Pakistan vs New Zealand Super-8 Live Streaming: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें दूसरे चरण में तीन-तीन जीत के साथ पहुंची हैं. दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में उस प्रतिद्वंदी से हार गईं जिसे वे सबसे ज्यादा हराना चाहती थीं, और वह भी रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के सामने. न्यूजीलैंड अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से हारा, पाकिस्तान कोलंबो में भारत से हारा. ये दोनों मैच उनके लिए निर्णायक साबित हुए. टूर्नामेंट में आगे चलकर दोनों टीमें भिड़ भी सकती हैं और ना भी भिड़े. सुपर-8 से सेमीफाइनल का समीकरण काफी अहम है, ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी.
प्रेमदासा की पिच वही रहने वाली है, जिस पर जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ 179 रनों का पीछा किया था. दिन में बारिश की संभावना है, लेकिन मौसम पूर्वानुमान अक्सर बदलते रहते हैं. अगर मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा. इसके अलावा नजरें इस पर भी होंगी कि पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन क्या होती है.
नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर कर दिया गया और बाबर आजम को निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. अब सवाल यह है कि पाकिस्तानी मैनेजमेंट बाबर का कहां मौका देता है. उन्होंने अबरार अहमद की जगह ख्वाजा नफे को अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में शामिल किया है, और माइक हेसन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के संकेतों से लगता है कि यह स्थिति बनी रहेगी.
कब और कहां होगा मुकाबला?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 का पहला मुकाबला शनिवार 21 फरवरी को खेला जाएगा. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा.
कहां देख पाएंगे लाइव?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स के पास प्रसारण अधिकार है और उसके विभिन्न चैनलों पर प्रसारण होगा. जबकि जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. जबकि डीडी स्पोर्ट्स फ्री डिश पर मैच फ्री में लाइव देख पाएंगे.
ऐसी हैं दोनों टीमें
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन.
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इस दिग्गज की छुट्टी, जानें भारतीय की तुलना में कितना मिलता है पैसा
यह भी पढ़ें: मैं उनके लिए चिंतित जो अभिषेक के लिए कर रहे चिंता: सूर्यकुमार यादव ने सुपर-8 से पहले दिया बड़ा बयान














