Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर आधिकारिक रूप से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है. आरसीबी इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. सीजन के 13वें मैच में आरसीबी की यह 9वीं जीत थी और 18 अंक के साथ टीम शीर्ष पर है. जबकि पंजाब को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है. (स्कोरकार्ड)
पंजाब किंग्स को जीत के लिए 223 रन की जरूरत थी. पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पारी की शुरुआत में प्रियांश आर्य (0), प्रभसिमरन सिंह (2) और कप्तान श्रेयस अय्यर (1) के विकेट जल्द गिरा दिए। तीनों बल्लेबाज 19 रन तक पेवेलियन लौट गए थे. इन झटकों से पंजाब कभी नहीं उबर नहीं पाई. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शशांक सिंह ने 27 गेंदों पर 56 रन बनाकर टीम के लिए हल्की उम्मीद जगाई थी, लेकिन उनका अकेला प्रयास पर्याप्त नहीं रहा. पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बना सकी और 23 रन से मैच हार गई. पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने 22 गेंद पर 37, सूर्यांश शेड्गे ने 22 गेंद पर 35 और मार्कस स्टॉयनिस ने 25 गेंदों पर 37 रन बनाए.
इससे पहले, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे. आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक लगाया था. कोहली ने 37 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 58 रन की पारी खेली, जबकि वेंकटेश ने 40 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली. इसके अलाव, देवदत्त पड्डिकल ने 25 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 45 और टिम डेविड ने 12 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
PBKS vs RCB Live Score: बेंगलुरु को प्लेऑफ का टिकट
बेंगलुरु आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है. पंजाब किंग्स को उसने 23 रनों से मात दी. लगातार छठी हार से पंजाब पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. 223 के लक्ष्य के जवाब में पंजाब ने 19 के स्कोर पर अपने इन फॉर्म टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. डेवेन कोनोली ने टीम को मुश्किल से निकालने का प्रयास तो किया, लेकिन वह 35 पर आउट हुए. स्टोइनिस और शशांक ने तूफानी साझेदारी कर टीम को रन चेज में ला दिया था, लेकिन स्टोइनिस के विकेट के साथ ही बेंगलुरु का टिकट पक्का हो गया था. आखिरी ओवर में रसिख सलाम डार ने दो विकेट निकाले. शशांक और उमरजई के विकेट मिले. अब तीन जगह बची हैं, रेस में 7 टीमें हैं.
PBKS vs RCB Live Score: आखिरी ओवर में चाहिए 33
आखिरी ओवर में 33 रन चाहिए. शशांक ने आखिरी गेंद पर बड़ा प्रहार किया था, लेकिन बेथल ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त सेव किया. इस ओवर से सिर्फ 7 रन आए. बेंगलुरु प्लेऑफ का टिकट हासिल कर रही है...
PBKS vs RCB Live Score: 12 में चाहिए 40
पंजाब को 12 गेंद में जीत के लिए 40 रन चाहिए. शशांक सिंह क्रीज पर हैं. 22 गेंदों में उन्होंने फिफ्टी लगाई. पिछले ओवर से 16 रन आए. शशांक मैच को रोमांचक बनाए हुए हैं. पंजाब इसे हासिल कर सकती है, लेकिन अगला ओवर हेजलवुड फेकेंगे. बेंगलुरु के लिए परेशानी यह है कि आखिरी ओवर कौना डालेगा.
PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस आउट
जोश हेज़लवुड वापसी पर आए और मार्कस स्टोइनिस का शिकार किया. एलबीडब्ल्यू आउट हुए स्टोइनिस. उन्होंने इसका रिव्यू लिया. यह एक ज़बरदस्त फुल-टॉस थी और वह इसे पूरी तरह से मिस कर गए. पैड के फ्लैप पर लगी और अल्ट्राएज पर एक फ्लैटलाइन है. बॉल-ट्रैकिंग पर दिया कि यह लेग-स्टंप को क्लिप कर रही है. यह अंपायर्स कॉल है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खुद से नाराज़ है. मार्कस स्टोइनिस 25 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट.
PBKS vs RCB Live Score: 24 में चाहिए 63
पंजाब को 24 में 63 चाहिए. स्टोइनिस और शशांक का प्रहार जारी है. शशाांक 250 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. शशांक अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. छठे विकेट के लिए साझेदारी 31 गेंदों में 67 रनों की हो चुकी है. पिछले 5 ओवर में 67 रन बनाए हैं दोनों ने. पिछले ओवर से 14 रन आए. पंजाब इसे हासिल कर सकती है. बेंगलुरु को वापसी के लिए बस विकेट चाहिए. जरूरी रन रेट 15.75 का.
PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस का प्रहार
मार्कस स्टोइनिस जब तक क्रीज पर हैं, तब तक पंजाब इस मैच में है. जरूरी रन रेट बढ़कर 15 के करीब है. पिछले ओवर से 20 रन आए हैं. शशांक ने पांचवीं और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया. मौजूदा रन रेट 9.38 का है. पंजाब को जीत के लिए 42 गेंद में 101 रन चाहिए. मुश्किल है असंभव नहीं.
13.0 ओवर: पंजाब किंग्स 122/5
PBKS vs RCB Live Score: सूर्यांश शेडगे आउट
पंजाब किंग्स को पांचवां झटका लगा है यहां पर. विराट कोहली ने कैच किया. एक बहुत खराब गेंद और सुयश को विकेट मिला. शॉर्ट और ऑफ से बाहर. सूर्यांश ने आगे बढ़कर कवर के ऊपर से फ्लैट शॉर्ट खेला. लेकिन वह आगे बढ़ रहे थे और शॉट पर उनका कंट्रोल नहीं था, उन्होंने इसे बहुत सीधा मारा और लॉन्ग-ऑफ पर कोहली के हाथों में गेंद हई. PBKS अब तेजी से पिछड़ रही है. सूर्यांश शेडगे 22 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए.
10.5 ओवर: पंजाब किंग्स 93/5
PBKS vs RCB Live Score: 13 का हुआ जरूरी रन रेट
पंजाब किंग्स के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर अब 13 का हो गया है. जबकि मौजूदा रन रेट 8.89 का है. पंजाब को 66 गेंद में जीत के लिए 143 रन चाहिए. यह हो सकता है. क्रीज पर स्टोइनिस हैं और दूसरे छोर पर सुयंश. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं.
9.0 ओवर: पंजाब किंग्स 80/4
PBKS vs RCB Live Score: कूपर कोनोली आउट
रोमारियो शेफर्ड ने कूपर कोनोली का शिकार किया. जैकब बेथेल ने कैच किया. फॉर्म में चल रहे कोनोली आउट हो गए. पंजाब हार की तरफ बढ़ रही है. फुल लेंथ की गेंद, पैड पर, कोनोली ने उसे हवा में बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक किया. गेंद को सही दूरी तक नहीं पहुंचा पाए, गेंद बेथेल के पास गई, जिन्होंने बाउंड्री के पास से कुछ इंच की दूरी पर एक शानदार कैच पकड़ा. कूपर कोनोली 22 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए.
PBKS vs RCB Live Score: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. आखिरी ओवर से 11 रन आए. पंजाब ने 49 रन बटोरे हैं, लेकिन उसने तीन विकेट भी गंवा दिए हैं. पंजाब के लिए जीत का जरूरी रन रेट 12.42 का है. जबकि मौजूदा रन रेट 8 का है. पंजाब को अब 84 गेंद में जीत के लिए 174 रन चाहिए.
6.0 ओवर: पंजाब किंग्स 49/3
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को तीसरा झटका
पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा है. रसिख सलाम ने कप्तान श्रेयस अय्यर का शिकार किया. बेंगलुरु के इम्पैक्ट सब ने आते ही अपना काम किया. पंजाब की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई. बैक ऑफ लेंथ गेंद थी, चौथे स्टंप पर. कुछ अतिरिक्त बाउंस भी था. अय्यर 1 रन बनाकर आउट हुए.
3.2 ओवर: पंजाब किंग्स 19/3
PBKS vs RCB Live Score: भुवनेश्वर ने किया दूसरा शिकार
दूसरा ओवर और भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब को दूसरा झटका दिया. 18 के स्कोर पर पंजाब के दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. देवदत्त पडिक्कल ने कैच किया. पहली स्लिप में पडिक्कल का तेज़ कैच. बैक ऑफ़ लेंथ गेंद. एंगल से अंदर आई. प्रभसिमरन ने शरीर से दूर कट करने की कोशिश की. प्रभसिमरन सिंह 2 रन बनाकर आउट.
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का रन चेज शुरू
पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा है. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर प्रियांश आर्या आउट हुए. रोमारियो शेफर्ड ने कैच किया. भुवी ने पहले ओवर में स्ट्राइक किया. बैक ऑफ लेंथ गेंद, ऑफ के बाहर, आर्या मिड-ऑन के ऊपर से गेंद को आगे बढ़ाना चाह रहे थे, बल्ले के टो-एंड से लगकर सीधे रोमारियो के हाथों में गई. चेज में पंजाब को शुरुआती झटका लगा और एक बार फिर भुवी ने पावरप्ले में स्ट्राइक किया. प्रियांश खाता भी नहीं खोल पाए.
