आईपीएल 2026 के पहले चरण का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो. उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर नितीश राणा (Nitish Rana) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि किसके कहने पर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को ज्वाइन किया था. वो इंसान कोई और नहीं भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से साझा किए गए वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'एक ही बंदा था जिससे मैंने पुछा था कि मुझे डीसी ज्वाइन करना चाहिए या नहीं, वो ऋषभ ही थे. क्योंकि वह इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत खेला है और टीम की कप्तानी भी की है. उन्हें टीम की सभी अंदरूनी बातें जानता था. मुझे उस दौरान लगा कि यही सही बंदा है जिससे मैं पुछ सकता हूं कि मैं अपने जीवन में जो निर्णय लेने जा रहा हूं वो सही है या नहीं. क्योंकि वह भी मुझे भलीभांति जानता है.'
राणा ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'उसने तीन सेकंड में अपना जवाब दे दिया था. इससे बेस्ट तुम्हारे लिए कुछ अच्छा नहीं हो सकता है. बस चुपचाप हां बोल दो. मुझे वर्ड टू वर्ड याद है कि उसने बस तीन सेकंड लिया था. उसके बाद मैंने फिर इस मसले पर कभी बातचीत नहीं की. उसका वो बोलना की काफी था. जिसके बाद मैंने डीसी के साथ करार किया.'
नीतीश राणा का आईपीएल करियर
बात करें नीतीश राणा के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने 2016 में मुंबई इंडियंस की तरफ से पदार्पण किया था. उसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बेड़े का भी हिस्सा रहे. मौजूदा समय में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं.
खबर लिखे जाने तक उन्होंने यहां 118 मैचों में हिस्सा लिया है. इस बीच वह 112 पारियों में 27.7 की औसत से 2853 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. ये रन उन्होंने 136.76 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. आईपीएल में राणा के नाम 20 अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- 'गुरु' गौतम गंभीर ने T20 World Cup में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद इस गुरुद्वारा में टेका मत्था














