PAK vs BAN: चोटिल या बाहर? बांग्लादेश वनडे से बाबर आज़म की गैरमौजूदगी से खड़ा हुआ विवाद

Pakistan vs Bangladesh ODI Series: बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की हार के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Babar Azam's Absence From Pakistan vs Bangladesh ODIs Stirs Controversy

Pakistan vs Bangladesh ODI Series: बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की हार के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है. टीम के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया था. टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया गया. हालांकि, फिर दावा हुआ कि बाबर चोटिल हैं, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने प्रैक्टिस की फोटो डाल सभी को चौंका दिया. ऐसे में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि आखिर बाबर को वनडे सीरीज से बाहर रखने की असल वजह क्या थी.

बाबज आजम को लेकर असमंजस की स्थिति चयनकर्ता, मुख्य कोच माइक हेसन और खुद बाबर की वजह से पैदा हुई है. यह सब तब हुआ जब इस बात पर बहस छिड़ी हुई थी कि क्या पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ को इस दौरे से बाहर रखा जाना चाहिए था या नहीं. PCB ने शुरुआत में बांग्लादेश दौरे के लिए टीम की घोषणा तो की थी, लेकिन यह साफ़ नहीं किया था कि बाबर और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया है या उन्हें आराम दिया गया है.

पिछले शनिवार को, सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद ने मीडिया को बताया कि सेलेक्टर्स को यह जानकारी दी गई थी कि T20 वर्ल्ड कप के बाद बाबर और फखर ज़मान चोटिल हो गए थे. जावेद ने कहा,"यह हमारे लिए हैरानी की बात है और हमने PCB से इस मामले की जांच करने और यह पता लगाने के लिए कहा है कि वर्ल्ड कप के बाद वे कैसे चोटिल हुए और क्या वो टूर्नामेंट में पूरी तरह से फिट होकर खेले थे या नहीं."

हालांकि, एक दिन बाद, बाबर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे जावेद के अपनी फिटनेस पर दिए गए बयान पर तंज कसते हुए नज़र आ रहे थे. इसके बाद ढाका में तीसरे और आखिरी वनडे में मिली हार के बाद हेड कोच माइक हेसन ने एक नई बात कही. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए बाबर समेत सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया था.

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज़ के लिए चार ऐसे नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था जिन्होंने पहले कोई मैच नहीं खेला था. इनमें माज़ सदाकत, शमील हुसैन, गाज़ी घोरी और साद मसूद शामिल थे. इसके अलावा, साहिबज़ादा फरहान और अब्दुल समद ने भी इस सीरीज़ में अपना वनडे डेब्यू किया था. टीम मैनेजमेंट ने चारों युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. हेसन ने इन नए चेहरों के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में टिक सकते हैं.

Advertisement

पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों और सोशल मीडिया पर मौजूद फैंस ने अब PCB से यह मांग की है कि वह बाबर को टीम से बाहर रखने के पीछे की वजह बताए. कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तो जावेद पर, जो हाई परफॉर्मेंस सेंटर के प्रमुख भी हैं, यह आरोप भी लगाया है कि उनकी बाबर के साथ कोई निजी साजिश है.

यह भी पढ़ें: 'जो 15 नाम दिए थे...' कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप टीम सेलेक्शन को लेकर पहली बार किया ये खुलासा

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'उस ड्रेसिंग रूम में मौजूद...' गौतम गंभीर ने विराट-रोहित के साथ रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | Trump | Mojtaba Khamenei ने जंग के बीच उतारे AI सैनिक, Trump को लगा झटका!
Topics mentioned in this article