PBKS vs RCB, Qualifier 1: डेब्यूटेंट का कोहली ने ताने के साथ किया स्वागत, दिग्गज ने दिया सुझाव, 'यह जवाब देना था'

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: सामने वाला बल्लेबाज कोई भी हो, फील्डिंग करते समय कोहली उसे आसानी से बचकर नहीं जाने देते. हर तरह से उसका टेस्ट लेते हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League 2025:
नयी दिल्ली:

Kohli taunted on Musheer khan: कोहली कितने बड़े फाइटर है, यह बताने की जरूरत नहीं. उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आने वाला बल्लेबाज अनुभवी है, या पहला ही मैच खेल रहा है. पूर्व कप्तान का मकसद होता है कि फील्डिंग करते समय बल्लेबाज को टेंशन देनी है, तो देनी है. और अपने शब्दों से कोहली ने क्वालीफायर-1 (Qualifier-1) में पंजाब किंग्स (PBKS vs RCB, Qualifier 1) के खिलाफ उसके लिए पहला मैच खेल रहे सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान (Kohli on Musheer) की अपने 'खास शब्दों' से उनके मिजाज की अच्छी खासी परीक्षा ली. कोहली का ताना काम कर गया और मुशीर के डेब्यू पर पानी फिर गया! हालांकि, सोशल मीडिया को कोहली के ताने पसंद नहीं आए, लेकिन सच यह है कि विराट ने युवा खिलाड़ी को जीवनपर्यन्त सबक दिया कि मैदान के बाहर वह उन्हें बल्ला देंगे, लेकिन मैदान पर जिंदगी बहुत ही कठिन है और इसके लिए आप तैयार रहें. यहां एक-एक रन आपको कमाना पड़ता है. 

कोहली का ताना काम कर गया!

यह मुशीर का दुर्भाग्य की कहा जाएगा कि उन्हें अपने पहले ही मैच में तब बैटिंग के लिए उतरना पड़ा, जब पंजाब के 6 विकेट सिर्फ 60 रन पर ही गिर गए. मुशीर आए, तो खिसकर कोहली भी स्लिप में तैनात हो गए. शब्दों से टेप्रामेंट का टेस्ट लेने के लिए! इससे पहले लेग स्पिनर सुयश शर्मा गुगली फेंकते, उससे पहले ही कोहली ने 'शब्दबाण' दाग दिया. 'यह बल्लेबाज कौन है?'  कोहली यहीं ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा-'पानी पिलाता है.' माइकऑन था, तो कोहली की आवाज कमेंट्री कर रहे मैथ्यू हेडेन और हर्षा भोगले के कानों में भी पहुंची. मुशीर ने घुटना टेककर बड़ा शॉट खेलकर अपना परिचय देने की कोशिश, लेकिन मुशीर खान बल्ले से परिचय देने में नाकाम हो गए. बिना खाता खोले ही लौट गए, लेकिन हर्षा भोगले का सुझाव मुशीर के लिए जरूर आया.

यह जवाब देना था मुशीर को-हर्षा भोगले

बहरहाल, मुशीर मुंह से तो कुछ नहीं बोले, लेकिन कमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले ने सुझाव देते हुए कहा, 'मुशीर को कोहली को सरफराज खान की याद दिलानी चाहिए. सरफराज आरसीबी के लिए कोहली के साथ खेल भी चुके हैं. मुशीर पलट कर कह सकते थे आप मेरे भाई को जानते हैं. उसने भारत के लिए 150 रन बनाए हैं'

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: दोनों तरफ से ताबड़तोड़ा हमले... बहुत खतरनाक मोड़ पर पहुंचा युद्ध! अब आगे क्या होगा?