12 seconds ago

Pakistan vs England Live Updates T20 World Cup 2026: पल्लेकेले के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही पाकिस्तानी टीम को बाबर आजम के रूप में तीसरा झटका लगा, जो एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी नहीं खोल पाए. इससे पहले पाकिस्तान ने 27 के स्कोर पर सैम अयूब और सलमान आगा के विकेट गंवाए. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. पाकिस्तानी प्लेइंग इलेवन में शाहीन की वापसी हुई है. बता दें, अगर इंग्लैंड ने आज जीत दर्ज कर ली तो वह जारी टी20 20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन जाएगी. इसके अलावा पाकिस्तान पर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा होगा. पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है. ऐसे में पाकिस्तान आज अपना सब कुछ झोंक देना चाहेगी और हर हाल में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखेगी. यह देखना भी मजेदार होगा कि बाबर आजम को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता तै या नहीं. रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट आज बाबर को ड्रॉप कर सकती है. (Live Scorecard)

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

Pakistan vs England Live Score Updates T20 World Cup 2026 Straight From Pallekele International Cricket Stadium, Pallekele

Feb 24, 2026 20:11 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: आखिरी ओवर से 5 रन आए

आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. साहिबजादा फरहान और फखर जमान को अपन अपना गियर बदला होगा. दोनों की नजरें यहां से हर ओवर में 10-12 रन बटोरने की होगी. यह 170 से अधिक की पिच है. अगर पाकिस्तान के लिए एक बड़ा ओवर नहीं आया तो टीम के लिए मुश्किल होगी. 
15.0 ओवर: पाकिस्तान 112/3 

Feb 24, 2026 20:09 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: फरहान का रिकॉर्ड

साहिबजादा फरहान बाबर आजम (4) के बाद विश्व कप के किसी संस्करण में तीन या उससे अधिक 50 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं. 

Feb 24, 2026 20:08 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: कछुआ चाल से चल रहे बाबर आजम

पाकिस्तानी दिग्गज बाबर आजम टी20 अंतरराष्ट्रीय में कछुआ चाल से बल्लेबाजी कर रहे हैं. टी20 विश्व कप में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे कम है. 

टी20 विश्व कप में सबसे कम स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 500 रन)

  1. 111.5 - बाबर आजम*
  2. 111.8 - मोहम्मद हाफीज
  3. 112.2 - कुमार संगकारा
  4. 112.5 - केन विलियमसन
  5. 113.0 - मोहम्मद रिजवान

Feb 24, 2026 20:03 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: साहिबजादा फरहान का पचासा

साहिबजादा फरहान का अर्द्धशतक हुआ. 37 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. पाकिस्तान के नजरिए से यह अच्छा ओवर रहा. इसमें 16 रन आए हैं. पाकिस्तान का स्कोर 100 पार हुआ. टीम का रन रेट 7.64 का है. पाकिस्तान की नजरें आखिरी के 6 ओवरों में स्कोर को 160 पार लेकर जाने की होगी. अभी फखर जमान दूसरे छोर पर हैं. 

14.0 ओवर: पाकिस्तान 107/3

Feb 24, 2026 20:01 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब है. आखिरी तीन ओवर से 21 रन आए हैं. पिछले ओवर से सिर्फ 7 रन. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. साहिबजादा फरहान धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. 
13.0 ओवर: पाकिस्तान 91/3

Feb 24, 2026 19:52 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: बाबर आजम फिर हुए फ्लॉप

बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप हुए. क्रीज पर अच्छा समय बिता चुके थे. शुरुआत भी अच्छी मिली थी. लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. पाकिस्तानी बल्लेबाजी संघर्ष कर रही है. ऑफ स्टंप पर गेंद. बाबर आजम ने इसे सामने की ओर खेलना चाहा. लेकिन गेंद उतनी नहीं उछली जितनी उन्होंने उम्मीद की थी, और ऑफ स्टंप उछल गया. गेंद स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकराई और बाबर आजम की धीमी पारी का अंत हो गया. पाकिस्तान के सबसे अनुभवी बल्लेबाज के आउट होने से तीन विकेट गिर चुके हैं.
10.5 ओवर: पाकिस्तान 73/3

Advertisement
Feb 24, 2026 19:44 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: इंग्लैंड का एक और अच्छा ओवर

इंग्लैंड का एक और अच्छा ओवर. इस ओवर से 5 रन आए हैं. पाकिस्तान का रन रेट 7 के करीब है. ना तो साहिबजादा फरहान हाथ खोल पा रहे हैं और ना ही बाबर आजम. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अभी तक कसी हुई गेंदबाजी की है. अभी एक छोर से आदिल रशीद हैं और दूसरे से लियाम डॉसन. 
 
