Punjab Kings vs Delhi Capitals LIVE Score, IPL 2026: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी आईपीएल 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स से मिले 211 के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब हुई, टीम ने 14 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाए. (Live Scorecard)
इससे पहले, श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य के अर्द्धशतकों के दम पर पंजाब किंग्स ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 55वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इन सलामी बल्लेबाजों ने 41 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की. प्रभसिमरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे. इसके बाद टीम को प्रियांश आर्य के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 33 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 56 रन बनाए.
पंजाब किंग्स ने 97 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था. यहां से कूपर कोनोली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. कूपर कोनोली 27 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
पंजाब किंग्स ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (1) का विकेट गंवाया. अगली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने शशांक सिंह (0) को भी आउट कर दिया। सूर्यांश शेडगे और श्रेयस अय्यर ने छठे विकेट के लिए 10 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया. अय्यर 36 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने 8 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 21 रन जोड़े.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.














