22 days ago

PAK vs USA, T20 World Cup Highlights: पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के अर्धशतक और स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से मंगलवार को अमेरिका को आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में 32 रन से शिकस्त दी. फरहान की 41 गेंद में 73 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. फिर उस्मान तारिक (27 रन देकर तीन विकेट), मोहम्मद नवाज (21 रन देकर एक विकेट), शादाब खान (26 रन देकर दो विकेट) और अबरार अहमद (30 रन देकर एक विकेट) की स्पिन चौकड़ी ने अमेरिका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बनाने दिए. यह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत थी जिससे अब टीम चार अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर है. (Scorecard) 

अमेरिका के शुभम रंजने (51 रन, 30 गेंद) ने अर्धशतक जड़ा लेकिन यह टीम के काम नहीं आ सका. सलामी बल्लेबाज श्यान जहांगीर (34 गेंद में 49 रन) और एंड्रीस गौस (13 रन) ने अमेरिका को अच्छी शुरूआत दी. इससे पांचवें ओवर में टीम का स्कोर 42 रन था लेकिन स्पिनरों के आने से मैच का रुख बदल गया. नवाज की गेंद पर गौस डीप में सलमान आगा के हाथों कैच आउट हुए. 

पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराने वाली अमेरिका की टीम ने पावरप्ले खत्म होने तक एक विकेट पर 50 रन बना लिए थे. लेकिन उसके बाद स्पिनरों के आने से उनके लिए सब कुछ मुश्किल हो गया. अमेरिका के आठ में से सात विकेट स्पिन गेंदबाजों के नामरहे. अमेरिका के बल्लेबाज पाकिस्तानी स्पिनरों के सामने बुरी तरह जूझते दिखे. 

जिससे टीम ने कप्तान मोनंक पटेल के विकेट गंवाने के साथ अगले चार ओवर में सिर्फ 18 रन जोड़े. जहांगीर भी जल्द ही आउट हो गए. रंजने और मिलिंद कुमार (23) ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े लेकिन जरूरी रन-रेट इतना अधिक था कि कुछ तेज हिट लगाने के बाद भी उसे पूरा नहीं किया जा सका.

इससे पहले फरहान के अलावा पाकिस्तान के लिए केवल तीन और बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें बाबर आजम ने 46 रन और शादाब खान ने 30 रन का योगदान दिया. सईम अयूब ने 19 रन बनाए. पाकिस्तान ने अंतिम दो ओवर में पांच विकेट गंवाए. अमेरिका के लिए तेज गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके. शाल्कविक ने भारत के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.

संयुक्त राज्य अमेरिका प्लेइंग इलेवन: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर.

Pakistan vs USA Highlights T20 World Cup 2026 Group A match Straight From Sinhalese Sports Club, Colombo

Feb 10, 2026 22:30 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: 32 रन से हारा यूएसए

Pak vs USA LIVE Score: यूएसए को 32 रन से हार मिली है. हालांकि, उसने आखिरी तक हार नहीं मिनी थी. यूएसए की शुरुआत अच्छी हुई थी. लेकिन एक बार जब सलामी जोड़ी टूटी तो टीम की बल्लेबाजी बिखर गई और उसने मिडिल ओवर में विकेट गंवाए. इसके बाद अमेरिका के लिए शुभम और मिलिंद ने साझेदारी की. लेकिन यूएसए रन चेज में लगातार पिछड़ती गई. यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना पाई. पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 3 विकेट झटके. पाकिस्तान ने 32 रन से मैच अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है.

Feb 10, 2026 22:26 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: शुभम रंजने आउट

शाहीन अफरीदी की गेंद पर शुभम रंजने एलबीडब्ल्यू आउट हुए. शुभम रंजने ने 30 गेंद में 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जड़े.  शुभम रंजने आखिरी तक संघर्ष करते रहे.
19.3 ओवर: यूएसए 156/8

Feb 10, 2026 22:23 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: 6 गेंद में चाहिए 39

पाकिस्तान की जीत तय हुई. बस शाहीन को अब 6 लीगल डिलवरी फेंकनी है. शुभम अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. यूएसए रन रेज में पावरप्ले के बाद ही पिछड़ गई थी. लेकिन उसके हार नहीं मानी. यूएसए को यह आखिरी तक संघर्ष फायदा देगा. उसका रन रेट अधिक नहीं गिरेगा. 

