SL vs BAN: मुश्फिकुर रहीम और नजमुल हसन शांतो का धमाका, गॉल टेस्ट में एक दो नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने

Mushfiqur Rahim and Najmul Hossain Shanto, Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है. जहां पहली पारी में मुश्फिकुर रहीम और नजमुल हसन शांतो ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Mushfiqur Rahim and Najmul Hossain Shanto

Mushfiqur Rahim and Najmul Hossain Shanto, Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 17 जून से गॉल में खेला जा रहा है. जहां अनुभवी बांग्लादेशी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने पहली पारी में ही उम्दा बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह श्रीलंका में मेहमान बल्लेबाज के तौर पर दो या दो से अधिक बार 150 प्लस की पारी खेलने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग, ब्रायन लारा, यूनुस खान, मौजूदा इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट और अब्दुल्ला शफीक के नाम दर्ज थी. मगर बीते कल गाले में 163 रन बनाते हुए रहीम भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने मेहमान बल्लेबाज के तौर पर श्रीलंका में क्रमशः दो-दो बार 150 प्लस की पारी खेली है. 

श्रीलंका में मेहमान बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 150+ की पारी खेलने वाले खिलाड़ी 

2 - स्टीफन फ्लेमिंग - न्यूजीलैंड
2 - ब्रायन लारा - वेस्टइंडीज
2 - यूनिस खान - पाकिस्तान
2 - जो रूट - इंग्लैंड
2 - अब्दुल्ला शफीक - पाकिस्तान
2 - मुश्फिकुर रहीम - बांग्लादेश 

रहीम और शांतो के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी 

बीते कल मुश्फिकुर रहीम और कप्तान नजमुल हसन शांतो के बीच चौथे विकेट के लिए 264 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी हुई, जो बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में छठी सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी है. यही नहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच श्रीलंकाई जमीं पर किसी मेहमान जोड़ी की तरफ से यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है.

Advertisement

टेस्ट मैच में बांग्लादेश की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी

359 रन - मुश्फिकुर रहीम और शाकिब अल हसन - बनाम न्यूजीलैंड - वेलिंगटन - 2017

312 रन - इमरुल कायेस और तमीम इकबाल - बनाम पाकिस्तान - खुलना - 2015

272 रन - लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम - बनाम श्रीलंका - मीरपुर - 2022

267 रन - मोहम्मद अशरफुल और मुश्फिकुर रहीम - बनाम श्रीलंका - गाले - 2013

266 रन - मोमिनुल हक और मुश्फिकुर रहीम - बनाम जिम्बाब्वे - मीरपुर - 2018

264 रन - नजमुल हसन शांतो और मुश्फिकुर रहीम - बनाम श्रीलंका - गाले - 2025

गॉल में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले मेहमान बल्लेबाज 

नजमुल हसन शांतो और मुश्फिकुर रहीम मेहमान बल्लेबाज के तौर पर गॉल में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले दुनिया के तीसरे जोड़ीदार बन गए हैं. पहले स्थान पर भी दो बांग्लादेशी बल्लेबाजों का ही नाम आता है. ये बल्लेबाज पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अशरफुल और मौजूदा स्टार मुश्फिकुर रहीम हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने 2013 में 267 रनों की साझेदारी की थी. 

Advertisement

गॉल में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले दुनिया के पांच जोड़ीदार 

267 रन - मोहम्मद अशरफुल और मुश्फिकुर रहीम - बनाम श्रीलंका - 2013

266 रन - उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ - बनाम श्रीलंका - 2025

264 रन - नजमुल हसन शांतो और मुश्फिकुर रहीम - बनाम श्रीलंका - 2025

259 रन - स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी - बनाम श्रीलंका - 2025

253 रन - शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा - बनाम श्रीलंका - 2017

नजमुल हसन शांतो का ऐतिहासिक कारनामा 

बीते कल कैप्टन नजमुल हसन शांतो का बल्ला भी श्रीलंका के खिलाफ जमकर चला. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह अपनी टीम की तरफ से 148 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसके साथ ही वह बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर एक पारी में सबसे पारी खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर मुश्फिकुर रहीम का नाम आता है. जिन्होंने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ ही गॉल में कप्तान के तौर पर 200 रन बनाए थे.

Advertisement

टेस्ट मैचों में बांग्लादेशी कप्तानों का सर्वोच्च स्कोर

200 रन - मुश्फिकुर रहीम - बनाम श्रीलंका - गॉल - 2013

159 रन - मुशफिकुर रहीम - बनाम न्यूजीलैंड - वेलिंगटन - 2017

148 रन - नजमुल हसन शांतो - बनाम श्रीलंका - गॉल - 2025

146 रन - महमूदुल्लाह - बनाम न्यूजीलैंड - हैमिल्टन - 2019

132 रन - मोमिनुल हक - बनाम जिम्बाब्वे - मीरपुर - 2020

गॉल में टेस्ट मैचों में किसी मेहमान कप्तान का सर्वोच्च स्कोर

मेहमान कप्तान के तौर पर नजमुल हसन शांतो गॉल में सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर जो रूट का नाम आता है. जिन्होंने 2021 में कप्तान के तौर पर 228 रनों की पारी खेली थी. 

Advertisement

गॉल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान 

228 रन - जो रूट - बनाम श्रीलंका - 2021

200 रन - मुश्फिकुर रहीम - बनाम श्रीलंका - 2013

186 रन - जो रूट - बनाम श्रीलंका - 2021

148 रन - नजमुल हसन शांतो - बनाम श्रीलंका - 2025

141 रन - स्टीव स्मिथ - बनाम श्रीलंका - 2025

यह भी पढ़ें- BCCI को बॉम्बे हाई कोर्ट से लगा तगड़ा झटका, कोच्चि टस्कर्स विवाद में देने होंगे 538 करोड़ रुपये

Featured Video Of The Day
Canada की खुफिया रिपोर्ट से कैसे साबित हुआ कि पूर्व PM Justin Trudeau ने खालिस्तानी आतंक को पनाह दी?