Pakistan vs USA Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में जैसे-तैसे जीत मिली थी. अब उसका सामना यूएसए से है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. जबकि भारत के खिलाफ मैच में भी यूएसए के प्रदर्शन से यह साफ नजर आया कि यह टीम इस मेगा इवेंट के लिए अपनी तैयारी पूरी तरह से करके आई है. मंगलवार को जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगीं, तब यूएसए की कोशिश एक बार फिर पाकिस्तान को परास्त करने की होगी.
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की नई पिच पर, जिस पर काफी घास थी, पाकिस्तान की गेंदबाजी शानदार रही. स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के सामने नीदरलैंड्स सिर्फ 147 रनों पर ऑल-आउट हुआ. शादाब खान को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट लिया. हालांकि, यह पाकिस्तान की बल्लेबाजी थी, जिसने फैंस को निराश किया.
अगर फहीम अशरफ को दबाव के पलों में जीवनदान नहीं मिलता तो पाकिस्तान की शुरुआत बेहद निराशाजनक हो सकती थी. यूएसएस के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के लिए लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होगी. पाकिस्तान अच्छी तरह जानती है कि अमेरिका अपनी क्षमता से कहीं अधिक मजबूत टीम साबित हो सकती है.
पिछले संस्करण का सुपर ओवर में हुआ रोमांचक उलटफेर उनके दिमाग में ताजा होगा - वही उलटफेर जिसने अमेरिका को सुपर 8 में क्वालीफाई करने और इस संस्करण में सीधे प्रवेश पाने का रास्ता दिखाया था.
आसमान में थोड़े बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है. पहले मैच की पिच पर थोड़ी घास थी, जो पाकिस्तान के लिए हैरानी की बात थी. टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी.
कब और कहां होगा मुकाबला?
यह मुकाबला 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. जबकि मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत में इस मैच की लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जबकि जियो स्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंह होगी. वहीं फ्री में मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Points Table: USA के खिलाफ जीत के साथ टॉप पर भारत, जानें पाकिस्तान की स्थिति, पूरा समीकरण