Feb 10, 2026 22:21 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: उस्मान तारिक़ हैट्रिक पर

उस्मान तारिक ने मोहम्मद मोहसिन को बोल्ड किया. तारिक इसके साथ ही हैट्रिक पर. मोहसिन स्टंप्स के काफी आगे निकल गए थे, जिससे उनके पीछे के तीनों स्टंप खुले रह गए थे. तारिक ने यह देखा, पूरी ताकत से गेंद फेंकी और उसे अंदर की ओर एंगल देते हुए मोहसिन को लेग्स के पीछे बोल्ड कर दिया. 
18.5 ओवर: यूएसए 152/7

Feb 10, 2026 22:19 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: यूएसए को लगा छठा झटका

उस्मान तारिक ने हरमीत सिंह को आउट किया. मोहम्मद नवाज़ ने कैच पकड़ा. नवाज़ ने शानदार कैच लिया. संतुलन बिगड़ा लेकिन गेंद पर पकड़ नहीं छूटी. हरमीत सिंह को जाना होगा. अमेरिका को अब 8 गेंद में जीत के लिए 39 रन चाहिए.

18.4 ओवर: यूएसए 152/6

Feb 10, 2026 22:15 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: शाहीन को पड़ी मार

शुभम रांजने ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन को लगातार गेंदों में छक्के जड़े है. ओवर की आखिरी गेंद पर चौका आया. इस ओवर से 19 रन आए हैं. यूएसए को 12 गेंद में 42 रन चाहिए. क्या अभी ड्रामा बचा हुआ है? लगता तो नहीं है. लेकिन देखना मजेदार होगा. 

18.0 ओवर: अमेरिका 149/5

Advertisement
Feb 10, 2026 22:13 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: यूएसए को लगा पांचवां झटका

अबरार अहमद ने संजय कृष्णमूर्ति को बोल्ड किया. तेज गेंद से उन्हें पछाड़ दिया. कृष्णमूर्ति गेंद की दिशा से पूरी तरह चकमा खा गए. पुल करने के लिए पीछे हटे लेकिन गेंद निकल गई. संजय कृष्णमूर्ति बिना खाता खोले लौटे पवेलियन.
16.3 ओवर: अमेरिका 124/5

Feb 10, 2026 22:10 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: यूएसए को लगा चौथा झटका

यूएसए को लगा चौथा झटका. उस्मान तारिक ने मिलिंद कुमार को आउट किया. कैच शाहीन अफरीदी ने लिया. मिलिंद कुमार  29 रन बनाकर आइट हुए. इस विकेट के साथ ही पाकिस्तान की जीत भी तय होती जा रही है. पाकिस्तान को 24 गेंद में जीत के लिए 68 रन की ज़रूरत है.
16.0 ओवर: अमेरिका 123/4

Advertisement
Feb 10, 2026 22:08 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: पाकिस्तान जीत की ओर

तो चलिए पाकिस्तान जीत की ओर बढ़ता जा रहा है. यूएसए को 30 गेंद में जीत के लिए 80 रन चाहिए. अमेरिका का स्कोर 100 पार हुआ. शुभम रांजने 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. आखिरी ओवर से 12 रन बटोरे हैं. पाकिस्तान का मौजूदा रन रेट 7.40 का है और जबकि जरूरी रन रेट बढ़कर 16 का हो गया है. 
15.0 ओवर: अमेरिका 111/3

Feb 10, 2026 21:54 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: बड़ा ओवर

आखिरी ओवर से 13 रन आए हैं. शुभम रांजने ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा है. अमेरिका को अब 42 गेंद में 99 रन की ज़रूरत है. जरूरी रन रेट बढ़कर अब 14 से अधिक का हो गया है. यूएसए को यहां पर एक और बड़ा ओवर चाहिए होगा. कम से कम 20 रन वाले दो ओवर. 
13.0 ओवर: यूएसए 92/3

