PSL हुआ बदनाम, फखर जमां ने की बॉल टैंपरिंग? PCB ने किया रिएक्ट, 48 घंटे में आएगा फैसला

Ball Tampering in PSL 2026: फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया. इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Fakhar Zaman ने तोड़ी चुप्पी

Fakhar Zaman react on Ball Tampering: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज फखर जमां ने लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया है . 35 साल के फखर को मैच रैफरी रोशन महानामा ने पीएसएल की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 14 के तहत लेवल तीन के अपराध का दोषी पाया था. यह आरोप कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले का है जब उन्हें जीत के लिये 14 रन की जरूरत थी.  

फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया. इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है. मैच रैफरी अगले 48 घंटे में फिर सुनवाई के बाद फैसला सुनायेंगे. अंपायर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिये लाहौर कलंदर्स पर 5 रन का जुर्माना लगाया जिससे कराची को आखिरी ओवर में नौ रन ही चाहिये थे जो उन्होने बना लिये. 

ये भी पढ़ें- MI vs KKR: रोहित शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, हैरत में विश्व क्रिकेट

अंपायरों ने गेंद की हालत बदलने के लिए लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी लगाई और उसके बाद गेंद बदल दी. इसके चलते कराची किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया. ऑलराउंडर अब्बास अफरीदी ने जीत पक्की की, बॉलर के एक वाइड गेंद डालने के बाद उन्होंने रऊफ को एक चौका और एक छक्का जड़ा और अपनी टीम को जीत दिला दी. 

Advertisement

अगर मैच रेफरी इस बात की पुष्टि करते हैं कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई थी, तो ज़मान के साथ-साथ पूरी लाहौर कलंदर्स टीम को गंभीर पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है.

पीसीबी ने किया रिएक्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फखर जमां को लेकर एक बयान में कहा, "अगले 48 घंटों के भीतर एक और सुनवाई होनी है, जिसके बाद मैच रेफरी अपना फैसला सुनाएंगे,  यदि दोषी पाया जाता है, तो लेवल 3 के अपराध के लिए न्यूनतम सज़ा एक मैच का बैन होगा."

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War News: Dimona में मिसाइल गिरी तब क्या हुआ? भारतीय ने बताया डरावना मंजर | War news
Topics mentioned in this article