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का रन चेज शुरू
पंजाब किंग्स ने रन चेज शुरू किया. प्रभसिमसन और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी क्रीज पर है और दोनों की कोशिश टीम को पावरप्ले में मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी. बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
PBKS vs RCB LIVE Score: पंजाब को 223 का लक्ष्य
अर्शदीप सिंह ने ओवर की आखिरी गेंद पर टिम डेविड को अपने जाल में फंसाया. इस ओवर से 14 रन आए. उमरजई ने प्रेशर में 19वां ओवर अच्छा फेंका था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 रन दिए. जबकि अर्शदीप को अपने तीसरे ओवर में भी मार पड़ी थी. उन्होंने 13 रन लुटाए थे. बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने तो अपना काम कर दिया है, अब गेंदबाजों की बारी है. जबकि पंजाब के बल्लेबाजी मजबूत है, ऐसे में बेंगलुरु के लिए यह इतना भी आसान नहीं होने वाला है. जैकब बेथल का विकेट गंवाने के बाद कोहली और पडिक्कल ने 76 रनों की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर का बेस तैयार किया. पडिक्कल लौटे तो अय्यर आए और फिर कोहली और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई. जबकि आखिरी में अय्यर और टिम डेविड ने 65 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 पार किया.
20.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 222/4
PBKS vs RCB LIVE Score: वेंकटेश अय्यर की फिफ्टी
वेंकटेश अय्यर ने छक्के के साथ अपने आईपीएल करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई. इस ओवर से 19 रन आए है. अब 3 ओवर बाकी हैं. देखना होगा कि क्या बेंगलुरु 200 पार जा पाती है या नहीं. अय्यर और टिम डेविड की जोड़ी मौजूद है और दोनों इसे 250 तक लेकर भी जा सकते हैं.
17.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 187/3
PBKS vs RCB LIVE Score: विराट कोहली आउट
बेंगलुरु के लिए काफी अच्छा ओवर जा रहा था. अभी तक 14 रन आ चुके थे, लेकिन चहल ने कोहली को आखिरी गेंद में अपने जाल में फंसा लिया. यहां एक बहुत बड़ा विकेट. लेग पर फुल लेंथ की गेंद पर कोहली फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन सीधे डीप मिडविकेट पर प्रियांश आर्य के पास चली गई. इससे पहवे वाले ओवर में 12 रन आए थे. अब 5 ओवर बाकी हैं. बेंगलुरु की कोशिश 200 का स्कोर पार करने की होगी.
15.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 157/3
PBKS vs RCB LIVE Score: विराट कोहली का अर्द्धशतक
विराट कोहली का अर्द्धशतक हुआ. 31 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. कोहली की तूफानी पारी जारी है. आईपीएल में 67वीं बार फिफ्टी लगाई. इस सीजन की चौथी. बेंगलुरु ने 12 ओवर में 120 रन बना लिए हैं. शशांक को ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया था.
12.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 120/2
PBKS vs RCB LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल आउट
देवदत्त पडिक्कल की पारी भी थमी. हरप्रीत बराड़ ने एक और विकेट निकाला. श्रेयस अय्यर ने कैच किया. शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद. पडिक्कल इस पर कट खेलने गए, लेकिन इसे नीचे नहीं रख पाए. सीधे कवर पर श्रेयस के हाथों में गई. एक उपयोगी साझेदारी को बराड़ ने तोड़ा. पडिक्कल 25 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 4 चौके और तीन छक्के लगाए.
9.1 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 97/2
PBKS vs RCB LIVE Score: विराट कोहली के 9वीं बार किया ऐसा
विराट ने 9वीं बार आईपीएल के एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है. उनसे अधिक बार किसी ने ऐसा नहीं किया है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 7 बार ऐसा किया है.
IPL में सबसे ज़्यादा 500 से ज़्यादा सीज़न
9 - विराट कोहली7 - डेविड वॉर्नर
7 - केएल राहुल
5 - शिखर धवन
PBKS vs RCB LIVE Score: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 61 रन बटोरे हैं जबकि एक विकेट गंवाया है. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. कोहली और पडिक्कल तूफानी पारी खेल रहे हैं. बेंगलुरु का रन रेट 10 से अधिक का है.
6.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 61/1
PBKS vs RCB LIVE Score: हरप्रीत बरार आउट
PBKS vs RCB LIVE Score: हरप्रीत बरार ने जैकब बेथेल को बोल्ड किया. बेंगलुरु को पहला झटका लगा. ओवर द विकेट से गेंद तेज़ी से फेंकी गई. एंगल बदलने का दांव काम कर गया. जैकब ने पीछे हटकर कट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेज़ी से उन तक पहुंची और बल्ले से लगकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी. जैकब बेथेल 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए.
2.2 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 21/1
PBKS vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु को चाहिए प्लेऑफ का टिकट
पंजाब किंग्स को पिछले पांच मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में पीबीकेएस को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ के टिकट से सिर्फ एक जीत दूर खड़ी है. आखिरी मुकाबले में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया था.
PBKS vs RCB LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
PBKS vs RCB Live Score: बेंगलुरु की पहले बैटिंग
आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हो रही है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.














