पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर में प्रशंसक बटोरे हैं. खासतौर पर पाकिस्तानी प्रशंसक उन पर बहुत ही प्यार लुटाते हैं, लेकिन ज्यादातर मौकों पर शांत दिखने वाले बाबर आजम (Babar Azam) का बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाली तीन टी20 मुकाबलों (Pak vs Ban 1st T20I) की सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर एक अलग ही रूप देखने को मिला !! वैसे आमतौर पर ऐसा होता नहीं है क्योंकि खिलाड़ी सामने लगे कैमरों को लेकर बहुत ही सतर्क रहते हैं, लेकिन बाबर आजम (Babar Azam) इनसे बेपरवाह दिखाई पड़े.
दरअसल यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 24 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर थी. और इसमें बाबर आजम कोच और चीफ सेलेक्टर मिस्बाह-उल-हक के साथ आए थे. लेकिन साफ दिखाई पड़ा कि बाबर आजम का मन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिल्कुल भी नहीं था. और वह सवाल-जवाब के दौरान उल जलूल हरकतें करते दिखाई पड़े.
So funny Babar Azam#babarazam #Cricket #PAKvBAN pic.twitter.com/dtd1YrZXVE
— Urooj Jawed (@JawedUrooj) January 16, 2020
यह भी पढ़ें: प्रतिद्वंद्वी स्टीव स्मिथ ने की विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
जहां एक तरफ मिस्बाह उल हक सवालों के जवाब दे रहे थे, तो बाबर कभी कुछ कह रहे थे, तो कभी कुछ. जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जारी हुआ, तो पाक प्रशंसकों ने इस पर अलग-अलग कमेंट किए.
Pappu Cricketer
— Sunil Raja (@fab_sunil) January 19, 2020
किसी ने लिखा कि बाबर नवर्स थे, तो किसी ने उनकी अदाओं को क्यूट करार दिया.
Awww so cute
— Duaa Sheikh (@ThisisDS9876) January 18, 2020
एक फैन ने लिखा कि बाबर की प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग को लेकर ट्रेनिंग की जरूरत है
यह भी पढ़ें: ट्रिपल सेंचुरी से सरफराज खान की धमाकेदार वापसी, ड्रॉ मैच में मुंबई को 3 अंक
Yar is ki media grooming hni chiye g blkl g blkl krta rhta boby bhai
— Naveed khan niazi (@302Skindra) January 17, 2020
वैसे अब जब बाबर आजम पाकिस्तान के टी20 के कप्तान हैं, तो उन्हें आगे से इस पहलू को लेकर सतर्क रहना होगा
— Syed Husnain (@husnainbacha45) January 22, 2020
VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी, स्पेशल स्टोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं