बुमराह नहीं, यह गेंदबाज है दुनिया का सबसे बड़ा मैच विनर बॉलर, अब्दुल रज्जाक ने बताया

Abdul Razzaq react on Jasprit Bumrah: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने उस गेंदबाज के बारे में बात की है जिसे वो वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बड़ा ऑलराउंडर मानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Who is World's Greatest Match-Winner Bowler:

Abdul Razzaq on World's Greatest Match-Winner Bowler: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने उस गेंदबाज के बारे में बात की है जिसे वो दुनिया का सबसे बड़ा मैच विनर मानते हैं. अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल ACROSS THE TABLE with Saqib के साथ बात करते हुए उस गेंदबाज के बारे में अपनी राय दी है. पूर्व पाक ऑलराउंडर ने जसप्रीत बुमराह को विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच विनर करार नहीं दिया है. अब्दुल रज्जाक ने मिचेल स्टार्क को बेहतरीन गेंदबाज के तौर पर चुना है. इसके अलावा बल्लेबाजी में सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर अब्दुल रज्जाक ने विराट कोहली को नहीं बल्कि एबी डिविलियर्स का नाम लिया है. 

अब्दुल रज्जाक ने इंटरव्यू के दौरान  कई सवालों के जवाब दिए और वसीम अकरम को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम करार दिया है. पूर्व पाक ऑलराउंडर ने आगे टेस्ट में बेस्ट बल्लेबाज के तौर पर जो रूट को नहीं बल्कि विराट कोहली का चुनाव किया है. भले ही विराट कोहली टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन पाकिस्तानी ऑलराउंडर अभी भी कोहली को टेस्ट क्रिकेट का सबसे बेस्ट बल्लेबाज मानते हैं. वहीं, बेस्ट लेग स्पिनर के तौर पर अब्दुल रज्जाक ने राशिद खान का नाम लिया है. 

इस इंटरव्यू के दौरान अब्दुल रज्जाक से आगे ये भी पूछा गया कि यदि आखिरी गेंद पर एक छक्का लगाकर मैच जीतना हो तो आप किस बल्लेबाज को बैटिंग के लिए क्रीज पर भेजेंगे? इस सवाल पर पूर्व पाकिस्तीनी खिलाड़ी ने जवाब दिया और धोनी का नाम लिया है. अब्दुल रज्जाक ने धोनी को दुनिया का सबसे खतरनाक फिनिशर माना है. 

बता दें कि Abdul Razzaq ने अपने करियर में 46 टेस्ट खेलकर 100 विकेट और 1946 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे में रज्जाक ने 5080 रन के अलावा 269 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी. अब्दुल रज्जाक  को पाकिस्तानी क्रिकेट के इतिहास का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है.     

Advertisement
Featured Video Of The Day
Crude Oil Price Today | Trump के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत गिरी | BREAKING NEWS | US Iran War