Advertisement
Feb 10, 2026 21:50 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: 48 गेंद में चाहिए 111

अमेरिका को जीत के लिए अब 48 गेंद में 111 रन चाहिए. जरूरी रन रेट अब 14 के करीब है जबकि मौजूदा रन रेट 7 के नीचे. क्रीज पर अभी शुभम और मिलिंद कुमार है और दोनों को तेजी से रन बटोरने होंगे. क्योंकि अगले एक या दो ओवर बड़े नहीं हुए तो यह गेम पाकिस्तान की मुठ्ठी में होगा. अमेरिका ने अभी तक 100 का स्कोर पार नहीं किया है.
12.0 ओवर: यूएसए  79/3

Feb 10, 2026 21:45 (IST)

Pak vs USA LIVE Score:शायन जहांगीर अर्द्धशतक से चूके

शायन जहांगीर अर्द्धशतक से चूके गए हैं. शादाब खान ने उन्हें अपने जाल में फंसाया. शाहीन अफरीदी ने कैच पकड़ा. ऑफ स्टंप पर आई गुगली, बड़े शॉट के लिए एकदम सही जगह पर थी, लेकिन वह गेंद को ठीक से खेल नहीं पाए. उन्होंने फ्लैट शॉट खेला और गेंद सीधे लॉन्ग-ऑन पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई. शादाब और नवाज ने पाकिस्तान को पूरी तरह से मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. शायन जहांगीर 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों के दम पर 49 रन बनाकर आउट हुए.
10.2 ओवर: यूएसए 69/3

Advertisement
Feb 10, 2026 21:38 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: 66 में चाहिए 131

अमेरिकी टीम मुश्किल में है. आखिरी ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. अमेरिका को जीत के लिए 66 गेंदों में 131 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट 12 का हो गया है, जबकि मौजूदा रन रेट 6.66 का है. शयन जहांगीर अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. अमेरिका को अगले कुछ ओवरों में रन रेट को बढ़ाना होगा. 
9.0 ओवर: यूएसए 60/2

Feb 10, 2026 21:35 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: यूएसए को लगा दूसरा झटका

अमेरिका को दूसरा झटका लगा. मोनांक पटेल को जाना होगा. 10 गेंद खेली उन्होंने और सिर्फ 3 रन बना पाए. यूएसए के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 12 का हो गया है. अमेरिकी टीम मुश्किल में. लेग साइड की तरफ आती गेंद पर मोनांक ने स्लॉग स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लग गया. गेंद सीधे ऊपर गई और शादाब ने खुशी-खुशी कैच लपक लिया.
8.3 ओवर: यूएसए 58/2  

Feb 10, 2026 21:29 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: आखिरी ओवर से आए 5 रन

आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. अमेरिका के लिए जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. जरूरी रन रेट बढ़कर अब 11 का हो गया है. अमेरिका को अगले कुछ ओवरों में तेजी से रन बटोरने होंगे. आखिरी के 5 ओवर से 35 रन आए हैं. पिछले ओवर में 4 रन आए थे. मोनांक पटेल और शयन जहांगीर को यहां पर बड़े शॉर्ट खेलने होंगे. 
7.0 ओवर: यूएसए 54/1

Feb 10, 2026 21:24 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: पहला पावरप्ले पूरा हुआ

पहला पावरप्ले पूरा हुआ. यूएसए ने इस दौरान 50 रन बटोरे हैं और सिर्फ एक विकेट गंवाया है. यूएसए अभी भी रन चेज में बना हुआ है. यूएसए को 84 गेंद में 141 रन की ज़रूरत है. यूएसए का मौजूदा रन रेट 8.33 का है और जरूरी रन रेट 10.07 का. शयन जहांगीर धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. 

6 ओवर: यूएसए  50/1

Feb 10, 2026 21:19 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: एंड्रीज़ गौस आउट

मोहम्मद नवाज़ ने एंड्रीज़ गौस को आउट किया. सलमान आगा ने कैच लिया. नवाज़ ने पाकिस्तान के लिए पहली सफलता हासिल की. ​​उन्होंने धीमी गेंद फेंकी और गौस को बड़ा शॉट खेलने पर मजबूर कर दिया. एंड्रीज़ गौस को जाना होगा.
4.5 ओवर: यूएसए 42/1

Feb 10, 2026 21:14 (IST)

Pak vs USA LIVE Score: यूएसए की तेज शुरुआत

पाकिस्तान से मिले पहाड़ से लक्ष्य का पीछा कर रही यूएसए की तेज शुरुआत. इसी तरह की शुरुआत की यूएसए को जरूरत थी. मौजूदा रन रेट 8.00 का है जबकि जरूरी रन रेट 9.93 का है. अमेरिका को 96 गेंद में 159 रन की ज़रूरत है. ऐंड्रियस गौस और शयन जहांगीर लगातार बाउंड्री बटोरे रहे हैं. मैदान पर ओस है और उसका नजर आ रहा है.
4.0 ओवर: यूएसए 32/0

Feb 10, 2026 21:09 (IST)

Pakistan vs USA T20 World Cup LIVE Score: आफरीदी लगातार रन दे रहे

2.6: पांचवीं गेंद पर शाहीन आफरीदी ने चौका खाया और वह इस ओवर में 8 रन खर्च कर बैठे. तीन ओवर में यूएसए के 30 रन इस टीम के इरादे बताने के लिए काफी हैं...

Feb 10, 2026 21:03 (IST)

PAK vs USA LIVE: जहांगीर का छक्का

1.4 : जहांगीर का मिडऑफ के ऊपर से बेहतरीन छक्का....छोटी गेंद...और पूरी सजा दी जहांगीर ने...चांद-तारा बना दिया ऑफ स्टंप के बाहर से खींच कर...शॉट है भाई !

Feb 10, 2026 20:58 (IST)

Pakistan vs USA LIVE Score: अमेरिका की बैटिंग शुरू

यूएसए ने शुरू किया 192 रनों की पीछा, एंड्रियस गौस और शयान जहांगीर क्रीज पर. शाहीन आफरीदी ने  पहले ओवर में 9 रन खाए. सैम अय्यूब दूसरा ओवर लेकर आए हैं..

Feb 10, 2026 20:44 (IST)

PAK vs USA LIVE: USA को मिला 191 का लक्ष्य

आखिरी गेंद पर भी रन आउट और इसके साथ ही पाकिस्तान ने यूएसए को जीत के लिए 191 का लक्ष्य दिया. आखिरी के ओवर में यूएसए की अच्छी वापसी और उन्होंने पाकिस्तान को 200 के अंदर रोकने में सफलता पाई. शल्कविक ने एक बार फिर 4 शिकार किए हैं. फरहान पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 73 रनों की पारी खेली.
20.0 ओवर: पाकिस्तान 190/9

Feb 10, 2026 20:40 (IST)

PAK vs USA LIVE: उस्मान खान रन आउट

उस्मान खान रन आउट आउट हुए. बल्लेबाजों के बीच तालमेल की कमी के कारण पाकिस्तान को एक और विकेट गंवाना पड़ा. 
19.4 ओवर: पाकिस्तान 182/8 

Feb 10, 2026 20:38 (IST)

PAK vs USA LIVE: एक और विकेट

पाकिस्तान को एक और झटका लगा है. अब सौरभ नेत्रवलकर ने मोहम्मद नवाज़ का शिकार किया. शायन जहांगीर ने कैच लपका. गेंद बिल्कुल बीच में थी, नवाज़ ने डीप मिड-विकेट पर खड़े फील्डर को सीधा कैच दे दिया. 
19.1 ओवर: पाकिस्तान 179/7

Feb 10, 2026 20:37 (IST)

PAK vs USA LIVE: शाल्कविक ने फिर बरपाया कहर

शाल्कविक के लिए यह टूर्नामेंट शानदार रहा है. एक बार फिर उन्होंने एक ओवर में दो विकेट झटके हैं. अब फहीम अशरफ का शिकार किया. सौरभ नेत्रवलकर ने कैच पकड़ा. इस बार नेत्रवलकर ने शानदार कैच लिया. धीमी गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज के सामने से तिरछी होकर आई. अशरफ के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ नीची चली गई. नेत्रवलकर ने अच्छा कैच लपक लिया. शैडली वैन शाल्कविक का मैच का चौथा शिकार.
19.0 ओवर: पाकिस्तान 179/6