9.0 ओवर: पाकिस्तान 66/2

Feb 24, 2026 19:41 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 पार

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ बाबर का औसत 47 से अधिक है. उन्होंने अच्छी शुरुआत की है. राशिद ने 11 पारियों में बाबर को 4 बार आउट किया है, लेकिन अगर वह उनसे बच जाते हैं, तो पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक से 40 से अधिक रनों की पारी की उम्मीद की जा सकती है. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. पाकिस्तानी बैटर्स को एक या दो ओवरों के बाद अपना गियर बदलना ही होगा. 
8.0 ओवर: पाकिस्तान 61/2

Advertisement
Feb 24, 2026 19:37 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 पार

पाकिस्तान का स्कोर 50 पार हुआ. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. पाकिस्तान का रन रेट 7.86 का है. पाकिस्तान को अब गियर बदलना होगा. पाकिस्तानी बल्लेबाज अभी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. बाबर और फरहान के बीच साझेदारी 29 रनों की हो चुकी है.  
7.0 ओवर: पाकिस्तान 55/2

Feb 24, 2026 19:31 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: पावरप्ले पूरा

पाकिस्तान ने पावरप्ले में 46 रन बटोरे है और 2 विकेट गंवाए हैं. लियाम डॉसन ने आखिरी ओवर फेंका और उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए. पाकिस्तान का रन रेट 7.67 का है. क्रीज पर अभी बाबर आजम और साहिबजादा फरहान हैं. पिच अभी तक अच्छी दिख रही है. इस पर 160 का स्कोर कम से कम करना होगा पाकिस्तान को. 
6.0 ओवर: पाकिस्तान 46/2

Advertisement
Feb 24, 2026 19:26 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: बाबर आजम ने ठोकी बाउंड्री

जोफ्रा आर्चर पावरप्ले के अंदर अपना तीसरा ओवर लेकर आए और उनके इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर बाबर आजम ने अपीन क्लास दिखाते हुए लगातार गेंदों पर बाउंड्री ठोकी. बाबर आज अच्छे टच में दिख रहे हैं और उनकी कोशिश आज आलोचकों को जवाब देने की होगी. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है और पाकिस्तान का रन रेट 8 का है. 
5.0 ओवर: पाकिस्तान  40/2

Feb 24, 2026 19:22 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तानी की बेहद खराब शुरुआत. टीम ने कप्तान सलमान आगा का विकेट गंवा दिया है. लियाम डॉसन के नाम सफलता रही. जेमी ओवरटन ने जबरदस्त कैच लपका. सलमान आगा ने ऑफ-साइड में काफी जगह बनाई और गेंद को सीधे जमीन पर मारना चाहा. गेंद लॉन्ग-ऑफ पर खड़े ओवरटन पास गई. ओवरटन ने स्लाइड करते हुए गेंद को जमीन से कुछ इंच ऊपर लपक लिया. सलमान आगा को जाना होगा. 
3.3 ओवर: पाकिस्तान  27/2

Advertisement
Feb 24, 2026 19:13 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: सैम अयूब आउट

सैम अयूब को जाना होगा वापस. जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड को शुरुआती सफलता दिलाई. शॉर्ट बॉल ने कमाल कर दिया. 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की गेंद. ऑफ स्टंप के ठीक बाहर से बाहर. अयूब ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन कनेक्शन ठीक नहीं हुआ. जैकब बेथेल ने डीप स्क्वायर पर कैच लपका. 
2.1 ओवर: पाकिस्तान 14/1

Feb 24, 2026 19:11 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: एक और अच्छा ओवर

इंग्लैंड के नजरिए से देखें तो एक और अच्छा ओवर रहा. इस ओवर से 9 रन आए हैं. 2 ओवर के बाद पाकिस्तान के 14 रन हैं. देखना होगा कि अगला ओवर कैसा रहता है. क्या यह बड़ा ओवर होगा या इसमें विकेट आएगा?
2.0 ओवर: इंग्लैंड 14/0

