NZ vs SA: महिला ODI में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड टीम ने सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल कर रचा इतिहास

New Zealand women’s team pull off the highest chase in Women’s ODI cricket: न्यूज़ीलैंड की महिला टीम ने वेलिंगटन में एक ऐतिहासिक चेज़ करते हुए, दूसरे ODI में साउथ अफ्रीका के 347 रनों के लक्ष्य को पार कर उन्हें हराया .

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
highest total in chase in Women ODI

New Zealand Women Team Create History: साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड की महिला टीम ने महिला ODI क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है. कीवी महिला टीम की अमेलिया केर ने इस रिकॉर्ड-तोड़ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 179 रन की पारी खेली और टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी. बता दें कि दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 346 रन बनाए थे जिसके बाद न्यूजीलैंड महिला टीम ने 49.4 ओवर में 8 विकेट पर 350 रन बनाकर मैच को जीत लिया. 

WODI में सबसे सफल रन चेज

टीमस्कोरओवरलक्ष्यपरिणामविरोधी टीमवेन्यू
न्यूजीलैंड350/849.4347जीतसाउथ अफ्रीकावेलिंगटन
भारत 341/548.3339जीतऑस्ट्रेलियाDY पाटिल
ऑस्ट्रेलिया331/749.0331जीतभारतविशाखापत्तनम
श्रीलंका305/444.3302जीतसाउथ अफ्रीकापोटचेफस्ट्रूम
ऑस्ट्रेलिया289/646.4289जीतन्यूजीलैंडनॉर्थ सिडनी
Advertisement

अमेलिया केर का धमाका

न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने  139 गेंदों में शानदार 179 रन की पारी खेली, अपनी पारी में केर ने अपनी पारी में 23 चौके और एक छक्का लगाने का कमाल किया. जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि इस मैच को जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है. 

ये भी देखें-  Video :जैसे थे सचिन वैसे ही वैभव सूर्यवंशी... गलती से बल्ला पैर से टकराया तो बल्ले को छूकर किया प्रणाम, जीत लिया दिल

Advertisement

ये भी पढ़ें-  पंजाब को मिल गया क्रिकेटर-ग्लैडिएटर, 19वें साल ख़िताब का सूखा खत्म करने को तैयार है कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम

Featured Video Of The Day
YouTube व्यूअरशिप में NDTV की हैट्रिक, NDTV इंडिया और NDTV 24X7 नंबर 1 | NDTV India
Topics mentioned in this article