Feb 10, 2026 20:32 (IST)

PAK vs USA LIVE: शल्कविक ने फिर किया शिकार

शल्कविक ने फिर शिकार किया. शादाब खान को आउट किया. एक बार फिर बड़े शॉर्ट के लिए शादाब गए थे. लेकिन गेंद ऊपर उठी. विकेटकीपर एंड्रीज गौस आगे आए और उन्होंने अच्छा कैच लपका. 
18.3 ओवर: पाकिस्तान 177/5

Feb 10, 2026 20:30 (IST)

PAK vs USA LIVE: 12 गेंद बाकी

अब 12 गेंद बाकी हैं. शादाब खान ने पिछले ओवर में लगातार तीन बाउंड्री लगाई है. आखिरी ओवर से 16 रन आए हैं. पाकिस्तान का रन रेट 10 के करीब है. देखना मजेदार होगा कि क्या पाकिस्तान का स्कोर 200 पार होता या नहीं. अमेरिकी गेंदबाज आज अपने रंग में नजर नहीं आए हैं. 
18.0 ओवर: पाकिस्तान 173/4

Feb 10, 2026 20:25 (IST)

PAK vs USA LIVE: आखिरी ओवर से 12 रन आए

आखिरी ओवर से 12 रन आए हैं. सौरभ ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा है. पाकिस्तान का स्कोर 150 पार हुआ. अब यह देखना होगा कि आखिरी के 4 ओवरों में पाकिस्तान कितना स्कोर कर पाती है. बीते 5 ओवरों में 56 रन आए हैं. शादाब खान और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं.
17.0 ओवर: पाकिस्तान 157/4

Feb 10, 2026 20:17 (IST)

PAK vs USA LIVE: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. साहिबजादा फरहान को जाना होगा. हरमीत सिंह को सफलता मिली. हालांकि, फरहान इस शॉर्ट से खुश नहीं होंगे. गेंद सपाट थी और ऑफ स्टंप के बाहर ट्रामलाइन के करीब थी. फरहान को गेंद से संपर्क बनाने के लिए काफी दूर तक हाथ बढ़ाना पड़ा. कनेक्शन सही नहीं हुआ और संजय कृष्णमूर्ति ने कैच पकड़ा. संजय कृष्णमूर्ति 41 गेंद में 73 रन बनाकर आउट हुए. 
15.5 ओवर: 143/4

Feb 10, 2026 20:13 (IST)

PAK vs USA LIVE: पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा है. बाबर आजम को जाना होगा. मोहम्मद मोहसिन ने बाबर को जाल में फंसाया. मिलिंद कुमार ने कैच पकड़ा. लॉन्ग-ऑन पर मिलिंद ने शानदार कैच पकड़ा. आसान नहीं था क्योंकि गेंद सीधी थी. अंत में उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाई और दोनों हाथों से गेंद को पकड़ लिया. ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट गेंद. बाबर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. अमेरिका को इस विकेट की सख्त जरूरत थी और उन्हें मिल गया. बाबर आजम अर्द्धशतक से चूके.

14.4 ओवर: पाकिस्तान 137/3

Feb 10, 2026 20:06 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: बाबर अर्द्धशतक के करीब

बाबर आजम अर्द्धशतक के करीब हैं. आखिरी ओवर से 11 रन आए हैं. बाबर के बल्ले से ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका आया था. बीते दो ओवर में जिस तरह से बल्लेबाजी हुई है, उससे एकदम से चीजें बदल दी हैं पाकिस्तान के लिए. पाकिस्तान का रन रेट 9.5 का है. बीते 5 ओवरों से 58 रन आए हैं. बाबर और फरहान के बीच साझेदारी 77 रनों की हो चुकी है. 

