24 days ago

Pakistan vs New Zealand: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर-8' चरण का पहला मुकाबला आज (21 फरवरी) पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था. दोनों टीमों के कप्तानों ने तय समयानुसार टॉस में भी हिस्सा लिया. मगर लगातार बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका और अंत में अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तानों से चर्चा करने के बाद बिना कोई गेंद फेंके मैच को रद्द करने का फैसला लिया. चूकि मैच को लगातार बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमों को क्रमशः एक-एक दिए गए हैं. (Scorecard)

कोलंबो में लगातार होती रही बारिश 

आपको बता दें कि टॉस के दौरान भी हल्की बारिश हो रही थी. इसके बावजूद दोनों टीमों के कप्तानों ने जज्बा दिखाया और वह टॉस के लिए मैदान में आए. यहां पाक कप्तान सलमान अली आगा टॉस जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. मगर ज्यों ही दोनों टीमों के कप्तान टॉस के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़े बारिश तेज हो गई. लोगों को उम्मीद थी कि कुछ समय के पश्चात बारिश बंद हो जाएगा. मगर ऐसा नहीं हुआ. जिसके बाद मजबूरी में अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा. 

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे

आपको बता दें कि केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों के लिए रिजर्व डे की सुविधा नहीं है. यही वजह है कि आज का मुकाबला रद्द होने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम को क्रमशः एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है. 

आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक. 

ICC Men's T20 World Cup 2026 Super 8 : Pakistan vs New Zealand Straight from R.Premadasa Stadium Colombo

Feb 21, 2026 21:14 (IST)

PAK vs NZ LIVE: बिना कोई गेंद फेंके मैच हुआ रद्द, एक-एक अंक से करना पड़ेगा दोनों टीमों को संतोष

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर-8' चरण का पहला मुकाबला आज (21 फरवरी) पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था. दोनों टीमों के कप्तानों ने तय समयानुसार टॉस में भी हिस्सा लिया. मगर लगातार बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका और अंत में अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तानों से चर्चा करने के बाद बिना कोई गेंद फेंके मैच को रद्द करने का फैसला लिया है. 

Feb 21, 2026 21:05 (IST)

PAK vs NZ LIVE: मैच शुरू होने की अभी भी है उम्मीद

आर प्रेमदास स्टेडियम में अभी भी इंजन चल रहे हैं और लाइट अभी बुझाए नहीं गए हैं. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि मैच अभी भी शुरू हो सकता है.

Feb 21, 2026 20:53 (IST)

PAK vs NZ LIVE: मैच हुआ रद्द को कौन सी टीम होगी ज्यादा खुश?

अगर बारिश की वजह से आज का मैच रद्द होता है तो किस टीम को ज्यादा फायदा होगा? ये काफी दिलचस्प सवाल है. क्रिकेट पंडितों का मानना है कि शायद दोनों टीमें निराश होगी. क्योंकि ये 'सुपर-8' राउंड का मुकाबला है.  

Feb 21, 2026 20:42 (IST)

PAK vs NZ LIVE: क्या मुकाबला शुरू होगा या बारिश की वजह से मैच का रद्द होना तय हैं?

कई क्रिकेट प्रेमियों के सवाल है कि क्या अभी भी मुकाबला शुरू हो सकता है या बारिश की वजह से मैच का रद्द होना तय हैं?  तो बता दें कि इस सवाल का जवाब देना बेहद मुश्किल है. क्योंकि बारिश का पूर्वानुमान लगाना बेहद ही कठिन काम है. कोलंबो में अभी भी बारिश जारी है. जिससे मैच के रद्द होने पर खतरा मंडरा रहा है. अगर रुक भी जाती है  तो उसे सुखाने और निर्धारित समय तक खेल के लिए तैयार करने में समय लगेगा.

Advertisement
Feb 21, 2026 20:33 (IST)

PAK vs NZ LIVE: मौसम में नहीं नजर आ रहा है कोई सुधार

मौसम में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. पहले से ज्यादा तेज बारिश हो रही है. अब ओवर भी घटने लगे हैं. अगर बारिश की वजह से मैच धुल जाता है तो दोनों टीमों में प्वाइंट बांटा जाएगा. रिजर्व डे केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए है. 

Feb 21, 2026 20:26 (IST)

NZ vs PAK LIVE: आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, इश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन. 