Feb 24, 2026 19:08 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: अब फरहान ने जड़ा चौका

जेमी ओवरटन की गेंद पर साहिबजादा फरहान का चौका. शुरुआत में ही खराब गेंद. शॉर्ट और ऑफ स्टंप से काफी दूर, साहिबजादा फरहान ने अपने पंजों पर खड़े होकर इसे बैकवर्ड पॉइंट और कवर के बीच के गैप में मार दिया.
1.1 ओवर: इंग्लैंड 9/0

Feb 24, 2026 19:05 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: जोफ्रा आर्चर का अच्छा ओवर

जोफ्रा आर्चर का अच्छा ओवर रहा यह. पहले ओवर से सिर्फ 5  रन आए हैं. ओवर की कुछ गेंदों में अतिरिक्त उछाल मिला है. सैम ने ओवर की आखिरी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते चौका जड़ा है. 
1.0 ओवर: इंग्लैंड 5/0

Feb 24, 2026 18:57 (IST)

PAK vs ENG Live Score: एक्शन शुरू

पाकिस्तान की सलामी जोड़ी साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

Feb 24, 2026 18:54 (IST)

PAK vs ENG Live Score: अब नेशनल एंथम का समय है

अब दोनों देश के राष्ट्रगान होंगे और उसके बाद एक्शन शुरू होगा. पहले पाकिस्तान का फिर इंग्लैंड का.

Feb 24, 2026 18:53 (IST)

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान ने फिर की गलती?

क्या पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेकर कोई गलती की है? इस टूर्नामेंट में पल्लेकेले में खेले गए 5 मैचों में पहली बार किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है. पाकिस्तान की ताकत उसके स्पिनर्स हैं. देखना मजेदार होगा कि कप्तान के फैसले के क्या परिणाम होते हैं?

Feb 24, 2026 18:44 (IST)

PAK vs ENG Live Score: हैरी ब्रूक क्या बोले

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा,"हम अच्छी बल्लेबाजी करते. दो दिन पहले जिस पिच पर हम खेले थे, उसकी तुलना में यह पिच नई है, इसलिए उम्मीद है कि यह थोड़ी बेहतर होगी और हमें बाद में लक्ष्य का पीछा करने का अच्छा मौका देगी. हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं और टीम में काफी आत्मविश्वास है. हम जानते हैं कि हम सुधार कर सकते हैं, लेकिन परिणाम उत्साहजनक रहे हैं और हमें लगता है कि एक बड़ा प्रदर्शन जल्द ही देखने को मिलेगा."

ब्रूक ने आगे कहा,"हमने विपक्षी टीम के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली है, जिसमें उस्मान तारिक जैसे अपरंपरागत विकल्प भी शामिल हैं. हमारे पास काफी फुटेज और डेटा उपलब्ध है, इसलिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. अगर हम आज रात जीत जाते हैं, तो सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी, लेकिन टी20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपनी रणनीति पर टिके रहने पर ध्यान केंद्रित करेंगे."

Feb 24, 2026 18:42 (IST)

PAK vs ENG Live Score: टॉस जीतने पर क्या बोले सलमान आगा

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा,"हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. पिच अच्छी लग रही है और हम अच्छा स्कोर बनाकर उसे बचाने की कोशिश करेंगे. पालेकेले में टूर्नामेंट का यह हमारा पहला मैच है, लेकिन हमने अपना अधिकांश क्रिकेट कोलंबो में खेला है. आप कहीं भी जाएं, परिस्थितियों के अनुसार ढलना महत्वपूर्ण है, और हमें कुछ ही दिन पहले वापस आने के बाद यह जल्दी करना पड़ा है. हालांकि, श्रीलंका में परिस्थितियां आमतौर पर एक जैसी ही होती हैं, इसलिए हमें पता है कि आज क्या उम्मीद करनी है."

सलमान आगा ने आगे कहा,"बारिश के कारण रद्द हुए मैच से फहीम बाहर हैं और शाहीन टीम में वापस आए हैं. हमारे पास मजबूत स्पिन आक्रमण है, लेकिन हमारी तेज गेंदबाजी भी उतनी ही अच्छी है. स्थिति के अनुसार, मैं दोनों में से कोई भी रणनीति अपना सकता हूं. कप्तान के रूप में यह मेरा पहला आईसीसी टूर्नामेंट है, इसलिए यह एक जिम्मेदारी है, लेकिन मैं इसका आनंद ले रहा हूं और इस चुनौती का सामना करने के लिए उत्सुक हूं."