14.0 ओवर: पाकिस्तान 133/2

Feb 10, 2026 20:02 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: बाबर आजम ने बदला गियर

बाबर आजम ने अपना गियर बदला है. पिछले ओवर में उन्होंने छक्के से गेंदबाज का स्वागत किया. फिर उन्होंने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर बाउंड्री बटोरी. आखिरी ओवर से 21 रन आए हैं. बाबर आजम के अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4500 से अधिक रन हो चुके हैं. 
13.0 ओवर: पाकिस्तान 122/2

Feb 10, 2026 19:58 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: पाकिस्तान के 100 रन पूरे

पाकिस्तान के 100 रन पूरे हो चुके हैं. साहिबजादा फरहान बाउंड्री बटोर रहे हैं, जिससे पाकिस्तान का रन रेट 8.42 के करीब बना हुआ है. पाकिस्तान ने बीते 5 ओवर में 41 रन बटोरे हैं, लेकिन प्रेशर बाबर पर बना हुआ है. बाबर और फरहान के बीच साझेदारी 51 रनों की हो चुकी है. बाबर को अपना गियर बदलना होगा. क्योंकि उनके आने के बाद से रन रेट स्लो हुआ है. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. 
12.0 ओवर: पाकिस्तान 101/2

Feb 10, 2026 19:56 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: आखिरी ओवर से 6 रन

आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. बाबर काफी स्लो खेल रहे हैं और इससे साहिबजादा फरहान पर प्रेशर बढ़ रहा है और वो हर ओवर में बाउंड्री बटोर रहे हैं. बाबर ने 16 गेंदों का सामना किया है और वो 13 रन बना चुके हैं. दूसरी तरफ फरहान हैं, जिन्होंने 31 गेंदों में 55 रन बनाए हैं. 
11.0 ओवर: पाकिस्तान 91/2

Feb 10, 2026 19:51 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: 10 ओवर पूरे

जब से बाबर आजम क्रीज पर आए हैं पाकिस्तान का रन रेट गिर गया है. पाकिस्तान का रन रेट, जो पावरप्ले के खत्म होने पर 10 का था, अब 8.46 का है. बीते पांच ओवरों में सिर्फ 32 रन आए हैं. हालांकि, स्कोरबोर्ड दोनों ने चलाए रखा है. बाबर और फरहान स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब है. 
10.0 ओवर: पाकिस्तान 85/2

Feb 10, 2026 19:48 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: साहिबजादा फरहान का अर्द्धशतक

साहिबजादा फरहान ने अपना अर्द्धशतक जड़ा. 27 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. यह टी20 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से आया पहला अर्द्धशतक है. 

Feb 10, 2026 19:46 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: साहिबजादा फरहान अर्द्धशतक की ओर

साहिबजादा फरहान अपनी फिफ्टी की ओर है. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा था. जबकि उसके पिछले ओवर में 6 रन आए थे. बाबर की स्लो पारी जारी है.
9.0 ओवर: पाकिस्तान 75/2

Feb 10, 2026 19:34 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है. शैडली वैन शल्कविक ने फिर शिकार किया. ओवर की पहली गेंद और ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट आया. पाकिस्तानी कप्तान को शाल्कविक ने जाल में फंसाया. शॉर्ट बॉल और धीमी गति की थी, सलमान आगा ने इसे डीप स्क्वार लेग में खेल दिया, जहां जहांगीर ने अच्छा कैच लपका. शैडली वैन शाल्कविक ने एक ओवर में दो विकेट लिएॉ. वह इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक छह विकेट ले चुके हैं.

6.0 ओवर: पाकिस्तान 56/2

Feb 10, 2026 19:29 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका लगा. सैम अयूब को जाना होगा. शैडली वैन शाल्कविक ने ओपनिंग पार्टनरशिप तोड़ी. ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद, सैम अयूब ने बल्ला घुमाया. बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधे शॉर्ट थर्ड मैन के पास चली गई. शैडली वैन शाल्कविक ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और इस बार भी उन्होंने विकेट लिए. सैम अयूब को हाल ही में अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं. 

