PBKS vs LSG LIVE Updates: मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स से मिले 255 के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स मुश्किल में है. टीम को निकोलस पूरन के रूप में तीसरा झटका लगा है. लखनऊ के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 21 का हो चुका है. (Live Scorecard)
इससे पहल, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रभसिमरन सिंह को मोहम्मद शमी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. हालांकि, इसके बाद कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. प्रियांश ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की दमदार पारी खेली. प्रियांश ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए.
वहीं, कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 189 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 5 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने. नेहल वढ़ेरा भी 7 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद एम सिद्धार्थ का शिकार बने.
इसके बाद छठे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस और शशांक ने मिलकर सिर्फ 17 गेंदों में 44 रनों की अहम साझेदारी निभाई. शशांक 6 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, स्टोइनिस 16 गेंदों में 29 रन बनाकर रनआउट हुए. गेंदबाजी में एलएसजी की तरफ से प्रिंस यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि एम सिद्धार्थ ने 35 रन देकर 2 विकेट निकाले. मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ और मोहसिन खान.














