Pakistan vs New Zealand Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. जब टॉस हो रहा था, तब हल्की-हल्की बारिश थी. वहीं अब बारिश तेज हो गई है और इसके चलते मैच की शुरुआत में देरी हुई है. मौसम की भविष्यवाणी पूरे मुकाबले को लेकर अच्छी नहीं है. अगर यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों के लिए बड़ा झटका होगा और उनके सेमीफाइनल की राह मुश्किल होगी.
क्या है कटऑफ टाइम?
कोलंबो में बारिश हल्की हो रही है. प्रेमदासा स्टेडियम का ड्रेनेग सिस्टम अच्छा है. लेकिन समस्या यह है कि जबतक बारिश पूरी तरह से रूकती नहीं है, तब तक मैच शुरू नहीं किया जाएगा. अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो मैच को रद्द किया जा सकता है.
आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच ग्रुप स्टेज का मैच भी बारिश के कारण रद्द हुआ था. वह मैच शाम 3 बजे शुरू होना था. लेकिन आखिरी तक शुरू नहीं हो पाया. उस मुकाबले के लिए कटऑफ टाइम 6:10 था. हालांकि, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 मैच के लिए कटऑफ टाइम सामने नहीं आया है. हालांकि, अंपायर की पूरी कोशिश होगी कि मैच हो. इस मैच के परिणाम के लिए जरूरी है कि दोनों टीमें कम से कम 5 ओवर खेलें. बता दें, रात 8:10 बजे से ओवर कटने शुरू होंगे. जबकि अगर मैच 10:16 तक शुरू नहीं हुए तो मैच रद्द हो जाएगा.
मैच हुआ रद्द को क्या होगा?
अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा. सुपर-8 से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी है कि ग्रुप में टॉप-2 में फिनिश किया जाए. ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को अपने बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे. सुपर-8 के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका ग्रुप-2 में हैं.
पाकिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी, फखर जमां की वापसी
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. फखर जमां को टीम में शामिल किया गया है. फखर को ख्वाजा नफे की जगह पर मौका दिया गया है. वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी अंतिम एकादश में तीन बदलाव किए हैं. ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है.
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट , फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमेन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.
यह भी पढ़ें: Pakistan vs New Zealand Super-8 Live Streaming: जानें कब शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे फ्री में लाइव