5.1 ओवर: पाकिस्तान 54/1

Feb 10, 2026 19:27 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: एक और महंगा ओवर

एक और महंगा ओवर रह यह. मोनांक पटेल स्पिनर के साथ गए थे और मिलिंद कुमार को लाए थे.  साहिबजादा फरहान ने पिछले ओवर में 16 रन बटोरे. उन्होंने दो छक्के और एक चौक जड़ा. ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा जबकि दूसरी गेंद पर छक्का. वहीं पांचवीं गेंद पर चौका आया था. 
5.0 ओवर: पाकिस्तान 54/0    

Feb 10, 2026 19:24 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: अच्छा ओवर शल्कविक का

शैडली वैन शल्कविक का अच्छा ओवर. इस ओवर से उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए. सैम अयूब ने चौके के साथ उनका स्वागत किया था. पाकिस्तानी सलामी जोड़ी जैसे खेल रही है, वो आसानी से 200 से अधिक का स्कोर खड़ करे देगी, ऐसा लगता है. अब पावरप्ले के दो ओवर बचे हैं. देखना होगा कि पाकिस्तान कितना स्कोर कर पाती है.
4.0 ओवर:  पाकिस्तान 38/0

Feb 10, 2026 19:20 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: साहिबजादा फरहान का आक्रमण जारी

साहिबजादा फरहान का आक्रमण जारी है. सौरभ के आखिरी ओवर में भी 13 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का आया. जबकि ओवर की दूसरी गेंद पर सैम अयूब ने नो लुक शॉर्ट खेला था. पाकिस्तानी की तूफानी शुरुआत.
3.0 ओवर: पाकिस्तान 32/0

Feb 10, 2026 19:16 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: एहसान आदिल की हुई पिटाई

एहसान आदिल की पिटाई हुई है. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. साहिबजादा फरहान ने ओवर में तीन चौके लगाए. एहसान आदिल आज यूएसए के लिए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं. इससे पहले वो पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं. पाकिस्तान के लिए उन्होंने तीन टेस्ट और छह वनडे मैच खेले हैं. जो आज उनका प्रतिद्वंदी है. पाकिस्तान के लिए उनका आखिरी मैच जुलाई 2015 में श्रीलंका में हुआ था.

2.0 ओवर: पाकिस्तान 19/0

Feb 10, 2026 19:09 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: अंपायर्स कॉल से बचे सैम

PAK Vs USA LIVE Score: सैम अयूब बाल-बाल बचे. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने आगे की ओर शानदार छक्का जड़ा था. लेकिन उसकी अगली ही गेंद पर वो फंस गए थे. हालांकि, अंपायर ने उंगली नहीं उठाई थी, लेकिन यूएसए ने रिव्यू लिया था. बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि यह अंपायर्स कॉल होती. पहले ओवर से सिर्फ 6 रन आए. अमेरिका की नजरें शुरुआती विकेट पर हैं. 
1.0 ओवर: पाकिस्तान 6/0

Feb 10, 2026 19:02 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: शुरू हुआ मैच

तो चलिए अब लाइव एक्शन शुरू हुआ. पाकिस्तान की तपफ से सैय अयूब और फरहान की जोड़ी क्रीज पर हैं, जबकि अमेरिका के लिए सौरभ गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं. अमेरिका की नजरें पावरप्ले में विकेट झटकने की होगी.

Feb 10, 2026 18:54 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: राष्ट्रगान का समय

दोनों टीमों के खिलाड़ी अब आ चुके हैं. ये राष्ट्रगान क समय है. पहले अमेरिका का राष्ट्रगान हो रहा है फिर पाकिस्तान का होगा.

Feb 10, 2026 18:45 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान

टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा,"हमारी टीम में एक बदलाव है. उस्मान तारिक खेल रहे हैं. दुर्भाग्य से सलमान मिर्जा नहीं खेल रहे हैं. हम उस्मान को मौका देना चाहते थे. मुझे लगता है कि वह मैच जिताने वाले गेंदबाज हैं और हमारे लिए तुरुप का पत्ता हैं, इसलिए हम उनका इस्तेमाल करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि हम सभी जानते हैं कि हमें कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है. हमने बैठकर इस बारे में बात की है और मुझे उम्मीद है कि आज हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे. पिछले कुछ महीनों से हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हम हर दिन अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं."

