IPL 2026: छठी बार कैसे चैंपियन बनेगी CSK? 'गेम चेंजर' गेंदबाज ही पूरे टूर्नामेंट से हो गया बाहर

IPL 2026: नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक एलिस को हैमस्ट्रिंग की समस्या है. वह तय समय तक फिट नहीं हो पाएंगे. जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने दूसरे विकल्पों पर विचार करना शुरु कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी

CSK Lose Aussie Pacer Nathan Ellis Ahead Of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एलिस को हैमस्ट्रिंग की समस्या है. वह तय समय तक फिट नहीं हो पाएंगे. जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने दूसरे विकल्पों पर विचार करना शुरु कर दिया है. 

एलिस के बाहर होने के बाद और कमजोर हुई सीएसके 

मथीशा पथिराना का साथ छूटने के बाद सीएसके की गेंदबाजी वैसे ही कमजोर नजर आ रही थी. अब एलिस के भी बाहर हो जाने के बाद चेन्नई की गेंदबाजी और कमजोर हो गई है. एलिस डेथ ओवरों के एक्सपर्ट माने जा रहे थे. ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है. 

दो करोड़ में सीएसके ने खरीदा था एलिस को

आईपीएल 2026 से पहले सीएसके की टीम ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया था. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में एलिस के ऊपर दाव लगाया था. यहां उन्हें वह हासिल करने में भी कामयाब रही. फ्रेंचाइजी ने युवा स्टार को दो करोड़ रुपए में खरीदा था. 

Advertisement

सीएसके से पहले पंजाब की टीम का हिस्सा थे एलिस 

सीएसके में शामिल होने से पहले एलिस पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे. जहां वह 2021 से 2025 तक खेलने में कामयाब रहे. खबर लिखे जाने तक एलिस ने आईपीएल में कुल 17 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 17 पारियों में 28.74 की औसत से 19 सफलता हाथ लगी है. 

एलिस के नाम आईपीएल में एक बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है. 30 रन खर्च कर चार विकेट उनके एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'मौज-मस्ती और पार्टियां कीं, जेबें भरीं और आनंद लिया', अपने ही बोर्ड पर क्यों फट पड़े पाकिस्तानी विराट कोहली?
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: PAK की LIVE डिबेट में उड़ गई बिजली, उड़ा मखौल! | Sucherita Kukreti | Iran War news
Topics mentioned in this article