Feb 24, 2026 18:41 (IST)

PAK vs ENG Live Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

Feb 24, 2026 18:33 (IST)

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान ने चुनी बैटिंग

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया है. पाकिस्तानी प्लेइंग इलेवन में शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है, जबकि फहीम को बाहर होना पड़ा है. जबकि इंग्लैंड बिना किसी बदलाव के उतरी है.

Feb 24, 2026 18:32 (IST)

PAK vs ENG Live Score: टॉस का टाइम

अब टॉस का टाइम है. दोनों कप्तान टॉस के लिए आ चुके हैं. देखना होगा कि टॉस कौन जीतता है. हैरी ब्रूक और सलमान अली आगा मैदान पर हैं. सिक्का उछालेंगे हैरी ब्रूक.

Feb 24, 2026 18:25 (IST)

PAK vs ENG Live Score: बारिश के कारण धुला पाकिस्तान का मैच

पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे. वहीं, इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में मेजबान श्रीलंका को हराया था.  पल्लेकेले की पिच को स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है. इंग्लैंड को इस पिच का अंदाजा है. हाल ही में उन्होंने श्रीलंका को इसी मैदान पर टी20 सीरीज में हराया था.

Feb 24, 2026 18:24 (IST)

Pakistan vs England LIVE: अब तक का सफर

वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा था. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान की टीम ने चार मैच खेले थे. तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि एक मैच में उसको हार का सामना करना पड़ा था. ग्रुप स्टेज में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन इंग्लैंड की टीम का रहा था. ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने भी 4 मैच खेले थे. तीन मैच में जीत हासिल की, जबकि एक मुकाबले में उसको हार का सामना करना पड़ा था.

Feb 24, 2026 18:23 (IST)

PAK vs ENG Live Updates: कैसी रहेगी पिच

इस मुकाबले में पिच की बात करें तो शुरुआत में यह सपाट होती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. यानी शुरुआत में विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान रह सकता है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, विकेट धीमा होने लगता है. विकेट धीमा होने की समस्या से निजात पाने के लिए पिच नंबर पांच का उपयोग किया जा सकता है. शुरुआती दौर में नई गेंद से थोड़ा स्विंग और उछाल मिल सकता है.

Feb 24, 2026 18:23 (IST)

PAK vs ENG Live Updates: इंग्लैंड के खिलाफ बेहद खराब है रिकॉर्ड

टी20 में इंग्लैंड का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है. दोनों देशों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं जिसमें इंग्लैंड ने 21 मैच जीते हैं. पाकिस्तान को 9 मैचों में जीत मिली है. 1 मैच का परिणाम नहीं निकला है.

Feb 24, 2026 18:20 (IST)

PAK vs ENG Live Score: क्या बाबर आजम होंगे ड्रॉप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट बाबर आजम को ड्रॉप कर सकती है. बाबर बीते कुछ समय से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे हैं. नामीबिया के खिलाफ, उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया था, बल्कि उनसे पहले ख्वाजा नफे और शादाब खान को भेजा गया था. 

मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा,"हम 12 ओवर तक पहुंच गए थे और उस समय बाबर आजम का बल्लेबाजी के लिए आना सबसे अच्छा विकल्प नहीं था." उन्होंने आगे कहा,"मुझे लगता है कि वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि विश्व कप में पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट टी20 में 100 से कम है. इसलिए स्पष्ट रूप से, हमें नहीं लगता कि हमें यहां उनकी जरूरत है."

Feb 24, 2026 18:19 (IST)

PAK vs ENG Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद

Feb 24, 2026 18:18 (IST)

Pakistan vs England LIVE Score: स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज महा मुकाबला है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी तरफ इंग्लैंड है, दो आज जीती तो जारी टी20 वर्ल्ड कप में उसका सेमीफाइनल का बर्थ कंफर्म हो जाएगा.

Featured Video Of The Day
Iran US Tension: ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप और अमेरिकी आर्मी में पड़ी फूट? | News Headquarter
Topics mentioned in this article