Feb 10, 2026 18:44 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले अमेरिकी कप्तान

मोनांक पटेल ने टॉस के दौरान कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है और हवा भी लगातार चल रही है, इसलिए लक्ष्य का पता चलते ही हमारे लिए उसे हासिल करना आसान हो जाएगा. हमने दो बदलाव किए हैं. अली खान अभी भी चोटिल हैं, इसलिए उनकी जगह आदिल आए हैं. साई नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जहांगीर आए हैं. मुझे लगता है कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला. उस मैच से कई सकारात्मक बातें सीखने को मिलीं. हमने इस बात पर चर्चा की कि जब हमें अच्छी टीमों के खिलाफ जीतना होता है, तो बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है."

Feb 10, 2026 18:43 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

संयुक्त राज्य अमेरिका प्लेइंग इलेवन: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर.

Feb 10, 2026 18:39 (IST)

PAK vs USA T20 World Cup LIVE: यूएसए ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. अमेरिकी टीम में दो बदलाव किया गया है. जबकि पाकिस्तान एक बदलाव के साथ उतरी है. 

Feb 10, 2026 18:31 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: क्या होगी अमेरिका की प्लेइंग इलेवन

अली खान का प्लेइंग इलेवन में बाहर रहना तय है. उनकी अनुपस्थिति से अमेरिका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ सकता है. जसदीप सिंह, जिन्हें मौका मिल सकता था, मैच से ठीक पहले टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गए. उनके स्थान पर पाकिस्तान मूल के एहसान आदिल को मंगलवार को अमेरिका के लिए डेब्यू करते देखा जा सकता है.

संभावित इलेवन: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल/अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

Feb 10, 2026 18:30 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: क्या होगी पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान को भले ही अपने पहले मुकाबले में जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा हो, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है कि टीम प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगी.

पाकिस्तान संभावित XI:सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

Feb 10, 2026 18:29 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: ऐसा हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक.

संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्थुश केनजिगे, शयान जहांगीर, एहसान आदिल.

Feb 10, 2026 18:27 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: पाकिस्तान पर दवाब

यूएसए ने जहां भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया और फैंस को चौंका दिया था तो पाकिस्तान जैसे-तैसे अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल हुआ था. थी. नीदरलैंड मुकाबले में पाकिस्तान पर भारी नजर आ रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पाकिस्तान मुकाबला जीतने में कामयाब रहा. पाकिस्तान ने अपने पिछले पांच टी20 में से चार जीते हैं, जबकि यूएसए ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन जीत हासिल की हैं. पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में हराने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है.

Feb 10, 2026 18:26 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: ऐसा है रिकॉर्ड

यूएसए ने अपने पिछले मैच में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को चौंकाया था. अब पाकिस्तान भी इस टीम को हल्के में नहीं ले सकती. पाकिस्तान और यूएसए के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 मैच खेला गया है. यह मुकाबला पिछले टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान को सुपर ओवर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 6 जून 2024 को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए. इसके जवाब में यूएस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाए. इसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां यूएसए ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान और यूएसए को ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है. यह टूर्नामेंट का उनका दूसरा मैच होगा.

Feb 10, 2026 18:25 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: बाबर आजम पर नजरें

इस मैच पर फैंस की नजरें इस पर भी रहेंगी कि बाबर आजम कैसा प्रदर्शन करते हैं. बाबर आजम बीते कुछ समय से अपने प्रदर्शन और स्ट्राइक रेट को लेकर फैंस की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.

Feb 10, 2026 18:24 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: कैसी रहेगी पिच

आसमान में थोड़े बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है. पहले मैच की पिच पर थोड़ी घास थी, जो पाकिस्तान के लिए हैरानी की बात थी. दूसरे मैच की पिच भी वैसी ही रह सकती है. टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी.

Feb 10, 2026 18:23 (IST)

PAK Vs USA LIVE Score: आज रोमांचक मुकाबला

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज अमेरिका और पाकिस्तान का महामुकाबला है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हुई थी. ऐसे में आज यूएसए एक बार फिर वही कारनामा दोहराना चाहेगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप ने ईरानी जहाज मारा, 80 मौत | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article