भारत की LPG आपूर्ति का 60% आयात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होता है, जो पिछले 21 दिनों से युद्ध प्रभावित क्षेत्र है. सूचना मंत्रालय ने एलपीजी बुकिंग से जुड़े साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर उपभोक्ताओं को सतर्क किया है. धोखाधड़ी में व्हाट्सएप पर 'Gas Bill Update APK' जैसी फाइल भेजकर बैंकिंग और निजी जानकारी चुराई जा रही है.