हालाँकि इसी बीच तीसरे विकेट के लिए केन विलियमसन (28) ने डेवोन कॉनवे (17) के साथ 38 रनों की साझेदारी करते हुए पारी को संभलकर आगे की ओर बढ़ाया और टीम के स्कोर को 80 के पार ले गए| लेकिन अभी पारी संभली ही थी की पहले केन प्ले डाउन हो गए तो उसके बाद कॉनवे भी रन आउट हो गए| अंत में ग्लेन फिलिप्स (39) नाबाद ने जेम्स नीशम (35) नाबाद के साथ मिलकर बड़े-बड़े शॉट लगाया और अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के दम पर तेज़ी से अंतिम के ओवरों बड़ा बनाते हुए टीम के स्कोर को 163 रनों तक पहुँचाया|
मिली जोली बल्लेबाज़ी के बदौलत न्यूज़ीलैंड ने नामीबिया के सामने 164 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई कीवी टीम ने अपना पहला विकेट मार्टिन गप्टिल (18) के रूप में 30 रनों के स्कोर पर गंवाया| जिसके कुछ देर बाद डेरिल मिचेल (19) भी एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गँवा बैठे|
19.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति, एक बड़ा और लम्बा ओवर रहा ये| 163 रन बोर्ड पर न्यूज़ीलैंड ने बनाए यानी अब नामीबिया के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद को कवर्स के ऊपर से मारते हुए दो रन प्राप्त किये|
19.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक और वाइड वो भी ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर|
19.6 ओवर (2 रन) 2 वाईड्स! ओह!! अतिरिक्त गेंद मिल गई| बाउंसर मारा गया था, बाई के रूप में रन भागा| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
19.5 ओवर (2 रन) पैरों की गेंद को लेग साइड पर हीव किया, फील्डर में उसे कट किया, दो ही रन मिले|
19.4 ओवर (1 रन) इस बार जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर उसे खेला, एक ही रन मिला|
19.4 ओवर (1 रन) वाइड! एक और वाइड!! बल्लेबाज़ से दूर रखने के चक्कर कें वाइड देते चले जा रहे हैं स्मित|
19.4 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
19.3 ओवर (2 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला, कप्तान से फील्ड में हुई चूक, एक की जगह दो रन मिल गया|
19.2 ओवर (6 रन) छक्का! इस टूर्नामेंट का 300वां छक्का भी पूरा हुआ| खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और सिक्स बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर|
19.1 ओवर (0 रन) बाहर की गेंद, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पा खाई और कीपर तक गई गेंद|
18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर पुल करते हुए एक रन बटोर लिया| 145/4 न्यूजीलैंड|
18.5 ओवर (2 रन) पुल किया लेग साइड पर इस गेंद को जहाँ से दो रन हासिल कर लिया|
18.4 ओवर (0 रन) पुल मारने गए लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.3 ओवर (1 रन) इस बार सामने की तरफ गेंद को खेला, एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़|
18.2 ओवर (6 रन) छक्का! एक और खराब गेंद, एक और बड़ा मैक्सिमम!! पूरी तरह से दशा ही बदल दी है कीवी बल्लेबाजों ने यहाँ पर|
18.1 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री!! पिछली 7 गेंदों में 25 रन आ गए हैं| जिसकी ज़रुरत थी कीवी टीम को वो यहाँ पर आ चुका है|
17.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| अनुभवी वीजे महंगे साबित हो गए| 21 रन दे दिए| इस गेंद को ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखा जहाँ से बल्लेबाज़ ने उसे गाइड करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोर लिया| 131/4 न्यूजीलैंड|
17.5 ओवर (6 रन) छक्का! जो बड़ा ओवर न्यूजीलैंड को चाहिए था वो यहाँ पर आ गया है| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
17.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को खेला और रन हासिल किया|
17.3 ओवर (6 रन) छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
17.2 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
17.1 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया, गैप से दो रन हासिल किया|
16.6 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर दो रन ले लिया|
16.5 ओवर (2 रन) फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
16.4 ओवर (2 रन) शानदार फील्डिंग एक और बार देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से सीमा रेखा पर खड़े फील्डर ने गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिए|
16.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! काफी देर के बाद ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से आया बड़ा शॉट यहाँ पर| फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरे ताकत के सस्थ मिड विकेट की दिशा में उड़ाकर खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला सिक्स|
16.1 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
15.6 ओवर (2 रन) शानदार फील्डिंग यहाँ पर नामीबिया की टीम की ओर से देखने को मिला| लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल किया| फील्डर ने वहां पर अपने दाँए ओर डाईव लगकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|
15.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
15.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
15.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
15.1 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
इसी बीच नामीबिया टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें बर्नार्ड शोल्ट्ज़, डेविड विसे और गेरहार्ड इरास्मस के हाथ 1-1 विकेट आई| हालाँकि एक समय तक ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम को नामीबिया के गेंदबाज़ कम स्कोर पर रोक देगे लेकिन अंतिम के ओवरों में काफ़ी रन गेंदबाजों ने लौटाया जिसके कारण कीवी टीम का स्कोर 160 के पार चला गया|