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक. 

Advertisement
Feb 21, 2026 19:58 (IST)

NZ vs PAK LIVE: मार्क चैपमैन पर टिकी रहेगी सबकी नजर

शाम 7:50 बजे: जब भी खेल शुरू होगा. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि मार्क चैपमैन न्यूजीलैंड की टीम के लिए मध्यक्रम में आज अहम भूमिका निभाएंगे.  

Feb 21, 2026 19:48 (IST)

NZ vs PAK LIVE: 40 मिनट से लगातार हो रही है बारिश

पिछले 40 मिनट से बारिश लगातार तेज हो रही है. कवर पर कुछ जगह पानी जमा हो गया है. अच्छा हुआ है पूरे मैदान को अच्छी तरह से ढक कर रखा गया है.  

Feb 21, 2026 19:45 (IST)

NZ vs PAK LIVE: नहीं रुकने का नाम ले रहा बारिश

कोलंबो में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जस का तस माहौल बना हुआ है. इंतजार की घड़ियां बढ़ती जा रही है. 

Feb 21, 2026 19:23 (IST)

NZ vs PAK LIVE: रात 8:10 से ओवर कटने हो जाएंगे शुरू

स्थानीय समयानुसार रात 8:10 बजे से ओवर कम होने शुरू हो जाएंगे. पांच ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ समय स्थानीय समयानुसार रात 10:16 बजे है. 

Advertisement
Feb 21, 2026 19:16 (IST)

NZ vs PAK LIVE: रद्द हुआ मैच तो दोनों टीमों को साझा करने होंगे अंक

आपको बता दें कि केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ही रिजर्व डे रखा गया है. यानी कि आज का मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को प्वाइंट साझा करना पड़ेगा. 

Feb 21, 2026 19:12 (IST)

NZ vs PAK LIVE: और तेज हुई बारिश

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश और तेज होती जा रही है. मैदान ढका हुआ है. 

Advertisement
Feb 21, 2026 19:00 (IST)

NZ vs PAK LIVE: कोलंबो में हो रही है झमाझम बारिश

शाम 6:50 तक मैदान में हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी. मगर ESPNcricinfo की रिपोर्ट की माने तो अब बारिश तेज हो गई है. ऐतिहातन पूरा मैदान ढक कर रखा गया है. मैच शुरू होने में देरी होगी. 

Feb 21, 2026 18:58 (IST)

NZ vs PAK LIVE: मैदान में रही है हल्की बूंदा-बांदी

शाम 6:50 तक मैदान में हल्की बूंदा-बांदी हो रही है. ऐतिहातन पूरा मैदान ढक कर रखा गया है. 

Feb 21, 2026 18:45 (IST)

NZ vs PAK LIVE: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक. 

Feb 21, 2026 18:42 (IST)

NZ vs PAK LIVE: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन. 

Feb 21, 2026 18:37 (IST)

NZ vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करगी ग्रीन टीम

आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाक कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. 

Feb 21, 2026 18:31 (IST)

NZ vs PAK LIVE: ढका हुआ है मैदान

हर किसी का सवाल है कि क्या टॉस में देरी होगी? अभी तक इस बारे में कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है. जहां तक ​​बात है, मैदान की तो वह अभी भी ढका हुआ है.

Feb 21, 2026 18:30 (IST)

NZ vs PAK LIVE: दर्शक दीर्घा में छाते के साथ दिखाई दे रहे हैं फैंस

आर प्रेमदासा स्टेडियम में दर्शकों ने धीरे-धीरे प्रवेश करना शुरू कर दिया है. हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों की संख्या ज्यादा नजर नहीं आ रही है. दर्शक दीर्घा में कुछ सौ फैंस ही छाते के साथ दिखाई दे रहे हैं. चौथे अंपायर कवर स्क्वायर के पास खड़े हुए नजर आ रहे हैं. मैच के दौरान उसी पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जो श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मैच में इस्तेमाल हुआ था. 

Feb 21, 2026 18:24 (IST)

NZ vs PAK LIVE: नमस्कार!

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर आठ' चरण में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें. 

Featured Video Of The Day
Who is Ali Larijani? Khamenei के सबसे खास आदमी को मार गिराने का Israel का दावा | Iran Israel War
Topics mentioned in this article