PAK vs NZ: इन धुरंधरों से सजी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI! पिच क्या खिलाएगी गुल? मैच से पहले जानें सबकुछ

New Zealand vs Pakistan, ICC T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अक्टूबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच बीच विभिन्न प्रारूपों में मिलाकर कुल 41 मैच खेले गए हैं. जिसमें 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
New Zealand vs Pakistan
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण का पहला मैच न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा
  • अक्टूबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच दोनों टीमों ने विभिन्न प्रारूपों में 41 मैच खेले हैं
  • पिछले पांच मैचों में न्यूजीलैंड ने तीन और पाकिस्तान ने चार मैचों में जीत हासिल कर अच्छी फॉर्म दिखाई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

New Zealand vs Pakistan, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का समापन हो चुका है. शनिवार यानी कि आज से 'सुपर आठ' चरण का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. अक्टूबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच इन दोनों टीमों के बीच विभिन्न प्रारूपों में मिलाकर कुल 41 मैच खेले गए हैं. जिसमें 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं. यही वजह है कि दोनों टीमें एक दूसरे के कमियों और खूबियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. आगामी मुकाबले में जब यह दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी तो लोगों को एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. 

पिछले पांच मैचों में दोंनों टीमों के प्रदर्शन 

बात करें पिछले पांच मुकाबलों में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो न्यूजीलैंड की टीम को तीन मैचों में जीत मिली है, जबकि दो मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वहीं पाकिस्तानी टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की है, जबकि केवल भारत के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा है. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ अबरार अहमद की हो सकती है वापसी 

अबरार अहमद की न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में वापसी हो सकती है. हालांकि, इसकी बेहद कम गुंजाइश नजर आ रही है. क्योंकि टीम नामीबिया के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्लेइंग इलेवन के साथ शायद ही कोई छेड़छाड़ करना चाहे. 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन 

1 साहिबजादा फरहान, 2 सईम अयूब, 3 सलमान अली आगा (कप्तान) 4 बाबर आजम, 5 ख्वाजा नफे, 6 शादाब खान, 7 उस्मान खान (विकेटकीपर) 8 मोहम्मद नवाज/फहीम अशरफ, 9 सलमान मिर्जा, 10 उस्मान तारिक और 11 अबरार अहमद.

Advertisement

लॉकी फर्ग्यूसन की हो सकती है वापसी 

लॉकी फर्ग्यूसन पितृत्व अवकाश से वापस लौट आए हैं. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. फर्ग्यूसन ही नहीं ईश सोढ़ी के भी वापसी की संभावना नजर आ रही है. जारी टूर्नामेंट में उन्होंने अबतक एक भी मुकाबला नहीं खेला है.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन 

1 टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), 2 फिन एलन, 3 रचिन रविंद्र, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 मार्क चैपमैन, 6 डैरिल मिचेल, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 जिमी नीशम, 9 मैट हेनरी, 10 ईश सोढ़ी और 11 जैकब डफी/लॉकी फर्ग्यूसन

Advertisement

पिच का मिजाज

ऐसा माना जा रहा कि प्रेमदासा की पिच सिंहली के पिच की तुलना में स्पिन गेंदबाजी के लिए ज्यादा अनुकूल है. यहां बाउंड्री बड़ी होने की वजह से रन बनाना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. शाम को हल्की बारिश की संभावना है. बारिश के कारण शुक्रवार (20 फरवरी) को पाकिस्तान का अभ्यास सत्र रद्द हो गया था.

रोचक तथ्य

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 12 मुकाबलों में कामयाबी हासिल की है. वहीं पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन किया है. टीम को सात में से पांच मैचों में जीत मिली है. 

यह भी पढ़ें- Rahul Chahar Announces Divorce: राहुल चाहर और ईशानी जौहर की राहें हुईं जुदा, स्टार क्रिकेटर ने बयां किया दर्द

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 पर दिखेंगे Prasoon Joshi, लिरिक्स लीजेंड CBFC चेयरमैन की धमाकेदार एंट्री
Topics mentioned in this article