15 रन आए हैं. पंजाब का रन रेट 11.42 का है. राजस्थान को यहां पर यह दोनों विकेट चाहिए होंगे. देखना मजेदार होगा कि क्या जडेजा को कप्तान गेंद थमाते हैं या नहीं?

7.0 ओवर: पंजाब किंग्स  80/1

Apr 28, 2026 20:05 (IST)

PBKS vs RR Live Score: पावरप्ले पूरा

चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. अब स्पिनर आएंगे. देखना होगा कि पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के खिलाफ वह क्या रणनीति अपनाते हैं. क्या वह रनों की गति पर लगाम लगा पाएंगे. पिछला ओवर नांद्रे बर्गर लेकर आए थे. प्रभसिमरन ने छक्के के साथ उनका स्वागत किया. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर कूपन कोनोली ने चौका लगाया. इस ओवर से 13 रन आए. राजस्थान ने पावरप्ले में 65 रन बटोरे हैं. 

6.0 ओवर: पंजाब किंग्स 65/1

Apr 28, 2026 19:58 (IST)

PBKS vs RR Live Score: बृजेश शर्मा का जबरदस्त ओवर

बृजेश शर्मा का यह जबरदस्त ओवर रहा. इस ओवर से उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए हैं. कोई बाउंड्री नहीं. पंजाब किंग्स का रन रेट 10 से अधिक का है. पावरप्ले का अब आखिरी ओवर बाकी है. यह नांद्रे बर्गर लेकर आ रहे हैं, जिन्होंने शुरुआती दोनों ओवरों में मार पड़ी है.

5.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 52/1

Apr 28, 2026 19:54 (IST)

PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन का प्रहार जारी

प्रियांश भले ही लौट चुके हैं लेकिन प्रभसिमरन का प्रहार जारी है. नांद्रे बर्गर के इस ओवर में उन्होंने लगातार दो चौके जड़े हैं. इस ओवर से 11 रन आए हैं. प्रभसिमरन और कूपर कोनोली पावरप्ले के बाकी दो ओवरों में अधिक से अधिक रन बटोरना चाहेंगे. 
4.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 48/1

Apr 28, 2026 19:52 (IST)

PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका लगा. प्रियांश आर्य को जाना होगा. नांद्रे बर्गर ने कैच लपका. जोफ्रा ने फुलर लेंथ की गेंद दी. प्रियांश ने इसे सामने की ओर खेलना चाहा. इम्पैक्ट के समय बल्ला घूम गया और टाइमिंग गड़बड़ा गई. बर्गर ने मिड-ऑफ पर सेफ कैच लिया. प्रियांश का कैमियो खत्म हुआ. जोफ्रा ने एक बार फिर पावरप्ले में स्ट्राइक किया. प्रियांश ने 11 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के के दम पर 29 रन बनाए. 
2.5 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 37/1

Apr 28, 2026 19:50 (IST)

PBKS vs RR Live Score: लकी रहे प्रियांश आर्य

प्रियांश आर्य लकी रहे. ओवर की पहली ही गेंद पर चौका आया था. अगल पहली स्लिप होती तो यह आउट होते. ऐसे में कप्तान ने स्लिप लगाई. लेकिन अब जायसावल की उंगलियों से लगकर गेंद बाउंड्री के लिए गई. जोफ्रा के सामने संघर्ष कर रहे हैं प्रियांश
2.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 37/0

Apr 28, 2026 19:47 (IST)

PBKS vs RR Live Score: प्रियांश आर्य की धुआंधार बल्लेबाजी

प्रियांश आर्य की धुआंधार बल्लेबाजी जारी है. नांद्रे बर्गर आए थे. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा. ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर भी बाउंड्री आई. इस ओवर से 21 रन बटोरे हैं प्रियांश ने.
2.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 29/0

Apr 28, 2026 19:38 (IST)

PBKS vs RR Live Score: शुरू हुआ एक्शन

पंजाब की अच्छी शुरुआत. मैच की दूसरी ही गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने चौका लगाया. पहले ओवर से 8 रन आए हैं. अगला ओवर नांद्रे बर्गर फेंकने आएंगे. 

1.0 ओवर: पंजाब किंग्स 8/0

Apr 28, 2026 19:36 (IST)

PBKS vs RR Live Score: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. दोनों की नजरें टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी. तो दूसरी तरफ जोफ्रा आर्चर हैं, जो इस सीजन पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर हैं.

Apr 28, 2026 19:14 (IST)

PBKS vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डानोवन फ़रेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जाडेजा, जोफ़्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश पुंजा.

राजस्थान इम्पैक्ट सब : रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर.

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वाढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

पंजाब इम्पैक्ट सब : विष्णु विनोद, विजयकुमार व्यस्क, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार और मुशीर ख़ान

Apr 28, 2026 19:12 (IST)

PBKS vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. राजस्थान और पंजाब दोनों ही दो-दो बदलावों के साथ उतरी हैं. राजस्थान में जहां दासुन शनाका और यश पुंजा आए हैं, तो वहीं पंजाब में सूर्यंश और लॉकी फर्गयूसन आए हैं.

Apr 28, 2026 18:48 (IST)

PBKS vs RR Live Score: वैभव के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सिर्फ 495 गेंदों का सामना किया है और उन्होंने 94 छक्के लगाए हैं. अगर वैभव पंजाब के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में यह कारनामा किया था. 

Apr 28, 2026 18:47 (IST)

PBKS vs RR Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरआर का पलड़ा भारी रहा है.रॉयल्स ने अब तक 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि किंग्स 13 मैच जीत चुकी है.

Apr 28, 2026 18:46 (IST)

PBKS vs RR Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद.

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा

Apr 28, 2026 18:45 (IST)

PBKS vs RR Live Score: स्वागत है आपका

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज वैभव सूर्यवंशी एक्शन में होंगे. पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडिगढ़ में आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में आमने-सामने हैं. पंजाब टेबल टॉपर है. राजस्थान चौथे स्थान पर है.

Featured Video Of The Day
IPS Ajay Pal Sharma vs Jahangir Khan: "सिंघम आए तो क्या, मैं पुष्पा हूँ!" | Sucherita Kukrerti | UP