PAK vs SL: PAK vs SL: पाकिस्तान को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? श्रीलंका को इस स्कोर पर समेटना होगा, फैंस ने उठाए सवाल

Pakistan vs Sri Lanka: साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े, तो पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के टिकट का 60 प्रतिशत इंतजाम पहली पाली में ही कर दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social media

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार को पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ (Pakistan vs Sri Lanka) के खिलाफ अपने सेमीफाइनल के टिकट की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए वह सब किया, जिसकी उसे जरूरत थी. श्रीलंका के टॉस जीत जीतने के बाद पाकिस्तानी ओपनरों साहिबजादा फरहान (100 रन, 60  गेंद, 9 चौके, 5 छक्के) और फखर जमां (84 रन, 42 गेंद, 9 चौके, 4 छक्के) ने श्रीलंकाई बॉलरों को बुरी तरह धोकर कुटाई की. यह मिले सुपर से ऊपर ठोस आधार ही रहा जिससे पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 212 रन बनाकर अपने सेमीफाइनल में पहुंचने का कम से कम 60  प्रतिशत इंतजाम पहली ही पाली में कर लिया. मैच से पहले के गणित के हिसाब से पाकि्सतान को श्रीलंका के खिलाफ यह मुकाबला हर हाल में 65 रन के अंतर से जीतना है. और ऐसा होने पर ही पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिलगेा. 

इससे ज्यादा पर नहीं बनेगी पाकिस्तान की बात

पाकिस्तान बल्लेबाजों के 'मिशन सेमीफाइनल' को अपने डिपार्टमेंट की तरफ से शानदार अंदाज में अंजाम देने की बारी अब पाकिस्तानी गेंदबाजों की. और अब यह शाहीन आफरीदी एंड कंपनी और खासकर स्पिनरों की जिम्मेदारी बनती है कि वह श्रीलंका को 147 या इससे ज्यादा का स्कोर किसी भी सूरत में न बनाने दे. अगर श्रीलंकाई बल्लेबाज 147 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रहते हैं, तो फिर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से पूरी तरह बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड को जगह मिल जाएगी. ग्रुप-2 से इंग्लैंड टीम पहले से ही अंतिम चार में जगह बना चुकी है और अब मुकाबला दूसरी टीम के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है. 

श्रीलंका पर उठे सवाल

वैसे जहां पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पहली पाली में तूफानी बल्लेबाजी की, तो इसका श्रेय उसके बल्लेबाजों को कम, गेंदबाजों को कहीं ज्यादा जाात है. अपने ही घर में श्रीलंकाई बॉलरों ने बहुत ही दोयम दर्जे की गेंदबाजी की, तो फील्डर तो गेंदबाजों से भी चार कदम आगे निकल गए. यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैंस के एक तबगे को पाकिस्तान की तूफानी बल्लेबाजी के दौरान कुछ और ही नजर आया और फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. 

सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट की भरमार है

आप देखें कि इस प्रशंसक ने कितनी तीखी टिप्पणई की है

Advertisement

(

Featured Video Of The Day
Adani Group ने GreenX Talks के जरिए दिया समावेशी विकास का संदेश | Gautam Adani | Jeet Adani